Posts

Showing posts from December, 2025

दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, अरावली की लड़ाई जारी रहने की संभावना

Image
श्रीगंगानगर। भारत गण राज्य की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। वहीं दिसंबर माह के आखिरी दिनों में शीतलहर और कोहरे ने दिल्ली वासियों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है।  नई दिल्ली और उत्तर भारत के अनेक राज्यों में इस समय कोहरे के कारण स्थिति खराब है और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है।  दिल्ली का एक्यूआई लेवल अर्थात वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में है और उसको 300 से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा था।  श्रीगंगानगर में भी वायु प्रदूषण को कम नहीं आंका जा सकता है।  अरावली को लेकर चिंता बरकरार राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित अनेक राज्यों को अपने आगोश में रखने वाली अरावली पर्वतमाला की चिंता लोगों को सता रही है।  राजस्थान में आंदोलन की रुपरेखा तैयार हो गयी थी किंतु उसी समय सरकार ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया। अरावली की चिंता इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें खनन करने वालों को पट्टेधारी बड़े राजनीतिक नेता है। उन्होंने अपने या अपने मित्रों के नाम पर पट्टे लिये हुए हैं।  अरावली को लेकर एक मंत्री तो अदालत में  पेश हो चुका है किंत...

पुलिस थाना में पोस्टिंग के बदले अस्मत!

श्रीगंगानगर। पुलिस थाना में पोस्टिंग के बदले अस्मत की मांग किया जाना क्या न्यायोचित है। बीकानेर रेंज में यह सवाल बड़ी शिद्धत के साथ उठाया जा रहा है लेकिन जवाब पीएचक्यू नहीं दे पाया है।  बात पुरानी है लेकिन अब ताजी हो गयी है। एक पुलिस निरीक्षक का कहना है कि उनके एक अधिकारी ने एक महिला को पोस्टिंग देने के बदले में उससे अस्मत की मांग कर ली। इस मामले को लेकर शोर मच गया और अधिकारी ट्रांसफर के साथ अमेरिका चला गया।  वहां पर समय बीताने के बाद अब फिर लौटा तो पुलिस विभाग में सुगमगाहट आरंभ हो गयी है। विभाग में इस तरह से इज्जत की मांग करना बताता है कि बैल्ट की इस नौकरी में कुछ भी सुरक्षित नहीं है और आवाज उठाना भी मुश्किल है।  दो साल से ज्यादा समय के बावजूद अधिकारियों का तबादला नहीं पुलिस विभाग में एक जिला या एक थाना में नियुक्ति का कार्यकाल 2 साल निर्धारित किया हुआ है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद नियम बनाये गये थे।  अब भी श्रीगंगानगर जिले में अनेक ऐसे अधिकारी हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन दबाव की राजनीति के चलते उनका तबादला नहीं हो रहा है।  कई अधिकारी तो पा...

ट्रम्प के प्रयास रंग ला रहे हैं, जेलेंस्की के साथ 95 प्रतिशत मसौदे पर सहमति

Image
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार ए लागो रिसोर्ट में रविवार दोपहर (लॉकल टाइम) को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेंस्की पहुंचे और ट्रम्प ने उनका स्वागत किया। वार्ता करीबन दो घंटे चली और इसके बाद संयुक्त बयान जारी किया गया।  ट्रम्प और जेलेंस्की दोनों ही इस बात पर सहमत थे कि 95 प्रतिशत मसौदे पर सहमति हो गयी है। पांच प्रतिश क्षेत्र ऐसा है, जिस पर बात को अमल नहीं किया जा सका।  जेलेंस्की से वार्ता करने से पहले ट्रम्प ने क्रेमलिन में राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से वार्ता की। दोनों नेताओं की बात सवा घंटा या इससे भी अधिक समय तक चली और इसके बाद जेलेंस्की के साथ ट्रम्प रूबरू हुए।  पुतिन और ट्रम्प इस बात पर भी सहमत हुए कि दोनों नेता भविष्य में भी वार्ता को जारी रखेंगे। वहीं मार ए लागो में वार्ता समाप्त होने के बाद कीव और वाशिंगटन का कहना था कि डोनबास को लेकर सहमति नहीं बन पायी है। राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना था कि जितना जल्दी हो सके, समझौता हो जाना चाहिये। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। ट्रम्प ने इससे पहले यूएन को भी लपेटे में लिया था और कहा था कि सं...

पुतिन-ट्रम्प की वार्ता में क्या रहा, जेलेंस्की मार ए लागो पहुंचे

Image
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को सरकारी अवकाश के बीच मास्को के ब्लादीमिर पुतिन से वार्ता की। दोनों शिखर नेताओं के बीच वार्ता में क्या रहा, अभी इसकी जानकारी औपचारिक रूप से नहीं दी गयी है और संभवत: सोमवार शाम तक इस संबंध में यूएसए बयान जारी कर सकता है।  राष्ट्रपति ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो में दोनों नेता मिलेंगे। अमेरिका ने यूक्रेन को शांति प्रस्ताव का मसौदा दिया था, जिसमें 90 प्रतिशत मामलों पर दोनों सहमत हो गये थे। 11 माह के बीच दोनों नेता अमेरिका में तीसरी बार मिल रहे हैं।  अमेरिका ने वहीं यह बयान भी जारी किया है कि यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात से पूर्व ट्रम्प ने मास्को में ब्लादीमिर पुतिन से फोन पर वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच बात रचनात्मक हुई और इससे ट्रम्प काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे थे।  रूसी विदेश मंत्री का नया बयान  मास्को के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस किसी भी हमले का विनाशकारी जवाब देगा। वहीं उन्होंने कहा, रूस-युक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए जिस तरह से ट्रम्प प्रयास...

डेयरी और कृषि उद्योग स्वदेशी ही रहना चाहिये? फिर किसानों के आंदोलन क्यों, मिलावटी खाद्य पदार्थ कहां तैयार हो रहे हैं?

Image
श्रीगंगानगर। भारत सरकार अमेरिका के साथ कृषि और डेयरी सैक्टर में कोई समझौता नहीं करना चाहता है। इसका एक कारण भी बताया जा रहा है कि नई दिल्ली अपने देश के किसानों की हितों की सुरक्षा करना चाहती है। एक सच यह भी है कि सरकार अनेक फसलों का समर्थन मूल्य तो घोषित करती है किंतु इसमें आधी फसलों की भी खरीद नहीं होती और किसानों को समर्थन मूल्य से कम में  फसल का बेचान करना होता है।  चीन और भारत की आबादी लगभग बराबर है। उसकी जीडीपी भारत से ज्यादा है और वहां पर भी खेती के लिए भारत जीतनी ही जमीन है।  भारत सरकार ने 80 से ज्यादा देशों के साथ कृषि क्षेत्र में समझौते किये हैं। इनमें इजरायल, चीन और न्यूजीलैण्ड सहित कई देश शामिल हैं। कीवी न्यूजीलैण्ड का सदाबहार फल है जो भारत के गांव और हर शहर में बिक रहा है। चीन के बीज से तैयार किया गया खीरा भी आम बाजार में आसानी से उपलब्ध है।  नई दिल्ली में मोदी सरकार इससे पहले भी आसियान देशों के साथ कृषि समझौता करने से इंकार कर दिया था। चीन सरकार ने आग्रह भी किया था किंतु सरकार ने इसके बावजूद समझौते में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इस तरह से एक बड़े गु...

ट्रम्प क्या चीन की यात्रा से पहले भारत आयेंगे, क्वाड की होनी है बैठक, यूएई चीफ शरीफ को कोडिन या शहद पिलाकर गये?

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले माह चीन की यात्रा करेंगे। यह उनकी कुछ ही महीनों में दूसरी एशिया यात्रा होगी। इससे पहले वे यूरोप, मध्य एशिया की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन सवाल यह है कि चीन यात्रा के दौरान वे भारत आयेंगे? क्वाड की बैठक की मेजबानी भारत के पास है। वहीं यूएई के शहंशाह या राष्ट्राध्यक्ष इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ या सेनाध्यक्ष आसिफ मुनीर को कौनसा मंत्र देकर गये हैं।  ट्रम्प ने अनेक बार अपने भाषण में कहा है कि वे चीन की यात्रा जनवरी में करेंगे, हालांकि उनकी यात्रा को लेकर तारीखों का एलान नहीं हो पाया है। दूसरी ओर भारत के पास क्वाड की मेजबानी का अधिकार है। इसमें जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका भी शामिल है।  कैनबरा तो भारत आ सकता है टोक्यो और वाशिंगटन का क्या रुख रहेगा, यह अभी पता नहीं चल पाया है क्योंकि इस समय टोक्यो में नयी सरकार का गठन हुआ है।  ट्रम्प अगर एक बार चीन की यात्रा पूर्ण कर वापिस स्वदेश चले जाते हैं तो अर्थ साफ होगा कि वे नई दिल्ली की यात्रा के इच्छुक नहीं है। ट्रम्प और मोदी के बीच फरवरी-मार्च में ही मु...

दिल्ली फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, सउदी के बाद अमीरात क्यों दिखा रहा है पाक में रुचि, ट्रम्प ने कहा-पुतिन से जल्द करेंगे बात, भारत नहीं खोलेगा डेयरी सैक्टर यूएस के लिए

Image
श्रीगंगानगर। दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का तगमा अगर दिया जाना है तो वह दिल्ली है। शुक्रवार 27 दिसंबर 2025 को उसका एक्यूआई लेवल 600 को पार कर गया था। ओटीओ सहित कई इलाके ज्यादा प्रभावित थे। वहीं श्रीगंगानगर व जालंधर में आईक्यू लेवल में ज्यादा अंतर नहीं था। दूसरी ओर सउदी के राष्ट्राध्यक्ष की पाकिस्तान यात्रा क्या कहती है, इस पर भी दुनिया की नजर है।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर कहा है कि वह यूक्रेन में शांति बनाने के लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से फिर से वार्ता कर सकते हैं। इस समय यूएसए में नये साल का जश्र मनाया जा रहा है किंतु ट्रम्प रविवार को अवकाश के दिन भी यूक्रेन के व्लादीमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना था कि अमेरिका ने जो प्रस्ताव दिया था, 90 प्रतिशत उस पर सहमति बन चुकी है।  वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, जो भी निर्णय होगा, उसका फैसला वे करेंगे न कि कीव। पिछले चार सालों से यूक्रेन और रूस का युद्ध चल रहा है और अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार हर दिन अनेक लोग मर रहे हैं। जिस दिन युद्ध आरंभ हुआ था, उस दिन ...

ट्रम्प का नाइजरिया पर हमला, नेतनयाहू ट्रम्प से 29 का मिलेंगे

Image
श्रीगंगानगर। इजरायल के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार पुन: याद किया है। दोनों नेता 29 दिसंबर को व्हाइट हाउस में मुलाकात कर सकते हैं। वहीं ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर बताया है कि उनके आदेश पर सेना ने उत्तर पूर्व नाइजरिया पर हमला किया है।  राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि चीफ कमांडर के रूप में उन्होंने सेना को नाइजरिया के उत्तरपूर्व पर हमला करने का आदेश दिया था क्योंकि वहां पर अमेरिकंस या ईसाई समुदाय के लोगों का नरसंहार हो रहा था। उन्होंने कहा कि कार्यवाही काफी बड़ी थी और अनेक लोग मारे गये हैं।  वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू आगामी 29 दिसंबर को अमेरिका जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनको याद किया है।  दूसरी ओर अमेरिका के आईसीई एजेंसी ने अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेना आरंभ कर दिया है और यह कार्यवाही बड़े स्तर पर हो रही है। सैकड़ों अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिये जाने की जानकारी दी गयी है। 

डेनमार्क क्यों नहीं बेचना चाहता ग्रीनलैण्ड, अब अडाणी समूह में निवेशकों का विश्वास कम

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति चाहते हैं कि डेनमार्क अपना ग्रीनलैण्ड द्वीप संयुक्त राज्य को सौंप दे क्योंकि यूएसए को अपनी सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए इस टापू की आवश्यकता है। वहीं अन्य समाचारों में सामने आ रहा है कि अडाणी समूह अब उतना लोकप्रिय नहीं रहा, जो 2024 में निवेशकों के लिए था।  संयुक्त राज्य अमेरिका ने अलास्का स्टेट को रूस से खरीद लिया था और इस तरह से इसमें 50 राज्य हो गये थे। अलास्का मास्को की सीमा से चिता हुआ इलाका है। हाल ही में जब राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अमेरिका की यात्रा की थी तो वे अलास्का ही पहुंचे थे, जहां उनकी मेजबानी डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी।  अपने दूसरे टर्म का कार्यकाल 21 जनवरी को संभालते ही ट्रम्प ने ग्रीनलैण्ड के प्रति अपनी रुचि को प्रदर्शित किया था। कुछ समय के लिए उन्होंने इस टापू के लिए कोई बयान नहीं दिया किंतु करीबन 10 माह बाद उन्होंने ग्रीनलैण्ड को प्राप्त करने के लिए अपना एक विशेष प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है जो संबंधित पक्षों से वार्ता कर इस मामले का हल निकालेंगे।  अडाणी समूह के प्रति विश्वास कमजोर हुआ एक वर्ष पहले तक गौतम अडाण...

पांच हजार करोड़ की जीडीपी वाला वेनेजुएला कब तक अमेरिका का सामना कर पायेगा? अरावली को संरक्षित के आदेश जारी

Image
श्रीगंगानगर। वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था अर्थात जीडीपी की वैल्यू एज पर गूगल 5 हजार करोड़ डॉलर की है। वहीं अमेरिका रक्षा या युद्ध बजट पर ही हर साल एक ट्रिलियन डॉलर खर्च करता है जो भारत जैसे विशाल देश के लिए भी दो साल के कुल बजट के बराबर है।  वेनेजुएला ने मधुमक्खी के घर को छेड़ दिया है। उसी तरह से जैसे यूक्रेन ने नाटो सदस्य बनने के लिए प्रयास किये और आज उसकी हालत यह है कि वह न तो खुदा मिला और न मि साले सनम, जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।  निकोलस मादुरो के साथ ट्रम्प के पहले कार्यकाल में भी नहीं बन पायी थी और इस साल भी यही हाल रहा। वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगे हुए हैं।  अरावली के खिलाफ आंदोलन आरंभ होने से पहले सरकार बैकफीट पर  राजस्थान में अरावली पर्वतमाला में खनन को लेकर चल रही कोशिशों के बीच केन्द्र सरकार ने एक आदेश जारी कर नये पट्टे जारी करने पर सभी राज्य सरकारों को रोक लगाने के लिए कहा है।  अरावली पर्वतमाला हरियाणा, राजस्थान और गुजरात राज्य तक है। इस तरह से राजस्थान में इसका बड़ा भूभाग है। राजस्थान में अरावली बचाओ आंदोलन आरंभ हो गया था और लोग पैदल ही दिल्ली की ओर क...

ट्रम्प की नीति में फिर से बदलाव-ग्रीनलैण्ड की 10 माह बाद मांग, बांग्लादेश में हिंसा-पश्चिम बंगाल में चुनावी मुद्दा

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति में एक बार पुन: बदलाव देखने को मिला है और मंगलवार को अचानक ही उन्होंने 10 माह बाद ग्रीनलैण्ड का मुद्दा फिर से दुनिया के सामने पेश कर दिया। वहीं बांग्लादेश में हो रही हिंसा का लाभ सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मिलने की संभावना बन गयी है।  राष्ट्रपति ट्रम्प ने 21 जनवरी 2025 को कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही ग्रीनलैण्ड का मुद्दा दुनिया के सामने पेश कर दिया था। इसके बाद ट्रम्प प्रशासन ने टैरिफ को अपना हथियार बनाया और यूरोप, भारत, जापान, चीन सहित कई देशों पर टैरिफ लगा दिया। यूरोप, जापान, चीन आदि के साथ समझौते हो गये हैं।  भारत के साथ ट्रेड डील पर वार्ता रूकी हुई है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल दावा कर रहे थे कि नवंबर तक दोनों देश आपसी ट्रेड को फिर से बिना टैरिफ के आरंभ कर सकेंगे। नवंबर माह चला गया। दिसंबर माह भी जाने वाला है और 23 तारीख हो चुकी है, लेकिन कहीं भी ट्रेड डील नजर नहीं आयी।  यूएसए इस समय भारत से आयात किये जाने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है और इस कारण रुपये की कीमत भी कमजोर हो रही है। डॉलर के ...

ट्रम्प ने नये युद्धपोत निर्माण को दी मंजूरी, पाकिस्तान की सेना को बॉर्डर पर तैनाती के इशारे, फील्ड मार्शल चेयर ऑफ चीफ की कुर्सी पर, पीएम शाहबाज शरीफ साइडलाइन

Image
श्रीगंगानगर। उदारवाद या आर्थिक दौर से बाहर आकर दुनिया अब वल्र्ड वॉर 3 की ओर बढ़ रही है? हर देश नये हथियार खरीद के लिए प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान ने लेबनान को हथियार देने का निर्णय लिया है तो भारत गणराज्य की सरकार ने श्रीलंका को 45 मिलियन डॉलर की सहायता देने का एलान मंगलवार को किया है।  अमेरिका अब नये युद्धपोत को तैयार कर रहा है। इस युद्धपोत को निर्धारित सीमा में सेना को सौंपने के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी है। साफ कहा गया कि अगर देरी होती है तो अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार माना जायेगा।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रम्प क्लॉस’ को संबोधित करने वाले युद्धपोत का नामकरण किया है। इससे पहले वे दुनिया को बता चुके हैं कि अमेरिका छठी पीढ़ी के विमान को तैयार कर चुका है जो अभी तक दुनिया के समक्ष पेश नहीं किया है। यह सरप्राइज है जो समय आने पर दुनिया के सामने प्रकट होगा।  राष्ट्रपति को पीस प्रेजीडेंट के नाम से दुनिया में संबोधित किया जा रहा है और उन्होंने 70 बार या इससे भी कहीं ज्यादा बार भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए शाबाशी ली है।  वहीं पाक के फील्ड मार्शल आस...

दिल्ली से भी खराब गंगानगर का मौसम, स्मॉग से बुरा हाल

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर का मौसम दिल्ली से भी ज्यादा खराब बताया जा रहा है। दिल्ली में एक्यूआई का लेवल 351 है तो जिला मुख्यालय पर इसका स्कोर 354 है। शासन, प्रशासन, पुलिस और अन्य वर्ग सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं।  जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार श्रीगंगानगर को आज प्रात: काल से ही काली घटाओं, स्मॉग ने घेरा हुआ था। शीतलहर के कारण लोगों का बुरा हाल है। दो दिनों से मौसम बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोग घरों से भी कम निकलने की कोशिश कर रहे हैं।  वायु प्रदूषण के कारण हैल्थ डिपार्टमेंट भी लोगों को सावधान रहने के लिए कह रहा है।  वहीं समाचारों में जानकारी दी गयी है कि उत्तर भारत में चल रही ठण्डी हवाओं से पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है। 

यह समाचार नहीं, हकीकत है-हिजबुल्लाह के पास है आपके बच्चों की तकदीर व्लादीमिर पुतिन, ओबामा, क्लिंटन, मोदी, यूरोपीय नेता कर रहे हैं आर्थिक मदद

Image
स्पष्टीकरण : एपस्टीन की फाइलों से कुछ नहीं मिलने वाला था, वह मुख्य मुद्दों से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए एक सरकारी कला थी और आखिर में हो हल्ला के बाद भी कुछ सामने नहीं आया। जबकि यह एक सच्चा समाचार है जो पूरी दुनिया को हिलाकर रख देगा।  सतीश बेरी श्रीगंगानगर। हिजब्बुलाह नामक अंतरराष्ट्रीय संगठन, जिसका मुख्यालय अमेरिका में स्थापित है और वह दुनिया का सबसे अमीर संगठन है। हमास और न जाने कितने आतंकी संगठनों को वह आर्थिक सुविधा प्रदान कर रहा है। हैरानीजनक बात यह भी है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जापान की सरकार, रूस के व्लादीमिर पुतिन, अमेरिका के बराक ओबामा, स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क और यूरोप के अनेक नेता इस पूरे योजनाबद्ध तरीके से आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं।  कुछ वर्ष पूर्व एक हिन्दी सिनेमा में फिल्म आयी थी, जिसमें सदाशिव अमरापुकर एक विलेन की भूमिका में थे और उनका एक डॉयलोग बहुत सालों तक याद रहा था। उसके बोल थे, ‘अमेरिका-रूस ने मांगा मेरा भेजा, जापान ने कहा दूंगा पौने तीन करोड़ देदे तेरा भेजा, मैंने कहा, नहीं दूंगा मेरा भेजा। बहुत कीमती है मेरा भेजा।’ परदेशी के ज...

यूरोप में क्यों नहीं मनाया जा रहा क्रिसमिस, ऑस्ट्रेलियाई पीएम का विरोध क्यों हुआ? रेड फोर्ट पर हमले पर चुप्पी क्यों?

Image
श्रीगंगानगर। क्रिसमिस का पर्व अब चार दिनों की दूरी पर है किंतु यूरोप और ऑस्ट्रेलिया इस त्योहार को सरकारी तौर पर नहीं मना रहा है। सभी कार्यक्रम रद्द किये जा रहे हैं। वहीं कंगारू पीएम को अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ा। वे बांडी बीच के पीडि़तों के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। दूसरी ओर भारत सरकार की आर्थिक नीतियों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।  पश्चिमी देशों में क्रिसमिस का पर्व 25 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। इन देशों में सरकारें अपने देश के लोगों के लिए सरकारी स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करती हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन सहित अवकाश भी घोषित करती हैं। इस तरह से दुनिया भर में 250 करोड़ या इससे भी अधिक लोग पर्व को उल्लास के साथ मनाते हैं। सांता क्लॉज के लिए भारत में भी स्कूली बच्चों का चयन किया जाता है। वैश्विक स्तर पर सभी धर्मों का आदर करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।  ऑस्ट्रेलिया, जर्मन और फ्रांस ने अपने स्टेट में सरकारी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। यह संभवत: पहला मौका है जब इस तरह का निर्णय लिया गया है। यूरोप के अन्...

महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना अब नहीं रही!

Image
श्रीगंगानगर। ग्रामीण क्षेत्र से पलायन रोकने और घर पर ही रोटी-माटी का रिश्ता तय करन के लिए आरंभ की गयी महात्मा गांधी नरेगा योजना का अंत हो गया है। अब उस दिन इसका 13वां भी हो जायेगा, जिस दिन राष्ट्रपति इस पर हस्ताक्षर कर लोकसभा-राज्यसभा  से पारित विधेयक को मंजूरी प्रदान कर देंगे।  बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा सहित कई ऐसे राज्य थे, जहां पर ग्रामीणों के पास रोजगार नहीं होने के कारण उनको पलायन कर शहरों अथवा अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। मजबूरी में उनको इस तरह की बस्तियों में रहना पड़ रहा था, जहां स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु आदि उपलब्ध नहीं होती थी, किंतु उनकी मजबूरी थी, उनको वहां रहना पड़ रहा था।  कुछ जिलों में तो हालात यह थे कि मनरेगा योजना के तहत एक-एक लाख रोजगार पर ग्रामीण होते थे। इस तरह से सरकार से प्राप्त होने वाले मानदेय से वे शहरी क्षेत्र में बूम ला रहे थे।  2014 में सत्ता आने के बाद बड़ी-बड़ी कंपनियों को रिटेल सैक्टर में उतरने के लिए लाइसेंस प्रदान किया। वहीं मनरेगा योजना कांग्रेस की एक बड़ी उपलब्धि बतायी जा रही थी तो सरकार ने उसके लिए बजट में कटौती तो नहीं की किंतु इ...

नरेन्द्र मोदी के राज में किसान आंदोलन क्यों? ‘विश्व भर में किसानों के प्रदर्शन पर चुप्पी,’ अब परमाणु ऊर्जा के मालिक बन सकते हैं अडाणी, अमेरिकी स्पेस फोर्स एजेंसी एक्टिव

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका में एपस्टीन को लेकर वह तहलका भले नहीं मचा हो, जिसकी आशा पेपर पब्लिशर्स कर रहे थे, लेकिन यूएसए में इस समय भारी गर्मी का माहौल है। दूसरी ओर दुनिया भर में किसानों के प्रोटेस्ट हो रहे हैं। किसानी इस समय खतरे में है। राजस्थान में अरावली पार्वतमाला बचाओ अभियान भी आरंभ हो गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई बड़े नेता इस मामले को लेकर सक्रिय हैं।  सबसे पहले बात भारत गणराज्य की सरकार की करनी होगी। मोदी है तो मुमकिन है और आपदा में अवसर जैसे जुमले देने वाली सरकार भले ही बिहार जीत लिया हो, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत देश और दुनिया में इंडिया की छवि मजबूत हुई हो  बिहार में पिछले दिनों कई हजार किसान एकजुट होकर आंदोलन पर उतर आये। अब एक नयी रिपोर्ट पर विवाद सामने आ रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अडाणी को राज्य सरकारें परमाणु रिएक्टर स्थापित करने के लिए जमीन दे रही हैं। पानी दे रही हैं।  मोदी सरकार ने हाल ही में परमाणु ऊर्जा को प्राइवेट सैक्टर को देने के लिए शांति विधेयक को लेकर आयी है। इस विधेयक के माध्यम से यह किया...

हिजुबल्लाह और हमास एक मंच पर, क्या करेंगे अमेरिका और इजरायल?

Image
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकतवार और धनाढय़ आतंकवादी संगठन जिसे अमेरिका सहित अनेक देशों ने प्रतिबंधित किया हुआ है, उस संगठन की हमास के साथ संबंध और मजबूत हो गये हैं।  इजरायल को गाजा में हमास को लेकर पहले ही आशंका थी कि वह कभी भी हथियारों को सरेंडर नहीं करेगा। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का भी यही मानना था।  अब हालात उसी तरफ जा रहे हैं। लेबनान में इजरायल लगातार मिसाइलों से हमला कर रहा है। हमास को नेस्तनाबूद करने के लिए अमेरिका भी लगातार प्रयास कर रहा है और कुछ समय पहले ओमान में उनके ठिकानों पर हमले भी किये गये थे।  हमास+ हिजुब्बलाह दोनों का एक ही मंच पर आना गाजा में साफ दिखाई दे रहा है। पट्टी क्षेत्र में यह गठजोड़ किसी भी सूरत में पट्टी को खाली करने के पक्ष में नहीं है।  इजरायल की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू 29 दिसंबर को अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। समाचार संवाद सेवा के अनुसार दोनों शिखर नेता मिलेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में 11 माह के भीतर नेतनयाहू की यह चौथी यात्रा होगी। 

मोदी सरकार संतों की सुरक्षा से चूक क्यों जाती है?

Image
  श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य में सुरक्षा के लिए विभिन्न तरह की कैटगिरियां तैयार की गयी हैं और इन कैटगिरियों में सरकार के उच्चाधिकारियों तथा राजनेताओं को सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसी तरह से विभिन्न राज्यों में भी पुलिसकर्मियों को नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है।  मोदी सरकार ने संतों के लिए ऐसी कैटगिरी नहीं बनायी है, जिससे उनको स्थायी सुरक्षा प्राप्त हो सके। ऐसा नहीं है कि संतों का जीवन संकट में नहीं है। अनेक कट्टरपंथी ताकतें सक्रिय हैं।  भारत सरकार यह स्वयं मानती है कि अनेक ऐसे लोग हैं, जो अध्यात्म से जुड़े हैं, उनके जीवन को खतरा है। खतरा हर दिन बढ़ता जाता है लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किये जाते। बात पुरानी नहीं है, अनेक मंदिरों को निशाना बनाया गया है और कट्टरपंथी ताकतें वहां पर विस्फोट करने में भी कामयाब हो गयी।  स्वामी आत्मानंद बेपरवाह का कहना है कि उनके जीवन को अनेक बार ऐसी ताकतों का सामना करना पड़ा। वे बताते हैं कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार, जो हिन्दुत्व के मामलों पर राजनीति करते हुए सत्ता में आयी है, ने उनको तहसीलदार क...

दुनिया के सबसे अमीर आतंकवादी संगठन हिजुब्बलाह पर कार्यवाही जारी, ट्रम्प आज फिर से देश को संबोधित करेंगे

Image
  वाशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे अमीर संगठन हिजुब्बलाह पर इजरायल की सैन्य कार्यवाही जारी है। लेबनान में मिसाइल से हमलों को अंजाम दिया गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज फिर से देश को संबोधित करने वाले हैं।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस समय टॉप फॉर्म में है और वे लगातार फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं। निकोलस मादुरो के देश वेनेजुएला पर दबाव बनाये हुए हैं। संभव है कि शुक्रवार दोपहर को 1 बजे जबकि भारतीय समयानुसार रात के करीबन 12 बजे देश को संबोधित करेंगे।  युक्रेन और रूस के युद्ध को लेकर जहां यूरोपीयन देश का मानना है कि राष्ट्रपति व्लादोमीर जेलेंस्की को 90 अरब यूरो का लोन दिया जायेगा, जिससे वह हथियार और अन्य तरह के विकास कार्य को पूरा कर पायेगा। यूरोप यह राशि शीघ्र ही जारी कर सकता है। इस तरह से दुनिया भर में आर्थिक दौर से ज्यादा शांति बहाली के लिए युद्ध चल रहे हैं। अमेरिका का मानना है कि उनके देश में फेंटानिल नाम का नशा वह तस्करी कर रहा है, जो बहुत ही खतरनाक नशा है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत दिवस ही राष्ट्र के नाम संदेश दिया था और आज पुन: 1 बजे दोपहर को फिर से...

मन की बात : दिल्ली में वायु प्रदूषण कभी कम होगा?

Image
श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य की राजधानी दिल्ली जिसे नई दिल्ली के नाम से भी संबोधित किया जाता है क्योंकि पीएम सहित अनेक उच्चाधिकारियों के आवास, कार्यालय इसी इलाके में हैं।  आज की चर्चा का विषय दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर है। भारत 2001 से आरंभ की जाये जब इस पर चर्चा आरंभ हुई थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार थी, इसमें कई समाजवादी चेहरे भी शामिल थे। 2004 से लेकर 2014 तक मनमोहनसिंह प्रधानमंत्री रहे और फिर नरेन्द्र मोदी का काल आरंभ हो गया।  वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा 2001 में आरंभ हुई और उस दौरान सरकार ने मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए वाहनों में बीएस-2 आरंभ करने का एलान किया। इसके बाद बीएस-6 आ गया और करीबन 25 सालों में वायु प्रदूषण कम नहीं हो पाया। समाजवादी, उदारीकरण, वैश्विकरण आदि बड़े चेहरे आये और उन्होंने कभी भी यह प्रयास नहीं किया कि ईमानदारी बरती जाये और प्रदूषण को कम किया जाये।  सरकार सदैव ही वाहनों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही और लोगों को मजबूरन नये वाहन खरीदने के लिए कुप्रेरित किया गया। ‘धूल चेहरे पर थी और हम आइना साफ करते रहे!’...

मोदी सरकार की मदद कर पायेगा ड्रैगन, ट्रम्प ने अमेरिकंस से कहा, ईश्वर हमारे साथ है!

Image
श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य की सरकार के मुखिया और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच आपसी खींचतान के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और कमजोर होता हुआ 91 रुपये के आकड़े को पार कर गया। हालांकि नरेन्द्र मोदी की सरकार इसके बाद भी अमेरिकी ट्रेड डील पर कोई निर्णय नहीं कर पायी है। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रुपया और नीचे जा सकता है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और विदेश, युद्ध और आर्थिक नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ईश्वर हमें आशीर्वाद दे रहे हैं क्योंकि वो हमारे पास हैं। हमारे साथ हैं।  अमेरिका और भारत के बीच पिछले तीन दशक में संबंध सबसे कमजोर हो चुके हैं। दोनों देशों के नेता एक-दूसरे को अपना मित्र बता रहे हैं, लेकिन ट्रेड डील नहीं हो पा रही है।  भारत गणराज्य की सरकार अपने ऊपर बढ़ रहे दबाव को ध्यान में रखते हुए चीन के साथ संबंध बनाने के लिए फिर से जुटा है। मोदी सरकार ने चीनी इंजीनियर्स को भारत में आने और काम करने के लिए अपने वीजा नियमों में बदलाव करने की जानकारी दी है। द हिंदू ने इस संबंध में रिपोर्ट का प्रकाशन किया है।  इससे पहले रू...

ट्रम्प देश को संबोधित करेंगे, वेनेजुएला के मादुरो की सरकार को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन करार दिया, रूस ने कहा, हम नये उन्नत हथियार को शामिल कर रहे हैं, यूरोप को सीधी चेतावनी

Image
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी समयानुसार बुधवार  रात 9 बजे देश को संबोधित करेंगे। वेनेजुएला के साथ टकराव बढ़ता जा रहा है और कभी भी जमीनी हमला किया जा सकता है। वहीं अंतराष्ट्रीय समाचारों के अन्य संकल्र में मास्को ने यूरोप को सीधी चेतावनी दी है। पाकिस्तान अपने कदम पीछे खींच रहा है, गाजा को लेकर ट्रम्प ने सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस तलब किया।  फेंटानिल नशीले पदार्थ को लेकर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर बताया कि बुधवार रात 9 बजे वे देश को संबोधित करेंगे।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बड़ी घोषणा करने के लिए टीवी चैनल पर रात 9 बजे प्रकट होते रहे हैं और अब उनके मित्र ट्रम्प भी उसी तरह का कदम उठा रहे हैं।  वेनेजुएला के लिए ट्रम्प ने एक संदेश में साफ कहा है कि वे मादुरो को सबक देने के लिए जमीनी सेना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रम्प ने कहा, वेनेजुएला ने हमारी जमीन, हमारा तेल हमसे छीन लिया था, उसको वापिस लाया जायेगा।  निकोल्स मादुरो के निर्वाचन को भी अमेरिका ने नहीं मानते हुए उनकी सर...

कभी भी वेनेजुएला पर हो सकता है हमला, ट्रम्प ने 15 हजार सैनिक लगाये-मोदी सरकार ने अडाणी को परमाणु तकनीक देने के लिए किये परिवर्तन?

Image
श्रीगंगानगर। दुनिया भर में इस समय जिस राष्ट्रपति की चर्चा हो रही है वह हैं डोनाल्ड ट्रम्प। ट्रम्प ने वेनेजुएला को चारों दिशाओं से घेर लिया है और अमेरिकी लैटिन देश ने कहा है कि वह यूएसए के हथियारों का सामना नहीं कर सकता किंतु वह गौरिला युद्ध की तरह निशाना साधेगा।  राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि वह  नेवी और थल सेना के माध्यम से मादुरो को अपदस्थ करने के लिए जल्द ही कार्यवाही करने जा रहे हैं। मादुरो के इलेक्शंस को अमेरिका सहित अनेक देश मान्यता नहीं दे रहेे हैं।  व्हाइट हाउस में ट्रम्प प्रशासन की वापसी के बाद से ही नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच भी उसी तरह का रिश्ता बना हुआ है। हालांकि हाल ही में दावा किया जा रहा था कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने फोन पर बात की है किंतु सच यह है कि ट्रेड डील नहीं होने के कारण ट्रम्प लगातार हो रही बैठकों को अब गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और उनका मानना है कि समय खराब हो रहा है।  पाकिस्तान पर उमड़ रहा है प्यार दक्षिण ग्लोब के देश पाकिस्तान के साथ अमेरिका के रिश्ते हर दिन के साथ मजबूत होते जा रहे हैं। आईएमएफ भी अब दिल खोलकर पाकिस्त...

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण में गडकरी का नाम

Image
श्रीगंगानगर। भारत देश पिछले पांच या इससे भी अधिक समय से दुनिया में संभवत: सबसे महंगा पेट्रोलियम पदार्थ बेच रहा है। उसमें 20 प्रतिशत तक एथेनॉल की मिलावट भी की जा रही है।  परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने 2019 के लोकसभा चुनावों से कुछ दिन पहले कहा था कि इस बार कोई जूते नहीं मारे, यही हमारी उपलब्धि होगी। 2014-2019 की अवधि के बीच मोदी सरकार ने नोटबंदी और न जाने कितने ऐसे निर्णय लिये थे जो आपदा का कारण बन गये।  वही गडकरी इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं, इसका कारण है कि मीडिया में गडकरी के परिवार का नाम सामने आ रहा है कि वह एथेनॉल का निर्माण करवा रहा है। इसी तरह से हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके के राठी खेड़ा गांव में भी निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री में गडकरी का नाम सामने आ रहा है और किसान सरेआम उन पर आरोप लगा रहे हैं। सभाओं में भी संबोधित किया जा रहा है।  17 को हनुमानगढ़ में महापंचायत हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर 17 दिसंबर को महापंचायत का आयोजन किसान संगठन कर रहे हैं। इसमें हनुमानगढ़ के अतिरिक्त राजस्थान के बड़े किसान नेता और उत्तरप्रदेश, पंजाब आदि राज्यों से भी लोग आ रहे हैं।...

ऑस्ट्रेलिया-फ्रांस से भी ज्यादा अरबपति भारत में, क्यों? पूरी कहानी

Image
श्रीगंगानगर। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बारे में यह बात कही जाती है कि वहां पर आवासीय भवनों के दाम ज्यादा होने के कारण  खुद का घर बनाना आसान नहीं होता, हालांकि आवासीय ऋण आवश्यकता कुछ ही मिनिट्स में पूरी हो जाती है।  ऑस्ट्रेलिया में 6 हजार, कनाडा और फ्रांस में पांच हजार डॉलर से ज्यादा की आम व्यक्ति की आय है जिसको देश का प्रति व्यक्ति आय कहा जाता है। भारत की बात करें तो औसत आय 15 हजार से अधिक आंकी जाती है।  भारत दुनिया की पांचवीं जीडीपी कहलाता है जो चार ट्रिलियन डॉलर के आसपास होने का दावा किया जाता है हालांकि भारत सरकार का मानना था कि 2022 तक देश की अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा हो जायेगी, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद नहीं हो पाया और रुपया भी स्थायीत्व स्थापित नहीं कर पाया।  अगर हम अमेरिका की बात करते हैं तो वहां के कैलीफोर्निया की जीडीपी ही भारत सरकार के दावों से ज्यादा है। एक अमेरिकन राज्य भारत देश की जीडीपी से ज्यादा अंशदान रखता है। इसी राज्य में सैलीकॉन वैली, हॉलीवुड और भी बहुत कुछ है।  मुख्य बात यह है कि भारत के भीतर ही असमानता बढ़ती जा रही है। अग...

अमेरिका पाकिस्तान की मदद क्यों कर रहा है?

Image
वाशिंगटन। अमेरिका पाकिस्तान की मदद कर रहा है यह विचार यूरोप से लेकर एशिया तक हर व्यक्ति की जुबान पर है। नाटो या जी-7 देशों के बीच जो असहमति सामने आ रही है, उससे यह लग रहा है कि संयुक्त राज्य अब अकेला चलो की नीति को अपना रहा है।  यूरोप को देखा जाये तो वहां पर यूक्रेन को लेकर अलग नीति है और अमेरिका यह मान रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादीमोर जेलेंस्की नहीं चाहते कि युद्ध समाप्त हो, क्योंकि उसको पर्याप्त सहायता मिल रही है।  इस कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व मास्को के ब्लादीमिर पुतिन के बीच डॉयलोग हो चुका है। आगे भी यह सोच जारी रहने की संभावना है। सबसे बड़ा कारण यही माना जा रहा है कि युक्रेन युद्ध के कारण अन्य कार्य जो विश्व शांति के लिए आवश्यक हैं, वह नहीं हो पा रहे हैं।  जेलेंस्की अभी तक यह नहीं सोच पा रहे हैं कि ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ अर्थात अगर अब ट्रम्प के प्रस्तावों पर युक्रेन राजी नहीं होता है तो फिर कभी यह युद्ध समाप्त नहीं किया जा सकेगा और गाजा की तरह युक्रेन भी मिसाइलों से होने वाले हमलों के लिए एक प्रमुख क्षेत्र बन जायेगा।  नाटो का कोई औचित्य शायद नहीं ...

शनिवार को दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित श्रीगंगानगर

Image
श्रीगंगानगर। शनिवार 13 दिसंबर 2025 के समाचारों को देखा जाये तो सामने आता है कि प्रदूषण बहुत ज्यादा हो गया है और यह अत्यधिक गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का ‘खिताब’ हासिल करने वाली नई दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।  सर्दी के मौसम में प्रदूषण इतना ज्यादा हो जाता है कि सांस लेना भी दूभर हो जाता है। शनिवार को जब लोग उठे तो उनको दमा के मरीज की तरह की हालत का सामना करना पड़ा।  वहीं श्रीगंगानगर में दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण को दर्ज किया गया है और एक्यूआई 501 या इससे अधिक बताया गया।  मैस्सी कोलकाता पहुंचे, दर्शकों में हुजूम फुटबॉल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी मैस्सी कोलकाता पहुंचे हैं। देर रात को उनका निजी विमान कोलकाता के हवाई अड्डे पर उतरा। अगले तीन दिनों में वे देश के महानगरों का भ्रमण करते हुए फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान देंगे।  मैस्सी का विमान जैसे ही कोलकाता पहुंचा, भारी भीड़ जुट गयी और लोग अपने हीरो की एक झलक देखने को तरस गये।  नाटो से नाखुश हैं राष्ट्रपति युक्रेन युद्ध को लेकर नाटो में अलग-अ...

शाहबाज शरीफ पुतिन से क्यों मिलना चाहते थे?

Image
वाशिंगटन। एक बड़ा सवाल दुनिया के सामने है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ करीबन 40 मिनिट तक एक कुर्सी पर बैठे रहे और उनके साथ वाली कुर्सी जो रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के लिए खाली थी, पुतिन के साथ आपसी बातचीत होनी थी।  दुनिया में इस समय वल्र्ड वॉर 3 की झलक मिल रही है। सभी देश हथियारों की खरीद को बढ़ावा दे रहे हैं। यूरोपीय देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक फटकार के बाद ही अपने रक्षा बजट को जीडीपी का पांच प्रतिशत तक ले जाने में कामयाब हो गये। सउदी अरब में हथियारों के जखीरे का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। क्राउन प्रिंस ने अमेरिका से नये आधुनिक हथियार और विमान खरीद के लिए भी समझोता किया है।  यह तथ्य बता रहे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है दया! एसीपी प्रदूमण का यह श£ोक यहां उचित हो जाता है।  सवाल यह है कि तुर्कमेनिस्तान के अशगाबात में भारत गणराज्य की सरकार को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? पाकिस्तान था, रूस था, तुर्की और अन्य देश थे किंतु भारत नहीं था जबकि दुनिया में दूसरी मुस्लिम आबादी भारत में ही निवास करती है।  2027 तक की जनगणना में यह भी संभव है कि इंडोनेशिया से भ...

किसान एकजुट रहे तो मोदी-शाह टिब्बी भी आयेंगे!

Image
श्रीगंगानगर। हरियाणा से चिपते राजस्थान के टिब्बी कस्बा, जो हनुमानगढ़ जिले का भाग है, वहां पर किसान आंदोलन डेढ़ साल से चल रहा है और अब इसमें आग लग गयी है। अनेक वाहन जल चुके हैं और फैक्ट्री को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।  टिब्बी के राठी खेड़ा गांव में एक एथेनॉल बनाने वाली फैक्ट्री लगायी जा रही है। वहां पर मक्का से इस पदार्थ को बनाया जायेगा।  राठी गायं राजस्थान की सबसे प्रिय गाय है और यह कम पानी में भी अपने जीवन को सहज बनाने में शक्ति प्राप्त हैं। वहीं भगवान महेश की संतान के रूप में माहेश्वरी जाति में भी राठी गौत्र है।  इस तरह से राठी खेड़ा गांव शब्दों के अनुसार सीधे महाकाल अर्थात भगवान शिव के साथ अटैच हो जाता है।  उसी गांव में मक्का का उत्पादन होगा। फिर उससे एथेनॉल बनाया जायेगा।  अब इस समाचार के फैक्ट को देखें तो हजारों किसानों ने पिछले दिनों जनसभा के दौरान फैक्ट्री की दीवार को गिरा दिया था और अनेक वाहनों में आग लगा दी थी। इस मामले में संगरिया के विधायक, कामरेड नेता बलवान पूनिया, सांसद कुलदीप इंदौरा आदि को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।  किसानों का आ...