Posts

Showing posts with the label trump news

क्रूड के दाम बढ़े, शेयर बाजार और रुपया गिरा-जयशंकर और रूबियो फ्रांस में, क्या प्रशांत महासागर की स्वतंत्रता पर होगी चर्चा

Image
श्रीगंगानगर। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री जी-7 और सहयोगियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज पेरिस में है। इस दौरान शेयर बाजार में फिर से भूचाल आ गया और शेयर बाजार तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को 15 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट को देखा जा रहा था और निवेशकों के लिए यह चिंता का कारण बन गया था। रुपया भी 94 की दशा को एक बार पुन: पार कर गया और दोपहर 1 बजे तक वह निम्रस्तरीय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा था। वहीं कच्चे तेल में आज तेजी का दौर देखने को मिला।  पश्चिम एशिया में ईरान ने नयी धमकी अमेरिका को दी है कि उसके पार्क और पर्यटन स्थल अब सुरक्षित नहीं है। इस चेतावनी के बाद अमेरिका में सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।  दूसरी तरफ पेरिस में जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है, इसमें यूएसए, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, कनाडा और सहयोगी देश के रूप में भारत शामिल हो रहा है।  मार्को रूबियो और एस जयशंकर के बीच एक बार अमेरिका प्रवास के दौरान बातचीत हुई है। रूबियो विदेश सचिव/मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद एक बार भी नई दिल्ली की यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाया।...

होरमूज जल डमरू मध्य की ईरान से आजादी जरूरी!

Image
श्रीगंगानगर। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के विस्फोटों के बीच हरमूज जल डमरूमध्य पर कब्जा कर लिया है और इस कब्जे के कारण कमर्शियल जहाज जो तेल टैंकर हैं, वह नहीं निकल पा रहे हैं और दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थ का एक संकट पैदा हो गया है।  ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि हमने युद्ध को जीत लिया है। हम अभी वहां से नहीं आने वाले हैं और अमेरिका अपना काम पूरा करके आयेगा।  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का कहना है कि हमने अयातुल्ला अली खामनेयी को मार गिराया है और अब उनके उत्तराधिकारी की बारी है। इस तरह से युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। एक निंदा प्रस्ताव भी ईरान के खिलाफ पास किया गया जिसमें खाड़ी के देशों पर हमला एक कारण था।  अब जल डमरू मध्य एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां से कमर्शियल जहाज पेट्रोलियम पदार्थ लेकर निकलते हैं और इन जहाजों के नहीं निकल पाने के कारण दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थ का संकट पैदा हो रहा है।  हालांकि दुनिया के पास कनाडा, अमेरिका, रूस, वेनेजुएला जैसे कई अन्य विकल्प हैं जहां से...