Posts

Showing posts with the label president trump

अब खेल खत्म : ट्रम्प, मध्यपूर्व पहुंच रहे हैं 82वीं एयरबोर्न के ट्रूप्स, हजारों थल सैनिकों को तैनात करने की तैयारी

Image
श्रीगंगानगर। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और गहरा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में लिखा है, नो मोर गेम। इस चेतावनी के बाद वैश्विक हलचल तेज हो गयी है। हजारों नये सैनिकों को तैनात किया जा रहा है, इससे आशंका है कि समझौते की जो संभावना थी, वह खत्म हो चुकी है।  मंगलवार को प्राप्त समाचारों में बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में खड़े एक तेल टैंकर पर ईरान ने हमला किया और इस हमले से आग लग गयी। भयंकर आग।  इस घटना के उपरांत राष्ट्रपति का नया बयान सामने आया और उन्होंने ईरान को नयी चेतावनी जारी कर दी। हालांकि समझौता के लिए पहले 6 अप्रेल तक की तारीख निर्धारित थी।  ट्रम्प का कहना है कि अब ईरान के तेल के कुओं को सूखा दिया जायेगा और ईरान के भीतर जो समुन्द्र खारे पानी को मीठा करने का संयंत्र है, बिजली ग्रिड सबको नष्ट कर दिया जायेगा। हमारे पास दुनिया की सबसे बहादुर सेना है।  इस चेतावनी के बाद वैश्विक हलचल काफी बढ़ गयी है।  वहीं 82वीं एयरबोर्न के हजारों एयर ट्रूप्स मध्य पूर्व एशिया पहुंच गये हैं। वहीं सेना की तैनाती को लेकर भी तैयारी चल रही है। इस...

पाकिस्तान अब फिर से मध्यस्थता के प्रयासों में जुटा, चार प्रमुख मुस्लिम राष्ट्र कर रहे हैं बैठक

Image
श्रीगंगानगर। पश्चिम एशिया में शांति के प्रयासों में अब सउदी अरब, तुर्कीये भी शामिल हो गये हैं। पाकिस्तान में इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चौथा देश मिस्र शामिल होगा। तीन देशों के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंच गये हैं। भारत सरकार ने पहले इसे ‘दलाली’ करार दिया था।  सउदी अरब, मिस्र, तुर्कीये और पाकिस्तान दो दिवसीय बैठक के लिए एकजुट हो गये हैं। वे पश्चिम एशिया में शांति किस तरह से बहाल की जाये, इस पर चर्चा करेंगे।  इस्लामाबाद में बैठक होने के कारण नई दिल्ली के कान खड़े हो गये हैं।  आज और कल दो दिन बैठक होनी है। हालांकि युद्ध के विस्तार होने की आशंका हर दिन बढ़ती जा रही है। पेंटागन ने अपने 2500 मरीन पश्चिम एशिया में नियुक्त कर दिये हैं, यह जापान की सुरक्षा के लिए तैनात युद्धपोत पर सवार थे।  अमेरिका से आ रही खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि जमीनी लड़ाई जो लम्बी चल सकती है, उसके लिए भी सेना को तैयार रहने के लिए कहा गया है और ऐसे हजारों सैनिक इस युद्ध में शामिल हो सकते हैं।  भारत के लिए हर पल बढ़ रहा खतरा चार इस्लामिक राष्ट्र एकजुट हो गये हैं। पाकि...

क्रूड के दाम बढ़े, शेयर बाजार और रुपया गिरा-जयशंकर और रूबियो फ्रांस में, क्या प्रशांत महासागर की स्वतंत्रता पर होगी चर्चा

Image
श्रीगंगानगर। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री जी-7 और सहयोगियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज पेरिस में है। इस दौरान शेयर बाजार में फिर से भूचाल आ गया और शेयर बाजार तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को 15 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट को देखा जा रहा था और निवेशकों के लिए यह चिंता का कारण बन गया था। रुपया भी 94 की दशा को एक बार पुन: पार कर गया और दोपहर 1 बजे तक वह निम्रस्तरीय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा था। वहीं कच्चे तेल में आज तेजी का दौर देखने को मिला।  पश्चिम एशिया में ईरान ने नयी धमकी अमेरिका को दी है कि उसके पार्क और पर्यटन स्थल अब सुरक्षित नहीं है। इस चेतावनी के बाद अमेरिका में सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।  दूसरी तरफ पेरिस में जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है, इसमें यूएसए, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, कनाडा और सहयोगी देश के रूप में भारत शामिल हो रहा है।  मार्को रूबियो और एस जयशंकर के बीच एक बार अमेरिका प्रवास के दौरान बातचीत हुई है। रूबियो विदेश सचिव/मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद एक बार भी नई दिल्ली की यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाया।...

किसानों को खाद के भी पड़ सकते हैं लाले, ट्रम्प और हजारों सैनिकों को खाड़ी भेज रहे हैं

Image
  श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कमांडर इन चीफ के रूप में सेना के हजारों और जवानों को खाड़ी के लिए रवाना कर रहे हैं क्योंकि इरान के साथ युद्ध को चार सप्ताह हो गये हैं। मध्यावधि चुनाव भी आने वाले हैं और उससे पहले तेहरान में शासन व्यवस्था बदलवाना उनके लिए चुनौति है।  तेहरान युद्ध अगर लम्बा चलता है तो भारत में निश्चित रूप से सभी व्यवस्थाओं पर इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। खाद/फर्टिलाइजर का भारत आयात करता है लगभग 70 प्रतिशत। 30 प्रतिशत ही देश में उत्पादन हो रहा है। किसानों को अगर आगामी सीजन में खाद नहीं मिली तो उनको सडक़ों पर प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।  तेल और गैस की आपूर्ति हार्मूज जल डमरू मध्य से कितने समय तक हो पाती है, यह भी समझने वाली स्थिति है।  दूसरी ओर यूएसए ने अपनी 82वीं रेजीमेंट से हजारों सैनिकों को खाड़ी देशों की ओर रवाना कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी सेना यूएसए के पास है और उसने अपने हजारों सैनिकों को ईरान के भीतर घुसकर युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।  वाशिंगटन इस समय कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहता और बकाया काम ...

विवेचना : युद्ध ईरान में चल रहा है, पेंटागन के अधिकारी रक्षा मंत्रालय के साथ क्या मंत्रणा करेंगे? मोदी ने ट्रम्प के साथ बात कर भी अपने अहंकार का त्याग नहीं किया!

Image
श्रीगंगानगर। पेंटागन के अधिकारी  ने भारत को रणनीतिक मित्र माना लेकिन मतभेद उससे भी बड़े माने और इसी कारण भारत में होने वाली क्वाड शिखर वार्ता का जिक्र नहीं किया। वहीं नरेन्द्र मोदी अपने एक्स एकाउंट में यह कहना नहीं भूले कि फोन अमेरिकी राष्ट्रपति का आया था। वह भी उस समय अहंकार प्रदर्शित किया गया जब पीएम के सिर्फ अहंकार के कारण ही भारतीय अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है।  बहुत सी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र  नहीं किया गया कि सोने और चांदी के भावों में आई मंदी के कारण 180 लाख करोड़ का  नुकसान निवेशकों को हुआ। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में ब्लैकमनी कितनी है। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सोने में गिरावट को लेकर भारत गणराज्य के चुनिंदा अधिकारियों को चिंता में डाल रखा है।  अब मंगलवार 24 मार्च 2026 की मुख्य खबर पर नजर डालते हैं तो सबसे पहले भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का जिक्र आवश्यक है।  प्रधानमंत्री ने एक्स एकाउंट में लिखा कि प्रेजीडेंट ट्रम्प का फोन आया। दोनों देशों ने विश्व शांति और अन्य मुद्दो...