Posts

चीन में अपने स्वागत से गदगद हुए ट्रम्प, बीजिंग ने विदेश मंत्री भारत नहीं भेजा

Image
  श्रीगंगानगर। भारत की विदेश नीति पर फिर से एक बार सवाल उठ रहे हैं, ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है और उसमें संस्थापक सदस्य चीन के विदेश मंत्री   वांग यी नई दिल्ली नहीं आये। यह एक बहुत बड़ा झटका है।  वहीं बीजिंग में आज दीपावली और होली त्योहार के मिलन जैसा माहौल था, कारण था करीबन 10 सालों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन पहुंचे थे। उनका व्यस्त कार्यक्रम रहा और शाम को उनको सरकारी भवन में रात्रि भोज भी दिया गया।  राष्ट्रपति ट्रम्प चीन के साथ संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाने के लिए बीजिंग पहुंचे थे। फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प इस बार उनकी साथ नहीं थी। वे एलन मस्क सहित कई बड़े उद्योगपतियों को अपने साथ लेकर पहुंचे।  ट्रम्प को पहले सेना के तीनों अंगों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके उपरांत राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उन्होंने बैठक की और बैठक के बीच में वियतनाम का जिक्र नहीं हुआ और न ही ईरान का नाम लिया गया। इस तरह से दोनों देशों ने अपने संंबंधों में संतुलित व्यवहार का प्रदर्शन किया।  अमेरिकन राष्ट्रपति ने टैम्पल ऑफ हैवन में भी ज...

बाशिंदों को नसीहत देकर मोदी पांच दिन के लिए विदेश भ्रमण पर, ट्रम्प शी से मुलाकात करेंगे

Image
श्रीगंगानगर। विदेश यात्रा से बचने की नसीहत देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं पांच दिनों 15 से 20 मई तक विदेश यात्रा पर यूरोप जा रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन के लिए चीन के प्रवास पर रहेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से विदेश यात्रा से बचने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि विदेश भ्रमण से विदेशी मुद्रा भंडार पर सीधा असर दिखाई देता है। पीएम की अपील को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बन रहे हैं।  खैर, पीएम की इस अपील का कितना असर होगा यह अगले सप्ताह चल जायेगा जब विद्यालयों में गर्मियों के अवकाश का काल आरंभ होगा।  वहीं खुद मोदी पांच देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। वे सबसे पहले यूएई की यात्रा करेंगे। इसके बाद स्वीडन, नार्वे, इटली की यात्रा पर होंगे।  मोदी की यात्रा का ध्यान रखना होगा। इस समय दुनिया के टॉप 100 गर्म शहरों में 90 से ज्यादा भारतीय हैं अर्थात उत्तरी भारत जिसमें दिल्ली भी शामिल है, पूरी तरह से लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं।  भारतीय शहरों में हरियाली की कमी के कारण गर्मी ज्यादा होती है और दूसरी तरफ सड...

पेरिस की गोद में जाकर बैठने से क्या दिल्ली, वाशिंगटन से मतभेद दूर कर पायेगी?

Image
श्रीगंगानगर। भारतीय मतदाताओं को लुभाना दुनिया में सबसे आसान कार्य माना जाता है और भारतीय लोकतंत्र का उपहास चीन जैसा देश भी उड़ा चुका है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता और दिल्ली की वर्तमान हालात को जंगलराज की संज्ञा दे चुका है।  मतदाताओं को इसका कसूरवार नहीं माना जाना चाहिये, भारत सरकार की प्रेस अटैची जो किताब जारी करती है, पाठशालाएं वही मतदाताओं को परोसकर अपने पास ले जाती हैं।  अब बात मुद्दों की जाये तो सामने आता है कि मास्को, वाशिंगटन जैसे परंपरागत मित्रों को छोडक़र दिल्ली, पेरिस और बर्लिन की गोद में जाकर क्यों बैठ गयी? सवाल बड़ा है? पहली बार भारत में विदेशी सेना नियुक्त है? रूस ने तीन हजार सैनिकों को भारत में नियुक्त किया हुआ है और 10 फाइटर जेट तथा पांच युद्धपोत भारत की चारों दिशाओं में तैनात किया हैं।  अगर मास्को ने दोस्त की हैसियत से यह सैनिक यहां तैनात किये हैं तो फिर तीन लाख करोड़ से बड़ा सौदा पेरिस के साथ क्यों हुआ, रूस के साथ क्यों नहीं? यह विरोधाभासी स्थिति क्यों पैदा हुई? इसको समझने की आवश्यकता है और धीरज की आवश्यकता है।  बर्लिन से दिल्ली पनडुब्बियां ...

मोदी के लिए ट्रम्प का क्या संदेश लेकर रूबियो भारत आ रहे हैं?

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो तीन दिनों की यात्रा पर दिल्ली आ रहे हैं और उनके पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए एक पैगाम भी होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पैगाम लेकर ही रूबियो भारत की यात्रा पर होंगे और क्वाड को लेकर भी चर्चा होगी।  भारत में अमेरिका के विशेष दूत सर्बियो गोर ने इस संबंध में जानकारी दी है कि रूबियो की भारत यात्रा जल्द हो रही है और संभवत: 26 से 29 मई तक वे दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।  रूबियो की अब तक की उपलब्धियों को देखा जाये तो सामने आता है कि वे आक्रामक रूख अपनाते हैं। वे ट्रम्प का सीधा संदेश संबंधित राष्ट्राध्यक्ष तक साफ शब्दों में पहुंचाने की खासियत रखते हैं। ट्रम्प को उनका यही अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आता है।  क्वाड की बैठक में भी करेंगे शिरकत रूबियो इस दौरान क्वाड की बैठक में भी भाग लेंगे। इस बार यह आयोजन की जिम्मेदारी भारत सरकार के पास है। अगर रूबियो का संदेश नई दिल्ली को पसंद आता है तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आगामी दिनों में भारत की यात्रा कर सकते हैं।  इस समय भारत और अमेरिका के संबंधों को देखा जाये तो दो दशक में सबसे ...

पश्चिम बंगाल : वोटिंग पर सवाल खड़े होते रहेंगे

Image
श्रीगंगानगर। पश्चिम बंगाल में 90 प्रतिशत से ज्यादा जब पोलिंग का दावा किया गया था, उसी समय तय हो गया था कि कहीं न कहीं वोट प्रतिशत को प्रभावित किया गया है।  कश्मीर के भीतर यह आरोप लगते रहे हैं कि सुरक्षा बल लोगों को पोलिंग बूथ तक लाते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ जीतने का लक्ष्य रखा हुआ था।  चुनाव से पहले सर नामक प्रक्रिया की शुरुआत की गयी और 90 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम को हटा दिया गया। इस फिगर को ध्यान से देखने की आवश्यकता है।  90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाये गये और अधिकांश इसमें मुसलमान थे।  इसके बाद विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होता है तो 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। भवानीपुर विधानसभा सीट पर स्वयं ममता बनर्जी हार गयीं।  आज तक के इतिहास में विधानसभा चुनावों में बड़े राज्यों में 90 प्रतिशत पोलिंग नहीं हुई। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी 70 प्रतिशत या इससे कम मतदान हुआ जबकि वह अधिकांश शहरी क्षेत्र है।  पांडूचेरी और त्रिपुरा छोटे राज्य हैं, वहां पर अवश्य 85-90 प्रतिशत पोलिंग होती रही है।  कर्मचारी किस तरह से...

ईरान के लिए निर्णय का समय : ट्रम्प सटीक शब्दों का कर रहे इंतजार

Image
 श्रीगंगानगर। ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच युद्धविराम चल रहा है, लेकिन यह ज्यादा लम्बा नहीं खिंच सकता क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि उनको सटीक शब्दों के प्रस्ताव का इंतजार है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि युद्ध को अमेरिका ने जीत लिया है।  ईरान ने इस युद्ध से बहुत कुछ खो दिया है। वहीं यूरोपीय यूनियन के सदस्यों ने अमेरिका जैसा मित्र को तो खो ही दिया है साथ ही विशाल बाजार भी उसके हाथ से निकलता जा रहा है। ट्रक और कार पर 25 प्रतिशत टैरिफ का एलान राष्ट्रपति ट्रम्प ने कर दिया है और प्रस्ताव दिया है कि यूरोपीय कंपनियां अपने उत्पाद अमेरिका में बनाते हैैैैैैैैैं तो उनको टैरिफ का सामना  नहीं करना पड़ेगा और यूएसए का विशाल बाजार तो वेलकम करेगा ही साथ ही सरकारी स्तर पर नियमानुसार हर सहायता उपलब्ध करवायी जायेगी।  तेल का संकट यूरोप पर भारी अमेरिका में महंगाई की चर्चा हो रही है लेकिन यूरोपिय देशों में क्या हाल हैं, इस पर चर्चा होनी बाकी है।  कच्चे तेल के दामों में जहां व्यापक बढ़ोतरी हो चुकी है, वहीं विमानन टरबाइन ईंधन के दामों मे...

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

Image
  श्रीगंगानगर। भारत सरकार ने 1 मई को कमर्शियल गैस की दरों में बदलाव किया और यह बदलाव किसी धमाके से कम नहीं है। एक बार में ही 993 रुपये दाम बढ़ा दिये गये। इसका काफी असर एलपीजी घरेलू गैस की कालाबाजारी पर भी पड़ेगा।  कमर्शियल गैस की दरों में बदलाव करने से पूर्व पेट्रोलियम मंत्रालय ने शायद मेहनत करना ठीक नहीं समझा। मंत्रालय भूल गया कि इस सिलेंडर का प्रयोग स्ट्रीट वैंडर भी करते हैं, जो पहले ही मीटर ब्याज वसूल करने वाले फायनेंसरों के चक्कर में फंसे हुए हैं।  अब उन पर एक साथ 993 रुपये की मार डाली गयी है। अगर सरकार कुछ बोझ अपने कंधों पर उठाती, कुछ बोझ एयरलाइंस पर डालती तो शायद लाखों स्ट्रीट वैंडर्स को इस प्रकार चिंता में नहीं देखा जाता।  इस समय पश्चिम एशिया या मध्य पूर्व कहें तो वहां पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के कारण पेट्रोलियम व गैस की सप्लाई नहीं हो रही है। सरकार पीएनजी की सप्लाई प्रत्येक घर में  नहीं पहुंचा पायी है और इसी कारण एलपीजी का प्रयोग घरों तथा व्यवसायिक स्थानों पर किया जाता है।  लाखों होंगे बेरोजगार एकाएक ही सरकार ने लगभग एक हजार रुपये कमर्शियल सिलेंडर के द...

इवांका 2028 : राष्ट्रपति चुनावों के लिए सबसे बड़ा चेहरा

Image
श्रीगंगानगर। एक तरफ जहां ईरान युद्ध को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है तो दूसरी ओर इवांका ट्रम्प के 2028 के राष्ट्रपति चुनावों में बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं।  अमेरिका के युवा वर्ग ही नहीं अपितु अश्वेत और अन्य वर्ग में भी इवांका की लोकप्रियता काफी ऊंचाई पर है।  उन्होंने पांच करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रकल्प को पूरा किया और इसमें अश्वेत महिलाओं को स्वरोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाने का उनका प्रयास महत्वपूर्ण रहा।  इवांका हालांकि इन दिनों राजनीतिक मंच पर ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं दे रही है और उनको सोशल मीडिया पर लोगों को खाद्य सामग्री भेंट करते हुए कैप्चर किया जाता है।  वे परोपकारी कार्यों में सदैव आगे रही हैं। युक्रेन युद्ध आरंभ हुआ तो उन्होंने दवाओं से भरा एक हवाई जहाज भेजा। इसमें जरूरतमंदों के लिए हर  प्रकार की दवाइयां और सर्जरी उपकरण शामिल थे।  इसी तरह से उन्होंने जब भी अमेरिका में प्राकृतिक आपदा आयी है, वे सबसे पहले वहां पर राहत सामग्री लेकर पहुंची हैं और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा है।  इवांका के कदम भले ही परोपकारी रहे हों लेकिन उनकी लोक...

व्हाइट हाउस में राजा चाल्र्स तृतीय का स्वागत करते हुए ट्रम्प ने कहा, हमारी भाषा और मूल्य एक है

Image
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्रिटेन और अमेरिका की भाषा समान है। मूल्य एक जैसे हैं। उन्होंने अपनी मां के बारे में कहा कि उनको युवा राजकुमार चाल्र्स पर कृष था। ब्रिटिश महाराजा की यह यात्रा अमेरिका की आजादी के 250 साल के जश्र के मौके पर हो रही है।  हालांकि ईरान युद्ध के दौरान ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की आलोचनाओं के बीच हो रही है। फिर भी राष्ट्रपति ने अपने स्वागत भाषण में ब्रिटेन के साथ अपने मतभेदों का जिक्र नहीं किया।  ब्रिटिश शासक किंग चाल्र्स तृतीय संसद को भी संबोधित करेंगे।  चीन यात्रा से पहले राजा चाल्र्स की यात्रा के मायने? राष्ट्रपति डोनाल्ड 14 से 16 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। 17 मई को उनको अमेरिका में एक विशाल जनसभा को संबोधित करना है। यह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है किंतु यह आयोजन चीन यात्रा की सफलता पर भी निर्भर करेगा।  चीन यात्रा से पहले ट्रम्प, राजा चाल्र्स के साथ गुफ्तगू करेंगे। इस मुलाकात के बाद वे संवाददाताओं को क्या बताते हैं, यह भी देखने वाला होगा। वहीं राजा चाल्र्स का संबोधन भी कहीं न कहीं दुनिया...

चार बार..ट्रम्प को टारगेट करते हुए गोलियां चलाने का प्रयास क्यों?

Image
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जीवन को बार-बार खतरा उत्पन्न हो रहा है। कौनसी शक्तियां हैं जो बार-बार राष्ट्रपति को निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं। ईरान के हाथ होने के साक्ष्य सामने नहीं आये हैं।  अमेरिकी प्रेजीडेंट के प्रथम कार्यकाल (वर्ष 2016-2020) में गोलियां चलने की पहली बार वारदात सामने आयी थी। पत्रकार वार्ता चल रही थी और व्हाइट हाउस के बाहर गोलियां चलने की आवाज आयी। राष्ट्रपति को सीक्रेट सर्विस कॉप सुरक्षित स्थान पर ले गये थे।  दूसरी वारदात में उनको चुनाव प्रचार 2024 में निशाना साधते हुए गोली चलायी गयी जो उनके कान को छेदते हुए निकल गयी। सौभाग्य से उनका जीवन बच गया। राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्वाचित होने के उपरांत उनके निजी आवास पर एक व्यक्ति हथियार सहित कैप्चर हुआ था।  अब चौथी बार फिर से पत्रकारों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान भोजन करते हुए गोलियां चलने की आवाज सामने आयी। कॉल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने सीक्रेट सर्विस के एक कॉप को घायल भी कर दिया था।  रात्रिभोज के दौरान सुरक्षा में चूक हुई और खामियाजा सामने आया। व्हाइट हाउस के भ...

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वे तेहरान के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, कनाडा के लंदन में संदेहास्पद रैंडम में मौत

  श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड कुणाल ने अमेरिका के खिलाफ कहा है कि वह कभी-कभी ईरान के परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में सवाल करने वाले पत्रकार को भी जदकियाया और कहा कि यह कैसा दोस्ती वाला सवाल है। दूसरी ओर कनाडा में एक भारतीय विश्वविद्यालय के संदेहास्पद रियोडोम में मृत्यु हो गई। इस तरह का सवाल उठ रहा है कि क्या बच्चों को इस तरह से लावारिस का नुकसान हो रहा है? यह एक बड़ी चर्चा का विषय है।  कनाडा के ओंटारियो इलाके के लोनी जिले के एक पार्क में एक लड़की का शव मिला है। उनकी पहचान अनमोल कौर के रूप में हुई है। वह 2021 में स्टडी के लिए गई थी और स्टडीज वर्कशॉप में वह असेंबल केयर के रूप में काम कर रही थी।  उनकी मृत्यु का कारण अज्ञात है। कनाडा पुलिस ने परिवारजनों को लोनी में सूचना दी है। वह मनुके गांव की रहने वाली थी।  कनाडा पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अज्ञात है। नॉर्वे पुलिस वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।  इस घटना से पहले पंजाबी फिल्मों के कलाकारों ने भी परिवार से अपील कर कहा है कि वे अपने बच्चों को इस तरह अकेले न छोड़ें।  ...

ट्रम्प ने गेंद तेहरान के पाले में डाली, शांति वार्ता नहीं तो फिर युद्ध भडक़ने की संभावना

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति की गेंद ईरान के पाले में डालते हुए युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है अर्थात अवधि निर्धारित नहीं है। अनिश्चिकाल की अवधि कल भी समाप्त हो सकती है और एक महीना या इससे अवधि तक भी युद्धविराम रह सकता है।  पाकिस्तान ने ईरान को मनाने के भरसक प्रयास किये किंतु शांति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर तक इस्लामाबाद नहीं पहुंचा था। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के आग्रह पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने युद्धविराम की अवधि समाप्त होने के उपरांत उसकी अवधि को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है।  तेहरान ने वार्ता के लिए अभी कोई संकेत नहीं दिया है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह अनिश्चितकाल की युद्धविराम की घोषणा के बाद भी अपनी तैयारियां उच्चस्तर पर कर रही है।  ध्यान रहे कि 15 दिन के युद्धविराम की अवधि आज भारतीय समयानुसार प्रात: समाप्त हो गयी।  इस्लामाबाद मध्यस्थता कर रहा है लेकिन वह ईरान को वार्ता के लिए नहीं मना पाया है। असमंजस भरे माहौल में आज प्रात: शेयर बाजार ...

विश्व में तेल का संकट बढऩे के आसार, कल युद्धविराम का आखिरी दिन-ईरान अभी असमंजस में

Image
 श्रीगंगानगर। विश्व में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को जहां 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गयी थी, वहीं मंगलवार को यह कम होने आरंभ हो गये। हालांकि अभी तक ईरान असमंजस की स्थिति में है और उसने वार्ता के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं।  मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों ही शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया हुआ है। सोमवार को वार्ता आरंभ होनी थी और पाक के अधिकारी ईरानी प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करते रहे। इसी तरह की स्थिति मंगलवार दोपहर तक बनी हुई थी।  दूसरी ओर अमेरिका ने अपने प्रतिनिधिमंडल को तैयार रखा हुआ है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वार्ताकार जैरेड कुशनर तथा स्टीव विटकॉफ उड़ान भरने के लिए तैयार बताये गये हैं।  राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने कहा है कि अगर वार्ता नहीं होती है तो बहुत बम फटेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है, ईरान वार्ता करेगा। वार्ता में डील होने की संभावना है। ट्रम्प ने यह भी संदेश दिया कि ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रहेगी।  वहीं समाचारों के अनुसार तेहरान ने कहा है कि होर्मूज जल डमरू मध्य स...

संविधान संशोधन विधेयक : विश्व गुरु का सिंहासन हिलने लगा है!

Image
श्रीगंगानगर। नई संसद के भीतर 131वां संविधान संशोधन पास करवाने का प्रयास कर रही नरेन्द्र मोदी सरकार को जोर का झटका लगा है। यह पहला मौका है जब 12 सालों के शासनकाल में मौजूदा सरकार का बिल पारित नहीं हो पाया। अब तक वह जो बिल चाहती थी, वह पास करवाती रही।  जीएसटी जैसा विवादित बिल भी संविधान संशोधन विधेयक के जरिये पारित हो गया था। कांग्रेस सरकार 2014 में विदाई ले रही थी तो उस समय 99 संविधान संशोधन हुए थे और इस तरह से मोदी सरकार ने 12 सालों के भीतर 31 संविधान संशोधन पारित करवाये। 32वीं बार वह फेल हो गयी।  असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल आदि विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और उस बीच में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। इस स्पैशल सैशन को कॉल करने के लिए यही समय क्यों चूना गया, यह समझ से परे है और हैरानी की बात यह भी रही विपक्ष ने भी इसका विरोध नहीं किया।  कहां गया विश्व गुरु का खिताब विश्व का मंच हो या घरेलू राजनीति, दोनों ही क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी अब कहीं खो गये हैं। वे चुनावों के समय कहा करते थे, दुनिया में कोई भी समस्या हो, दुनिया भारत (नरेन्द्र मोदी) की ओर देखती है। विधानसभा चुनाव...

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो सकता है और समझौता सफल हो जाता है तो हस्ताक्षर के मौके पर स्वयं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तान का दौरा करेंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गयी है।  ईरान ने घोषणा की है कि वह युद्धविराम तक होर्मूज जलडमरू मध्य को सभी के लिए खोल रहा है। इस घोषणा का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वागत किया है और कहा है कि ईरान के आग्रह के अनुसार इजरायल अब लेबनान पर आक्रमण नहीं करेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी कहा है कि अमेरिका और तेहरान समझौता वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर से मिलेंगे। अगर इस बार समझौता हो जाता है तो वे स्वयं इस्लामाबाद में समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे।  ट्रम्प का बड़ा दांव ट्रम्प ने कई बार कहा है कि इस्लामाबाद से बड़ा समाचार आने वाला है। बड़ा समाचार क्या था, यह किसी को नहीं पता था। अब उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं। यह पाकिस्तान के लिहाज से एक बड़ा समाचार है। अगर ट्रम्प इस्लामाबाद से ही वापिस लौट जाते हैं तो नई दिल्ली के लिए यह एक कूटनीतिक विफलता होगी।  डेढ़ दशक में यूएसए राष्ट्रपति पाकिस्तान ...

इस्लामाबाद टॉक : वार्ता से पहले नाजुक हालात, अमेरिकी सेना ने तैयारियां तेज की

Image
वाशिंगटन डीसी। इस्लामाबाद में वार्ता से पहले ही नाजुक हालात बन गये हैं। ईरान की ओर से दावा किया गया कि अमेरिका के सामने कतर आदि स्थानों पर तेहरान की सम्पत्तियों को अनफ्रीज करने की मांग को संयुक्त राज्य अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस ने स्वयं इसका खंडन किया है और इसको फेक मीडिया का पूर्वाग्रह से प्रेरित होना बताया है।  तेहरान में स्थायी शांति और होर्मूज जलडमरूमध्य को स्वतंत्र रखने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज शनिवार 11 अप्रेल 2026 को चर्चा होनी है। ईरान का प्रतिनिधिमंडल प्रात:काल ही पहुंच गया जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दोपहर को पहुंचे और इसके बाद वे अमेरिकी दूतावास के लिए रवाना होकर अपने होटल पहुंचे। वहां उन्होंने विश्राम किया।  इस दौरान आसिम मुनीर जो पाकिस्तान के सर्वोच्च अधिकारी हैं, ने ईरानी अधिकारियों संग वार्ता की। वहीं समाचारों में बताया गया है कि पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भी वैंस और ईरानी वार्ताकारों से अलग-अलग मुलाकात की।  इस दौरान यह समाचार आया कि वार्ता के दौरान अमेरिका, ईरान की उस मांग पर सहमत हो गया है...

भारत सरकार का अर्थ सबकुछ अडाणी समूह का

Image
श्रीगंगानगर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं। जिस महिला ने 15 साल से ज्यादा समय तक अपने देश में हुकूमत की, वह महिला एक दिन शरण या सहायता के लिए दुनिया के सामने झोली फैलायेंगी, यह किसी ने नहीं सोचा था किंतु वक्त ने ऐसा कर दिखाया, क्योंकि भ्रष्टाचार के कारण वहां की जनता त्रस्त हो गयी थी। अब भारत की बात की जाये तो यह भी संभव है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी एक दिन ऐसे ही हालात का सामना करना पड़े, जब उनको निर्वासन के लिए किसी देश की शरण मांगनी पड़े। इसका कारण भी मजबूत है। मजबूत कारण इसलिए क्योंकि कोरोना काल हो या मौजूदा समय में युद्ध संकट, दोनों ही वक्त में जब दुनिया में त्राही-त्राही मची हुई है, उस समय नरेन्द्र मोदी के खास मित्र गौतम अडाणी की आय में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। इसका कारण भारत सरकार की अडाणी समूह को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां।  अडाणी समूह उन्हीं सैक्टर में काम करता है जो सीधे सरकार को सप्लाई किया जा सके और सीधा लाभ प्राप्त किया जा सके। बिजली, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सीमेंट, सरकारी कॉलोनियों को विकसित करना आदि-आदि।  अडाणी ...

वैंस इस्लामाबाद में, ईरान के साथ वार्ता शनिवार को

Image
  श्रीगंगानगर। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वाशिंगटन डीसी से रवाना हो गये हैं। वे कल ईरानी वार्ताकारों के साथ बैठक करेंगे। तेहरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बैठक से पहले ही तनाव साफ देखने को मिल रहा है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है, अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो हम ईरान पर नये हमले करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने चिरपरिचिति अंदाज का सहारा लेते हुए कहा, इस बार जहाजों में वह गोला बारूद और हथियार भरा जा रहा है जो पहले कभी इस्तेमाल  नहीं हुआ। उस समय भी जब तेहरान पर भारी हमले किये गये।  उपराष्ट्रपति वेंस ने रवाना होने से पहले पत्रकारों को कहा, हम पूरी ईमानदारी के साथ इस्लामाबाद जा रहे हैं। अगर तेहरान हमें उलझाने की कोशिश करता है तो हम बिलकुल सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन्हें खास दिशा-निर्देश दिये हैं, जिनका पालन बैठक के दौरान किया जायेगा।  दूसरी ओर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को सुरक्षा दस्तों ने अपने घेरे में ले लिया है। वार्तास्थल के आसपास किसी को नहीं आने की अनुमति दी गयी है। वैंस ने पाकिस्तान आने के लिए को...

ईरान तनाव : वैंस की सुरक्षा को लेकर चिंतित अमेरिका, राजनीयिक ने गृहमंत्री से की मुलाकात

Image
  इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को होने वाली शांति वार्ता से पहले अमेरिका को अपने उपराष्ट्रपति की सुरक्षा की चिंता है। बैठक में जैरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी शामिल होंगे। सुरक्षा को लेकर राजनीयिक ने इस्लामाबाद में गृहमंत्री से मुलाकात भी की। इसके उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च अधिकारी आसिम मुनीर और पीएम शाहबाज शरीफ के बीच भी वार्ता हुई।  दुनिया भर की निगाहें अब इस्लामाबाद पर लगी हैं, क्योंकि यह वह बैठक है जो पश्चिम एशिया में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में है।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने पहली बार पीएम शाहबाज शरीफ को फोन किया और उनके साथ वार्ता में पश्चिम एशिया को लेकर चल रही बातचीत से संबंध संदेशों का अदान-प्रदान किया। वहीं जर्मन चांसलर ने भी पाक पीएम को बधाई दी है कि उन्होंने कठिन कार्य का सफल बनाया है।  आतंकवादी छवि से शांति स्थापित करने के मार्ग तक पाकिस्तान को पिछले दो दशक से यह माना जा रहा था कि वह आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश है। नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ही भारत गणराज्य की सेनाओं ने तीन बार स्ट्...

ईरान तनाव : इस्लामाबाद में दो दिन का सरकारी अवकाश

Image
श्रीगंगानगर। पाकिस्तान ने संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाते हुए समझौता करवाया। इससे वह सरपंच की भूमिका में आ गया है। इस खुशी में इस्लामाबाद प्रशासन ने दो दिन के सरकारी अवकाश का एलान कर दिया है ताकि जश्र का माहौल बनाया जा सके। इससे  पहले 1992 में पाकिस्तान के विश्व कप जीतने पर इस तरह का अवकाश घोषित किया गया था।  पाकिस्तान की संवाद सेवा डॉन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामाबाद में गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश रहेगा। अवकाश के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। अवकाश में इमरजेंसी सेवाओं को मुक्त रखा गया है।  वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। दोनों पक्ष स्थायी शांति बनाने के लिए शनिवार से इस्लामाबाद में शांति वार्ता कर रहे हैं। वेंस के साथ राष्ट्रपति के साथ विशेष दूत जैरेड कुशनर (ट्रम्प के दामाद) और मिस्टर विटकॉफ भी हो सकते हैं। तेहरान ने भी अपनी शांतिवार्ता टीम का एलान कर दिया है।  दोनों पक्ष पाकिस्तान की मध्यस्थता में शांति वार्ता इस्लामाबाद में करने को तैयार हो गये हैं। सीजफायर को किस तरह से स्थायी शांति का...