ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!



श्रीगंगानगर। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो सकता है और समझौता सफल हो जाता है तो हस्ताक्षर के मौके पर स्वयं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तान का दौरा करेंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गयी है। 

ईरान ने घोषणा की है कि वह युद्धविराम तक होर्मूज जलडमरू मध्य को सभी के लिए खोल रहा है। इस घोषणा का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वागत किया है और कहा है कि ईरान के आग्रह के अनुसार इजरायल अब लेबनान पर आक्रमण नहीं करेगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी कहा है कि अमेरिका और तेहरान समझौता वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर से मिलेंगे। अगर इस बार समझौता हो जाता है तो वे स्वयं इस्लामाबाद में समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे। 


ट्रम्प का बड़ा दांव

ट्रम्प ने कई बार कहा है कि इस्लामाबाद से बड़ा समाचार आने वाला है। बड़ा समाचार क्या था, यह किसी को नहीं पता था। अब उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं। यह पाकिस्तान के लिहाज से एक बड़ा समाचार है। अगर ट्रम्प इस्लामाबाद से ही वापिस लौट जाते हैं तो नई दिल्ली के लिए यह एक कूटनीतिक विफलता होगी। 


डेढ़ दशक में यूएसए राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं गये

भारत का विजिट करने वाले यूएसए राष्ट्रपति पाकिस्तान का भी दौरा किया करते थे। यह परंपरा बिल क्लिंटन ने आरंभ की थी और जॉर्ज बुश तथा बराक ओबामा ने पहले कार्यकाल तक इसको निभाया भी। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में अहमदाबाद के नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसके बाद वे सीधे वाशिंगटन के लिए रवाना हो गये थे। जो बाइडेन  ने भी पाकिस्तान की यात्रा पर जाना उचित नहीं समझा था। हालांकि वे भारत की यात्रा पर भी  नहीं आये थे। अब ट्रम्प का पाकिस्तान जाने का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। वे अगले माह चीन की भी यात्रा करने वाले हैं। इस तरह से वे लगातार दो माह दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा पर होंगे। 

Popular posts from this blog

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में