Posts

Showing posts from October, 2025

बिहार चुनाव : एक हैं तो सेफ हैं, मुद्दा क्यों नहीं!

Image
श्रीगंगानगर। महाराष्ट्रा विधानसभा चुनावों का जब जिक्र होता है तो उस समय पीएम नरेन्द्र मोदी का यह नारा कामयाब होता दिखा कि ‘एक हैं तो सेफ हैं।’ एक हैं तो सेफ हैं के माध्यम से महाराष्ट्रा विधानसभा चुनाव जीत गये किंतु बिहार में यह चुनावी मुद्दा नहीं बन पाया। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।  नरेन्द्र मोदी गुजरात से नई दिल्ली आये थे, तो उनके पास मुद्दे थे। उन्होंने देश के विकास और रुपया, पेट्रोल के नियंत्रण के संबंध में बहुत कुछ कहा था।  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी उनका उस समय का एक नारा था, जिसने हरियाणा विधानसभा के चुनाव का मिजाज बदल दिया।  बेटियों की शिक्षा पर केन्द्र सरकार उसी तरह से कुछ नहीं कर पायी, जिस तरह से 100 स्मार्ट सिटी बनाये जाने थे।  इन सबको भूल कर ताजा मुद्दों की चर्चा करें तो एक है तो सेफ हैं, यह सिर्फ नारा ही बनकर क्यों रह गया।  जिसको वे अपने माथे का चंदन बताते हैं, उस चंदन को वे सम्मान नहीं दिला पाये।  चंदन को दिल से अपनाने के स्थान पर एक चुनावी मुद्दा बनाये रखा। जब-जब चुनाव हुए उन्होंने हिन्दूवाद की ओट ली और विजय हासिल की।  उन्होंने हिंद...

अदृश्य संगठित अपराध को तलाश कौन करेगा?

Image
  नई दिल्ली। भारत गणराज्य के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के एक कार्यक्रम में कहा, ‘संगठित अपराध अदृश्य हो गया है।’ अब सवाल यह पैदा हो रहा है कि इस अदृश्य अपराध की तलाश कौन करेगा? देश-विदेश की जनता देख रही है कि संगठित अपराध किस तरह के कृत्यों पर उतर आया है और चिंतक की हालत यह है कि वो सो भी नहीं पा रहे हैं। माओवाद का सफाया करने वाले गृहमंत्री अमित शाह बिहार चुनाव में अतिव्यस्त हैं और उनके पास शायद देश की समस्याओं को जानने व उसको समाप्त करने के लिए समय ही नहीं है।  देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश को गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी का बताया था। उस देश के भीतर अपराध संगठित हो रहा है। यह अपराध पुराना था, किंतु जिस तरह से अपराध ने अपना अभी का रूप दिखाया है, उसके बाद सरकार की क्षमताओं पर सवाल उठ रहे हैं।  बिग बॉस कर रहे हैं अपराध का नेतृत्व? हजारों-लाखों करोड़ का व्यवसाय करने वाले अनेक व्यापारिक नेता हैं, जो इस अपराध और आतंकवाद का पर्दे के पीछे से नेतृत्व कर रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। भारत के मित्र देश भी चिंतित हैं।  असल में सरकार ने इनको खिला-पिलाकर इतना बड़ा...

राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची दिल्ली से आयी थी!

Image
श्रीगंगानगर। राजस्थान में गत दिवस ही 30 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को जारी किया। सोशल मीडिया हो या अन्य मीडिया, सभी ने तबादला सूची पर सवाल उठाये थे और जनता को जागृत करने का भी प्रयास किया।  अगर तबादला सूची को देखा जाये तो सामने आता है वीके सिंह, विकास कुमार, दिनेश एमएन आदि को उनके पदों से अन्य पर स्थानांतरण किया जाना।  एडीजी वीके सिंह एसओजी में नियुक्त थे। उन्होंने ही एसआई भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच की थी और इस जांच के आधार पर राजस्थान हाइकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। इसी तरह से दिनेश एमएन के बारे में ज्यादा लिखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे राजस्थान पुलिस के दबंग अधिकारी के रूप में पहचान रखते हैं।  वहीं विकास कुमार नशे के खिलाफ एक बड़े अभियान को आगे बढ़ा रहे थे। उनको भी हटा दिया गया।  अब सवाल यह उठ रहा है कि जो अधिकारी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, उनको कैसे हटाया गया? और हटाने का कारण क्या था। उनके तबादले की आवश्यकता क्यों हुई।  तबादला सूची पर भले ही राजस्थान के राज्यपाल के हस्ताक्षर हों, लेकिन इस सूची को लोक कल्याण म...

मोदी-शाह के हाथ से बिहार निकल गया तो..? यूरोप में फिर से क्यों आया बर्ड फ्लू,

Image
श्रीगंगानगर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है। तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की फोटो को भी होर्डिंग्स से हटा दिया है ताकि उनके कार्यकाल को लेकर तेजस्वी को टारगेट नहीं किया जाये। बिहार राज्य में करीबन 50 लाख वोटर्स के नाम काटे गये हैं, जिनको घुसपैठिया कहा जा रहा है। अमेरिका ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता को समाप्त कर दिया है। अब मार्को कोर्नी को एशिया में नये बाजार की तलाश करनी होगी।  प्रमुख समाचारों पर नजर डाली जाये तो भारत में इस समय बिहार चुनाव की ही चर्चा हो रही है। नेता लोग, जो टिकट कटने या अन्य कारण से नाराज हैं, वे अपने दल को अलविदा कहकर दूसरे दल की ओर जा रहे हैं। इस तरह से बड़े नेता लोग एक-दूसरे के जीवन पर कटाक्ष कर रहे हैं।  बिहार में पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार का शासन है। नीतिश ने दो बार पाला बदला और वह तेजस्वी यादव के पास चले गये और फिर वापिस भाजपा के पास आ गये। इस तरह से जीतनराम मांझी को छोडक़र सत्ता उनके पास ही रही। नरेन्द्र मोदी के 2014 से पहले दिल्ली में वे उनसे बात नहीं करते थे। इस तरह से दोनों नेता एक दूसरे को देखकर नजरांदाज कर...

दक्षिणपंथी नेताओं की राजनीति में मजबूती, मोदी मलेशिया क्यों नहीं गये, इजरायल हमास को हथियार डालने के लिए मजबूर कर सकेगा?

Image
श्रीगंगानगर। साने ताकाईची। यह नया नाम है। इस नाम को इसलिए यहां लिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने जापान जैसे उदारवादी राज्य में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है और वे दक्षिणपंथी मानी जाती हैं। इस तरह से दक्षिण पूर्व में भी एक नया चेहरा शामिल हो गया है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प, नरेन्द्र मोदी, बेंजामिन नेतनयाहू ब्लादीमिर पुतिन और इटली की जॉर्जिया मेलोनी आदि को इस श्रेणी में रखा जाता था। वहीं भारतीय पीएम ने मलेशिया की यात्रा को अचानक स्थगित कर दिया। इससे पहले वे न्यूयार्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक सभा में भी शामिल नहीं हुए थे। इसको किस नजर से देखा जा सकता है? जापान को नयी प्रधानमंत्री मिली है और साने ताकाइची ने नेशन फस्र्ट की नीति को अपनाते हुए अपनी कैबिनेट को सीमित रखने का निर्णय लिया है।  दुनिया बता रही है कि इस समय दक्षिणपंथी नेताओं का दौर चल रहा है। भारतीय पीएम हिन्दूवाद के सहारे तीसरी बार चुनाव जीत चुके हैं। वे ऐसा करने वाले आजाद हिन्दुस्तान के तीसरे चेहरे हैं।  अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही चर्चा को आगे बढ़ाया जाये तो उन्होंने सितंबर माह में अचानक न्यूयार्क ...

मोदी-ट्रम्प के बीच वार्ता, ट्रेड को लेकर चर्चा

Image
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दीपावली पर्व पर भारतीय गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर वार्ता की। दोनों देशों ने आपसी व्यापार को लेकर भी चर्चा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस बात की तस्दीक की है कि उन्होंने मोदी के साथ फोन पर चर्चा की। इस बैठक में दोनों देशों की चल रही व्यापारिक वार्ता पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  ट्रम्प का कहना था कि उन्होंने मंगलवार (अमेरिकी समयानुसार) को मोदी के साथ चर्चा के दौरान ऊर्जा व अन्य क्षेत्र पर व्यापक विचार-विमर्श किया। राष्ट्रपति का कहना था कि भारत गणराज्य की सरकार इस बात पर सहमत हो गयी है कि वह मास्को से तेल खरीद को सीमित करेगा।  वाशिंगटन का पहले मानना था कि नई दिल्ली रूस से तेल खरीद को तत्काल प्रभाव से बंद करे। उनका कहना है कि दोनों देश बड़ी ट्रेड डील को पूर्ण करने में जुटे हैं।  हालांकि समाचारों में भारतीय समयानुसार  मंगलवार को यह खबर दी गयी थी कि वित्त मंत्री की यूएसए यात्रा स्थगित हो गयी है। ध्यान रहे कि दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर होने के बावजू...

मोदी सरकार ‘गेहूं’ को वायदा कारोबार में शामिल क्यों नहीं करती?

Image
श्रीगंगानगर। अगर हम भारत देश का प्राचीन इतिहास देखें तो सामने आता है, ऋषि गौतम ने हजारों साल पहले या उससे भी कहीं ज्यादा, अपनी पत्नी को श्राप दिया था और उसका निवारण करने के लिए त्रेता युग को पहले ले आये और द्वापर युग को बाद में लेकर आये। इस तरह से भगवान श्रीराम चंद्र जी का जन्म पहले हुआ।  इसका अर्थ है कि ऋषि गौतम ने युग को ही बदल दिया था। इस तरह से इतिहास के पन्नों पर उनका जिक्र होता है। अगर हम कलयुग की चर्चा करें तो सामने आयेगा, 90 का दशक, जब समाजवाद से आर्थिक दौर में सनातन धर्म प्रवेश कर गया।  नरसिंह राव के प्रधानमंत्री रहते हुए डॉ. मनमोहनसिंह ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला और ट्रेड पेपर्स ने इसको उदारवाद का नाम दिया। इस तरह से हम उदारवाद में शामिल हो गये।  हमें पता ही नहीं चला कि कब हमारे परिवार में मौसी, मामा, चाचा-ताया आदि का रिश्ता खत्म होने लगा।  डॉ. सिंह ने जिंस और मैटल्स पर सट्टाबाजी का सरकारीकरण कर दिया। इस तरह से भारतीय जिंसों को वायदा कारोबार में शामिल कर लिया गया और सोना-चांदी आदि धातु भी सट्टेबाजी के अंग बन गये।  गेहूं आदि जिंसों खाद्यान्न जि...

दीपोत्सव के दिन ऑस्ट्रेलियाई पीएम पहुंचे व्हाइट हाउस

Image
वाशिंगटन। भारत में दीपोत्सव को लेकर आतिशबाजी का शौर देर रात तक जारी है। हालांकि खरीददारी का आलम यह है कि श्रीगंगानगर जिला जिसे राजस्थान का आर्थिक रूप से सिरमौर कहा जाता है, वह रात 9 बजे के करीब बंद हो गया। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि लोगों की परचेज पॉवर कितनी मजबूत है।  वहीं ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मेजबानी के लिए व्हाइट हाउस में प्रवेश किया।  अंधेरे पर प्रकाश और अधर्म के खिलाफ धर्म की जीत का प्रतीक दीपावली पर्व आज सोमवार (10 अक्टूबर 2025) को परंपरा विधि के अनुसार मनाया जा रहा है। मंदिरों और घरों में लक्ष्मी पूजन हुआ और दुनिया की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गयी।  दीपावली पर्व की दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी है। इनमें वाशिंगटन डीसी से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रकाशोत्सव की बधाई दी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अल जरदारी ने भी अल्पसंख्यक हिन्दुओं को अंधेरे पर प्रकाश की विजय दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की।  अब दुनिया के अन्य समाचारों को देखें तो सामने आता है कि अमेजन के एडब्ल्यूएस क्लाउड में आई तकनीकी खराब...

भारत की राजनीति किस दशा में जा रही है?

Image
श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य के पंजाब-हरियाणा प्रांतों में जो चल रहा है, उससे व्यवस्थाओं या कहें कि सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद भी कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है।  गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को यह समाचार सामने आया कि रोपड़ के उप महानिरीक्षक हरचरणसिंह को रिश्वत लेने के आरोप में एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही पंजाब की विजीलैंस टीम ने नहीं बल्कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो के दल ने की। समाचारों में बताया जा रहा है कि उनके निवास व अन्य प्रोपर्टीज की जांच की गयी तो पता चला कि वे कई करोड़ के मालिक हैं। भारी-भरकम कैश के अतिरिक्त 1.5 किलो सोना भी मिला।  अब भुल्लर की गिरफ्तारी के साथ यह भी जानकारी हासिल करनी आवश्यक है कि सीबीआई को अचानक पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा स्तर के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की याद कैसे आ गयी।  राजस्थान के जयपुर का एक व्यापारी नवनीत चतुर्वेदी पंजाब जाते हैं। वहां वे राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते हैं। निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्र की जांच के बाद यह निर्णय लिया कि चतुर्वेदी ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर कर...

मोदी ने कालाधन वापसी पर क्यों बदले शब्द, आरएसएस की धारणा क्या रंग लायेगी, अडाणी का नया कारोबार मोदी को जितायेगा-2029?

Image
श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य की सरकार अब विदेश से कालाधन लाने की अपनी नीति को पुर्नभाषित कर रही है। पीएम का सोशल मीडिया पर बयान तो यही कह रहा है। वहीं धार्मिक ग्रंथों में बदलाव के बयान को लेकर आरएसएस मुश्किल स्थिति में है। फ्रांस में राजनीतिक अस्थिरता जारी है। पूर्व अमेरिकन राष्ट्रपतिज भी अब ट्रम्प की तारीफ क्यों कर रहे हैं? वर्ष 2014 के बयानों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी। उस समय उनका कहना था कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं,’ विदेश के कालाधन से सभी को 15-15 लाख रुपये की राशि मिलेगी। 2022 तक सभी के पास अपना घर होगा। हालांकि पार्टी ने बाद में इसको एक चुनावी झुमला बताया।  अब पीएम का एक सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ जिसमें उन्होंने विदेशी काला धन को पुर्नभाषित कर दिया। उन्होंने कहा, कालाधन विदेश से नहीं वीदेश से लाया जायेगा, ऐसा उनका कहना था।  विदेश को वीदेश के रुपांतरण से पूरा मामला ही सफेद पन्ने की तरह हो गया। अब आगे शब्दों को चुना जाये तो सामने आता है, आरएसएस का बड़ा बयान।  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी सोशल मीडिया पर स्वीकार किया कि 1950-60 के बीच क...

अगर ट्रम्प ‘नोबल’ की रट नहीं लगाते...

Image
श्रीगंगानगर। नोबल पुरस्कार (2025) की घोषणा कर दी गयी है और यह ईनाम वेनेजुएला में विपक्षी नेता की पत्नी को दिया गया है। शांति पुरस्कार मारिया मैचुदो को दिया गया है। इस कदम से हम यह मान सकते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अनदेखी की गयी है? दूसरी ओर अन्य प्रमुख समाचारों में फ्रांस के राष्ट्रपति इैमुनल मैक्रां ने नये प्रधानमंत्री-कैबिनेट के लिए चेहरों की तलाश आरंभ कर दी है।  वहीं डीएपी खाद के लिए हनुमानगढ़ में पुलिस बल का किसानों को सामना करना पड़ा।  नोबल शांति पुरस्कार हर वर्ष अन्य क्षेत्रों की तरह दिया जाता है। वैज्ञानिक, सामाजिक क्षेत्र और शांति जैसे मार्गों पर चलने वाले पथप्रदर्शकों को दिया जाता है। वर्ष 2024 या वर्ष 2023 का शांति नोबल पुरस्कार किसको दिया गया था, क्या किसी को याद है। शायद 10 प्रतिशत लोगों को भी याद नहीं होगा। इसकी दुनिया में 2025 की तरह चर्चा भी नहीं हो रही थी।  राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्वयं कई मौकों पर शांति पुरस्कार के लिए हकदार होने की चर्चा की तो दुनिया भर में इस बात पर निगाह गढ़ गयी कि इस साल यह पुरस्कार किसे दिया जाता है? ट्रम्प ने 7 युद्ध रुकवाने...

सर्बियो गोर भारत में ट्रम्प के शीर्ष प्रतिनिधि, स्टार्मर भारत पहुंचे

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नई दिल्ली (दक्षिण-मध्य पूर्व एशिया) के लिए सर्बियो गोर को राजदूत नियुक्त किया है। गोर की सीधी पहुंच राष्ट्रपति ट्रम्प तक है। वहीं अन्य प्रमुख समाचारों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मुम्बई पहुंच गये हैं और गुरुवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात होगी। इसके अतिरिक्त फ्रांस में राजनीतिक संकट अभी भी बरकरार है और राष्ट्रपति मैक्रां ने नये पीएम की नियुक्ति नहीं करते हुए सेबेस्टियन लेकार्नू को ही कार्यभार संभाले रखने और बजट पारित करवाने के लिए विपक्षी दलों से वार्ता के लिए अधिकृत किया है।  संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति ट्रम्प के नामित किये गये सर्बियो गोर के नामांकन को सीनेट की मंजूरी मिल गयी है। इस तरह से वे अधिकारिक रूप से नई दिल्ली में ट्रम्प के प्रतिनिधि होंगे, जिनको राजदूत या एम्बेसडर के रूप में भी संबोधित किया जाता है। गोर के नाम की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि वे व्हाइट हाउस में कार्मिक विभाग के निदेशक थे और राष्ट्रपति ट्रम्प के सबसे नजदीकी लोगों में से एक हैं।  गोर के अगले कुछ दिनों के भीतर कार्यभार...

फ्रांस की सरकार फिर से गिर गयी, कैबिनेट का संचालन एक दिन भी नहीं हो पाया

Image
पेरिस। यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले फ्रांस में एक बार फिर से सरकार का पतन हो गया। बजट को लेकर पूर्व में एक साल के भीतर तीन सरकारें गिर चुकी हैं और दो सालों के भीतर छठे प्रधानमंत्री का चयन अब किया जायेगा। दक्षिण पंथी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां को देश के भीतर अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है।  सेबेस्टियन लेकार्नू जिन्हें एक माह पूर्व ही राष्ट्रपति ने नामित किया था। लेकार्नू ने रविवार को ही कैबिनेट का गठन किया था और सोमवार को हालात यह हो गये कि उनको इस्तीफा देना पड़ा। उनके मंत्रीपरिषद के सभी सदस्यों ने भी राष्ट्रपति को अपने त्याग पत्र सौंप दिये।  फ्रांस को इमैनुअल मैक्रां संबोधित करने वाले हैं और माना यह जा रहा है कि एक साल के भीतर उनको दूसरी बार वोटिंग के लिए जाना पड़ा। संसद को भंग कर चुनाव करवाये जा सकते हैं। दक्षिण पंथी पार्टी के पास बहुमत का अभाव है और वामपंथी दल अन्य दलों के साथ मजबूत स्थिति में है लेकिन राष्ट्रपति वामपंथियों को सरकार सौंपने को शायद ही तैयार हों।  अगर फ्रेंच मीडिया की रिपोर्ट को आधार बनाया जाये तो मैक्रां  की लोकप्रियता कमजोर हु...

क्या युवा नया विश्व निर्माण को तैयार है?

Image
श्रीगंगानगर। दुनिया में भारी परिवर्तन हो रहा है। राजनेताओं के आश्वासनों से बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा का स्तर ऊंचा नहीं उठ पाया है और जेन-जैड नाम से युवा अब नेताओं से सत्ता की चाबी छीन रहे हैं। बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका ही नहीं पूरे विश्व में अनेक देश ऐसे हैं जो युवाओं के प्रदर्शन का सामना कर रहे हैं।  उत्तरी अफ्रीकी देश मौरक्को में इस समय युवा आंदोलन कर रहे हैं। युवाओं के इस आंदोलन के कारण सत्ता पर राजनेताओं की पकड़ ढीली हो रही है। कारण वही है जो दक्षिण एशियाई देशों के पास था। लोकतंत्र के नाम पर सत्ता की चाबी के सहारे युवाओं को बेरोजगार रखना। उन्हें मजबूत नहीं मजबूर जीवन जीने के लिए कुत्साहित करना।  विश्व किस दिशा में जा रहा है सबसे पहले यह देखना होगा कि विश्व किस दिशा में जा रहा है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, हर दिन युद्ध की आशंका बलवत होती जा रही है। वल्र्ड वॉर-3 के लिए देश तैयार हो रहे हैं और अपने रक्षा खर्च को बढ़ाते जा रहे हैं।  पाकिस्तान को भारत के रक्षा और सेना अध्यक्ष ने चेतावनी दी थी और दूसरे ही दिन पाकिस्तान की तरफ से जवाब आ गया। इस तरह से दोनों देश एक-दूसरे के ...

लॉर्सन एण्ड टर्बो को नहीं मिल पायेगा आसाम में हरित ऊर्जा का कॉन्टेक्ट

Image
- अडाणी से मिलती जुलती कहानी है एसएन सुब्रह्मण्यन की श्रीगंगानगर। आसाम में स्वच्छ ऊर्जा नीति को निरस्त कर दिया है। यह एक बड़ा झटका है लॉर्सन एण्ड टर्बाे नामक कंपनी के लिए। वह इस दौड़ में सबसे आगे थी और हेमंत बिस्वा सरमा सरकार ने इस निति को ही निरस्त कर दिया।  कुछ समय पहले तक लॉर्सन एण्ड टर्बो को आधारभूत ढांचा विकसित करने वाली कंपनी अर्थात इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में जाना जाता था। ब्रिटेन से बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स करके भारत लौटे इंजीनियर एसएन सुब्रह्मण्यन को एलएनटी में न केवल प्रवेश मिला बल्कि उनको एक डायरेक्टर भी बनाया गया।  नरेन्द्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में उनको 2017 में कंपनी का एमडी बनाया गया और इसके साथ ही एलएनटी की तस्वीर ही बदल गयी। पिछले पांच सालों में शेयर 2 हजार 782 रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी को दर्ज किया गया। इसका शेयर बुधवार को 1 अक्टूबर 2025 को 3 हजार 685 रुपये का बिक रहा था।  एलएनटी श्रीगंगानगर में भी सीवरेज और पेयजल सप्लाई की ठेका फर्म के रूप में कार्यरत है। नयी पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी को शर्तों के अनुसार...