ट्रम्प ने गेंद तेहरान के पाले में डाली, शांति वार्ता नहीं तो फिर युद्ध भडक़ने की संभावना



श्रीगंगानगर। अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति की गेंद ईरान के पाले में डालते हुए युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है अर्थात अवधि निर्धारित नहीं है। अनिश्चिकाल की अवधि कल भी समाप्त हो सकती है और एक महीना या इससे अवधि तक भी युद्धविराम रह सकता है। 

पाकिस्तान ने ईरान को मनाने के भरसक प्रयास किये किंतु शांति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर तक इस्लामाबाद नहीं पहुंचा था। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के आग्रह पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने युद्धविराम की अवधि समाप्त होने के उपरांत उसकी अवधि को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। 

तेहरान ने वार्ता के लिए अभी कोई संकेत नहीं दिया है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह अनिश्चितकाल की युद्धविराम की घोषणा के बाद भी अपनी तैयारियां उच्चस्तर पर कर रही है। 

ध्यान रहे कि 15 दिन के युद्धविराम की अवधि आज भारतीय समयानुसार प्रात: समाप्त हो गयी। 

इस्लामाबाद मध्यस्थता कर रहा है लेकिन वह ईरान को वार्ता के लिए नहीं मना पाया है। असमंजस भरे माहौल में आज प्रात: शेयर बाजार गिर गये। वहीं तेल की कीमतों में गिरावट को दर्ज किया गया है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने युद्धविराम की अवधि को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाकर अपनी पीस राष्ट्रपति की छवि को बरकरार रखा है लेकिन ईरान ने अभी तक होर्मूज जलडमरूमध्य को नहीं खोला है। इसको लेकर यूरोपीय देशों की एक बैठक आज होने वाली है। गैसोलीन से प्रभावित होने वाले देश ब्रिटेन, फ्रांस आज बैठक कर रहे हैं। इसमें अन्य कितने देश शामिल होते हैं। 


Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में