इवांका 2028 : राष्ट्रपति चुनावों के लिए सबसे बड़ा चेहरा
श्रीगंगानगर। एक तरफ जहां ईरान युद्ध को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है तो दूसरी ओर इवांका ट्रम्प के 2028 के राष्ट्रपति चुनावों में बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं।
अमेरिका के युवा वर्ग ही नहीं अपितु अश्वेत और अन्य वर्ग में भी इवांका की लोकप्रियता काफी ऊंचाई पर है।
उन्होंने पांच करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रकल्प को पूरा किया और इसमें अश्वेत महिलाओं को स्वरोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाने का उनका प्रयास महत्वपूर्ण रहा।
इवांका हालांकि इन दिनों राजनीतिक मंच पर ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं दे रही है और उनको सोशल मीडिया पर लोगों को खाद्य सामग्री भेंट करते हुए कैप्चर किया जाता है।
वे परोपकारी कार्यों में सदैव आगे रही हैं। युक्रेन युद्ध आरंभ हुआ तो उन्होंने दवाओं से भरा एक हवाई जहाज भेजा। इसमें जरूरतमंदों के लिए हर प्रकार की दवाइयां और सर्जरी उपकरण शामिल थे।
इसी तरह से उन्होंने जब भी अमेरिका में प्राकृतिक आपदा आयी है, वे सबसे पहले वहां पर राहत सामग्री लेकर पहुंची हैं और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा है।
इवांका के कदम भले ही परोपकारी रहे हों लेकिन उनकी लोकप्रियता में इससे भारी इजाफा हुआ है और वे अश्वेत, युवा, महिला, मीडिल क्लास सभी वर्ग में प्रिय हैं। यही उनकी सफलता का रहस्य है।
डोनाल्ड ट्रम्प के प्रथम कार्यकाल में उन्होंने प्रमुख सलाहकार की भूमिका को निभाते हुए क्वांटम कम्प्यूटिंग की ओर कदम बढ़ाया था और आज अमेरिका इस क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर है तो इसका पूरा श्रेय इवांका को जाना चाहिये।
इस तरह से अनेक अन्य कार्य हैं जिनकी टास्क को इवांका ने पूरा किया है। वे इस समय सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं और यह भी संभव है कि इवांका को जल्दी ही राष्ट्रपति के रूप में ही नहीं बल्कि पहली महिला अमेरिकी प्रेजीडेंट का खिताब भी मिले।
