इस्लामाबाद टॉक : वार्ता से पहले नाजुक हालात, अमेरिकी सेना ने तैयारियां तेज की



वाशिंगटन डीसी। इस्लामाबाद में वार्ता से पहले ही नाजुक हालात बन गये हैं। ईरान की ओर से दावा किया गया कि अमेरिका के सामने कतर आदि स्थानों पर तेहरान की सम्पत्तियों को अनफ्रीज करने की मांग को संयुक्त राज्य अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस ने स्वयं इसका खंडन किया है और इसको फेक मीडिया का पूर्वाग्रह से प्रेरित होना बताया है। 

तेहरान में स्थायी शांति और होर्मूज जलडमरूमध्य को स्वतंत्र रखने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज शनिवार 11 अप्रेल 2026 को चर्चा होनी है। ईरान का प्रतिनिधिमंडल प्रात:काल ही पहुंच गया जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दोपहर को पहुंचे और इसके बाद वे अमेरिकी दूतावास के लिए रवाना होकर अपने होटल पहुंचे। वहां उन्होंने विश्राम किया। 

इस दौरान आसिम मुनीर जो पाकिस्तान के सर्वोच्च अधिकारी हैं, ने ईरानी अधिकारियों संग वार्ता की। वहीं समाचारों में बताया गया है कि पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भी वैंस और ईरानी वार्ताकारों से अलग-अलग मुलाकात की। 

इस दौरान यह समाचार आया कि वार्ता के दौरान अमेरिका, ईरान की उस मांग पर सहमत हो गया है जिसमें कतर में फ्रीज की गयी सम्पत्ति को अनफ्रीज कर दिया जायेगा। व्हाइट हाउस ने इस बात का खंडन किया है। प्रवक्ता का कहना था कि देर शाम तक वार्ता आरंभ ही नहीं हो पायी। 



अमेरिकी सेना तैयारियों में जुटी

दूसरी ओर 37 दिन के युद्ध के बाद 8 अप्रेल से चल रहा युद्धविराम अब नाजुक दौर में पहुंच गया है क्योंकि ईरान की तरफ से जो शर्तें रखी जा रही हैं, संभवत: वह अमेरिका को पसंद नहीं आ रही हैं। संयुक्त राज्य ने अपनी सेना को हर पल तैयार रहने के लिए कहा है। 

यूएसए सेना ने युद्ध की तैयारियां पुन: आरंभ कर दी हैं। इस तरह के समाचार और फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 



चाल्र्स अमेरिका का दौरा करेंगे

इंग्लैण्ड के किंग चाल्र्स तृतीय पत्नी सहित आगामी 27 से 30 अप्रेल तक अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। व्हाइट हाउस ने इस संबंध में अधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है। पहले कयास लगाये जा रहे थे कि ईरान युद्ध के दौरान ट्रम्प ने जिस तरह से ब्रिटिश सरकार को अपने निशाने पर लिया है, उस कारण दौरा स्थगित हो सकता है। ताजा और अधिकृत जानकारी के अनुसार चाल्र्स पत्नी सहित आ रहे हैं। वे चार दिन की सरकारी यात्रा के दौरान कांग्रेस (संसद) को भी संबोधित करेंगे। 

वहीं प्रधानमंत्री कीर स्टार्रमर्र ने कहा है कि वर्तमान हालात को देखते हुए ब्रिटिश हुकूमत अब नयी विचारों के साथ आगे बढ़ेगी। वहीं उन्होंने साफ कहा है कि अब ब्रिटेन अपने टापू को अन्य देश को हस्तांतरित नहीं करेगा। अमेरिका और ब्रिटेन का यह बेस कैम्प है। यह हिंद महासागर में स्थित है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में