क्रूड के दाम बढ़े, शेयर बाजार और रुपया गिरा-जयशंकर और रूबियो फ्रांस में, क्या प्रशांत महासागर की स्वतंत्रता पर होगी चर्चा
श्रीगंगानगर। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री जी-7 और सहयोगियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज पेरिस में है। इस दौरान शेयर बाजार में फिर से भूचाल आ गया और शेयर बाजार तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को 15 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट को देखा जा रहा था और निवेशकों के लिए यह चिंता का कारण बन गया था। रुपया भी 94 की दशा को एक बार पुन: पार कर गया और दोपहर 1 बजे तक वह निम्रस्तरीय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा था। वहीं कच्चे तेल में आज तेजी का दौर देखने को मिला। पश्चिम एशिया में ईरान ने नयी धमकी अमेरिका को दी है कि उसके पार्क और पर्यटन स्थल अब सुरक्षित नहीं है। इस चेतावनी के बाद अमेरिका में सतर्कता को बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ पेरिस में जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है, इसमें यूएसए, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, कनाडा और सहयोगी देश के रूप में भारत शामिल हो रहा है। मार्को रूबियो और एस जयशंकर के बीच एक बार अमेरिका प्रवास के दौरान बातचीत हुई है। रूबियो विदेश सचिव/मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद एक बार भी नई दिल्ली की यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाया।...