चार बार..ट्रम्प को टारगेट करते हुए गोलियां चलाने का प्रयास क्यों?



श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जीवन को बार-बार खतरा उत्पन्न हो रहा है। कौनसी शक्तियां हैं जो बार-बार राष्ट्रपति को निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं। ईरान के हाथ होने के साक्ष्य सामने नहीं आये हैं। 

अमेरिकी प्रेजीडेंट के प्रथम कार्यकाल (वर्ष 2016-2020) में गोलियां चलने की पहली बार वारदात सामने आयी थी। पत्रकार वार्ता चल रही थी और व्हाइट हाउस के बाहर गोलियां चलने की आवाज आयी। राष्ट्रपति को सीक्रेट सर्विस कॉप सुरक्षित स्थान पर ले गये थे। 

दूसरी वारदात में उनको चुनाव प्रचार 2024 में निशाना साधते हुए गोली चलायी गयी जो उनके कान को छेदते हुए निकल गयी। सौभाग्य से उनका जीवन बच गया। राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्वाचित होने के उपरांत उनके निजी आवास पर एक व्यक्ति हथियार सहित कैप्चर हुआ था। 

अब चौथी बार फिर से पत्रकारों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान भोजन करते हुए गोलियां चलने की आवाज सामने आयी। कॉल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने सीक्रेट सर्विस के एक कॉप को घायल भी कर दिया था। 

रात्रिभोज के दौरान सुरक्षा में चूक हुई और खामियाजा सामने आया। व्हाइट हाउस के भीतर तो हमलावर घुस गया था किंतु वह उस हॉल तक नहीं पहुंच पाया जहां पर भोजन कार्यक्रम था। 


कौनसी शक्तियां हैं जो ट्रम्प पर बार-बार हमले की साजिश रच रही हैं?

सवाल बड़ा है। हाल के समय में देखा जाये तो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पूर्व सैनिक ने गोली चलाकर हत्या कर दी थी। इससे पहले अनेक राजनीतिक लोगों की पदों पर रहते हुए हत्या हो चुकी है। 

अब ट्रम्प को बार-बार निशाना साधा जा रहा है। विदेशी शक्ति कहीं न कहीं काम कर रही है और वह विदेशी शक्ति कौनसी है और क्यों वह बार-बार हमले की साजिश रच रही है।  पत्रकारों के लिए आयोजित भोज में कैबिनेट सदस्य भी शामिल थे। 

राष्ट्रपति ने कहा है कि अगले 30 दिनों के भीतर पुन: रात्रिभोज का आयोजन होगा और वह ज्यादा सुरक्षित होगा। 


Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में