Posts

Showing posts from February, 2026

आई एम नॉट ओबामा : ट्रम्प, बुश के संसद को दिये गये भाषण के अंश सामने आये

Image
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर बयान दिया था, आई एम नॉट ओबामा! इसका अर्थ समझने के लिए काफी मेहनत की आवश्यकता महसूस हुई क्योंकि आज प्रात: भारतीय समयानुसार 9 बजे अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से हमला कर दिया।  राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा क्यों बयान दिया कि ईरान, आई एम नॉट ओबामा। इसका अर्थ समझने के लिए अमेरिकी संसद के इतिहास के पन्नों को देखा गया। 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र को रात के समय संबोधित किया था। जून में आयोजित कार्यक्रम में बुश ने कहा था, ईरान से अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा है। इस तरह से उन्होंने मध्य पूर्व एशिया में घटित होने वाले घटनाक्रम पर प्रकाश डाला था।  राष्ट्रपति बुश के इस बयान के बाद भी हालांकि न तो बुश और न ही उनके बाद 8 साल तक राष्ट्रपति रहने वाले ईरान पर कार्यवाही की गयी। उस घटना के 23 साल बाद अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी 2026 को हमला किया।  राष्ट्रपति ट्रम्प  ने फिर से ईरान से उत्पन्न होने वाले खतरों बारे अवगत करवाया और बताया कि तेहरान ने अमेरिकंस के लिए सदैव खतरा उत्पन्न किया है। अमेरिका ...

तालिबान भस्मासुर कैसे बन गया? युद्ध के समय कोई मित्र क्यों नहीं आया?

श्रीगंगानगर। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में स्थानीय लड़ाकों को तैयार किया जिसका नाम तालिबान रखा गया। इनका काम सोवियत संघ के साथ गौरिल्ला युद्ध करना था। सोवियत सेना की वापसी और उसके विघटन के बाद रूस महाशक्ति के रूप में सामने आया।  तालिबान, उस समय भी था जब अमेरिका में वल्र्ड ट्रेड टॉवर को निशाना बनाया गया और उस समय भी था जब भारत के एक वायुयान का अपहरण कर उसको कंधार लाया गया था। इस विमान अपहरण के समय यह देखने वाला होगा कि पहले अमृतसर, फिर लाहौर और अंत में कंधार ले जाया गया। अमृतसर बाबा नानक का शहर है। लाहोर भगवान श्रीराम के पुत्र लव द्वारा बसाया गया शहर है और कंधार जो पहले गंधार कहलाता था, महाभारत के समय युद्ध का एक बड़ा कारण बना था।  खबर अब यह है कि पाकिस्तान ने जिस तालिबान को संवारा, प्रशिक्षित किया, अब वही उसके खिलाफ हथियार उठा रहा है। अमेरिका या नाटो की सेना के बाद तालिबान ने एक सप्ताह से भी कम समय में अफगानिस्तान की सत्ता पर दुबारा कब्जा कर लिया था।  भारत के साथ तालिबान के राजनयिक संबंध हैं। भारत गणराज्य की सरकार दवा, गेहूं और अन्य खाद्य पदार्थ का सहयोग करती है, इस कारण इ...

भारत और अमेरिका के बीच एक फिर ठन गयी है, सौलर पैनल पर 128 प्रतिशत टैक्स,

Image
श्रीगंगानगर। भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच खटास बढ़ती जा रही है और संयुक्त राज्य अमेरिका  ने भारत पर सौर ऊर्जा से संबंधित उपकरणों के आयात पर 126 प्रतिशत टैक्स लागू किया है। इसके साथ ही यूएसए ने ‘स्टॉप इनसाइडर टे्रड एक्ट’ का भी प्रावधान किया है। यह बिल कानून बनने वाला है।  चीनी सामान की भारत में एक बार फिर भरमार हो रही है। पानीपत का हैण्डक्राफ्ट उद्योग इस का जीवित प्रमाण है जहां पर निर्माण से संबंधित उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं और एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 80 प्रतिशत तक कारखाने बंद हो गये हैं और चीन से सामान आयात किया जा रहा है।  इसी तरह से सौर ऊर्जा को लेकर भी यही चर्चा है कि भारत में उत्पादन की बजाय चीन से सामान को आयात किया जाता है और उसको अमेरिका निर्यात किया जाता है। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर के कारण ऐसा होता है।  इस तरह के समाचारों के बीच अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सौर ऊर्जा से संबंधित उपकरणों पर 126 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है।  इससे पहले भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर सहमत हो गये थे किंतु सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प ...

इजरायल की यात्रा पीएम मोदी के लिए सबसे अहम!

Image
श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य की कैबिनेट सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं को हिन्दू प्रचारक होने का दावा करने के लिए विदेशी नेताओं को श्री मद्भागवत गीता महाग्रंथ की कॉपी भेंट करते हैं। गीता प्रेस को वे सम्मानित करते हैं। इस तरह से वे प्रचार करते हुए एक हिन्दूवादी नेता की छवि को बनाये रखने का दावा करते हुए 12 साल से शासन कर रहे हैं किंतु सत्य यह है कि इजरायल यात्रा यह भी बतायेगी कि उन्होंने श्री मद्भागवत गीता को अपने जीवन में अपनाया हुआ है, क्योंकि 2047 तो छोडिय़े 2027 भी पीएम के लिए मुश्किल होने वाला है और भारत सरकार की नीतियों के कारण देश के लोग भी अकारण युद्ध का सामना कर सकते हैं।  नरेन्द्र मोदी 10 सालों से अनेक बार कह चुके हैं कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू उनके सबसे प्रिय मित्र हैं। अब वे उसी मित्र से मिलने के लिए 25 फरवरी को नई दिल्ली से रवाना होंगे और 26 फरवरी को देश लौटेंगे। इससे पहले वे येरूशलम में संसद को भी संबोधित कर सकते हैं।  दो दिन की यात्रा के दौरान वे वहां से लौटेंगे तो उत्तरी अमेरिकी देश के प्रधानमंत्री मार्क कोर्नी उनकी यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हों...

एआई समिट में अडाणी-अम्बानी 210 अरब डॉलर निवेश करेंगे, दोनों की नेटवर्थ 200 अरब डॉलर की नहीं, फोब्र्स और ब्लूमबर्ग दोनों की रिपोर्ट के अनुसार

श्रीगंगानगर। भारत में एआई समिट का आयोजन आज सम्पन्न हो गया। शिखर सम्मेलन में आईटी सैक्टर के कई नेता आये थे और समिट सम्पन्न हुई तो शेयर बाजार धड़ाम गिर गया। बाजार को शायद समिट में ज्यादा निवेश की आशा थी। वहीं रुपया भी 91 को पार कर गया है पहले यह 90 रुपये तक पहुंच गया था। 92 को पार करने के बाद आरबीआई ने हस्ताक्षेप किया था और इससे बाजार में रुपये की हालत में सुधार हुआ था।  एआई शिखर सम्मेलन के दौरान गौतम अडाणी ने 100 अरब डॉलर के निवेश का एलान किया। मुकेश अम्बानी ने 110 अरब डॉलर।  वहीं ब्लूमबर्ग और फोब्र्स की रियल टाइम सूची के अनुसार दोनों के पास 210 अरब की  नेटवर्थ नहीं है। मुकेश अम्बानी 100 अरब डॉलर के मालिक हैं तो गौतम अडाणी के पास दोनों इंडेक्स में 90 अरब डॉलर भी नहीं दिखाये गये हैं।  इसका अर्थ यह है कि भारत के दोनों सबसे अमीर भारतीय अपनी प्रमुख कंपनियों के मालिकाना हक के बावजूद इतनी सम्पत्ति नहीं रखते कि 210 अरब डॉलर का निवेश किया जाये। इतना निवेश करने के लिए देशी बैंकों या बाजार से विभिन्न रूप में फंड जुटाना होगा।  इन शब्दों के अर्थ को समझने की आवश्यकता है।...

जीडीपी के ट्रिलियनस के स्थान पर भारतीयों की औसत आय पर क्यों नहीं होती चर्चा, भारत में महिलाओं का औसत वजन 50 के आसपास

Image
श्रीगंगानगर। वर्ष 2022 तक भारत को पांच ट्रिलियन की बनाये जाने का एलान 2017 के बाद आरंभ हो गया था और 2026 आरंभ हुए दो माह हो चुके हैं इसके बाद भी जीडीपी पांच ट्रिलियन की नहीं हुई। अब 2047 के विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है और भारतीयों की औसत आय पर चर्चा नहीं हो रही।  भारत सरकार जो इस समय एक साथ 114 लड़ाकू विमान खरीद करने के लिए समझौता कर रही है। यह उसी भारत के विकसित भारत की तस्वीर दिखाने की कोशिश है।  भारतीयों को कल की तस्वीर दिखाई जा रही है। वह तस्वीर जो आज से 21 साल बाद कम से कम 10 प्रतिशत भारतीय उस समय पर शायद उपस्थित भी नहीं हो सकेंगे। उनको आज दवा, सम्मानजनक पेंशन, उचित देखभाल की आवश्यकता है और इस सोशल सिक्योरिटी के लिए सरकार ने शायद बजट को कम कर दिया है।  शब्दों का हेरफेर भारतीयों का कई विकसित राष्ट्रों में ट्रिलियनस रुपये या डॉलर में ब्लैकमनी है। यह भारत के कुल बजट का कई गुणा है। शायद जीडीपी के बराबर या उससे भी कहीं ज्यादा। क्योंकि जीडीपी अभी पांच ट्रिलियन की नहीं हुई है।  शब्दों का हेरफेर कर वह दिखाया जाता है जो पहले कभी चर्चा का विषय नहीं बना और फिर इसको...

नार्थ-ईस्ट हजारों साल की भारतीय संस्कृति की धरोहर रही और वहां से थाई के लिए रास्ता बनाया जाने की मंजूरी क्यों दी गयी?

Image
श्रीगंगानगर। वर्ष 2019 का साल था और भारत में शिंजो आबे के आने के जश्र की तैयारी चल रही थी। उनको गुवाहटी में आमंत्रित किया जा रहा था और इसी तरह का माहौल बनाया गया था। गुवाहटी में मां कामख्या का विराट मंदिर है। 51 शक्तिपीठ में से एक माना जाता है। वहां जापानी पीएम को आना था, किंतु उन्होंने अपने आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। कुछ समय बाद ही उन्होंने 2020 में इस्तीफा दे दिया। इसके उपरांत जापान को अनेक पीएम मिले। आबे अब इस दुनिया में नहीं है।  इन पंक्तियों का उल्लेख करने का कारण यह था कि पूर्वोत्तर पूर्वोत्तर भारत के लिए कितना अहम है, इसका प्रमाण मिलता है।  चाइना भी कई बार सिक्कम और अरुचाचल को अपना क्षेत्र बताकर नक्शा दुनिया के सामने पेश कर देता है।  इनमें मणिपुर तो और भी संवेदनशील इलाका है। इसका प्रमाण यह है कि वहां पर हिंसा के कारण भारतीय जनता पार्टी को अपनी ही सरकार को बर्खास्त करना पड़ा। नरेन्द्र मोदी के 12 साल के प्रधानमंत्री काल में यह एकमात्र प्रमाण है कि उन्होंने अपनी ही सरकार को बर्खास्त किया। हालांकि कश्मीर में भी राष्ट्रपति शासन लगाया गया किंतु वह सरकार महबूबा मुफ्ती...

जलवायु परिवर्तन : ट्रम्प प्रशासन ने वाहन मालिकों और निर्माताओं को दी बड़ी राहत

Image
वाशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने के बाद अब वाहन मालिकों और निर्माताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। इससे वाहनों की कीमतों में कमी आयेगी। नये वाहन की बिक्री में बढ़ोतरी भी होने की संभावना है।  जलवायु परिवर्तन को लेकर एक बड़ा फैसला पेरिस जलवायु समझौते के नाम से जाना जाता है। भारत ने पहले इस समझौते में शामिल होने से इन्कार कर दिया था किंतु तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस संबंध में सीधे तौर पर पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और यह समझौता सम्पन्न हो गया।  अमेरिका ने इसके बदले में दुनिया भर को ट्रिलियनर्स में मदद की और अरबों-खरबों डॉलर तापमान में तथाकथित कमी लाने पर खर्च करने के लिए दिये गये। इसका नुकसान यह भी सामने आया कि भारत देश में डामर सडक़ों का स्थान सीसी रोड अर्थात सीमेंटेड रोड ने ले लिया। डामर सडक़ों के निर्माण की मंजूरी नगर निकायों को भी दे दी गयी। इस तरह से गलियों में सीमेंटेड सडक़ों का निर्माण होने से वह गर्मी के मौसम में इतनी ज्यादा गर्म हो जाती हैं कि तापमान में कमी आने की बजाय बढ़ोतरी हो जाती है। जो सडक़ राजमार्ग पर बनायी जा...

सानाए ताकाईची : भारी जनादेश का जैपनि’ज को क्या लाभ मिलेगा? गाजा पर पीस बोर्ड की बैठक 19 को

श्रीगंगानगर। ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ के नारे के साथ नरेन्द्र मोदी ने भारत की राष्ट्रीय राजनीति में आगाज किया था। वह अच्छे दिन की तलाश जारी है और इस बीच जापान में 2014 वाला इतिहास दोहराया गया है और नया जनादेश हासिल करने के लिए जापानी पीएम सानाए ताकाईची ने 8 फरवरी को अचानक चुनाव कॉल कर लिये थे। उनको भारी बहुमत हासिल हुआ। गठबंधन के साथ वे दो तिहाई बहुमत हासिल करने में भी कामयाब रहीं।  प्रधानमंत्री शिंजो आबे की तरह सानाए ताकाईची भी काफी लोकप्रिय रहीं खासकर युवाओं में। इसी मनोबल के साथ उन्होंने समयपूर्व ही चुनाव को कॉल कर लिया। वे विजय भी रहीं। अब उनको अपने वायदे पूरे करने हैं।  शिंजो आबे ने जैपनिज के अधिकारों को महत्व दिया, इस कारण वे काफी लोकप्रिय रहे और लम्बे समय तक पीएम रहे। हालांकि जापान में 66 प्रधानमंत्री बने हैं और इनमें 20 को एक साल का कार्यकाल का भी वक्त पूरा करने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि आबे हमारे बीच नहीं हैं।  चीन के साथ जापान के तनावपूर्ण संबंध रहे हैं और इसी कारण प्रशांत महासागर की सुरक्षा के लिए वह अमेरिका का क्वाड में प्रमुख सहयोगी रहा है। इसमें भारत और...

इजरायल और अमेरिका की शिखर वार्ता में ईरान के साथ वार्ता को प्राथमिकता

Image
श्रीगंगानगर। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू एक साल के भीतर छठी बार जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के लिए वाशिंगटन पहुंचे तो उनको वहां अभूतपूर्व सुरक्षा मिली और उनका स्वागत सबसे पसंदीदा नेता के रूप में हुआ।  नेतनयाहू का सरकारी विमान जब वाशिंगटन डीसी की जमीन पर लैंड हुआ तो उनके स्वागत की तैयारियां साफ देखने को मिल रही थी। उनको वो काफिला दिया गया जो संभवत: अमेरिका के भीतर सिर्फ राष्ट्रपति को हासिल होता है। गाडिय़ों की संख्या अनगिनत थी और सभी तरफ का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था।  प्रधानमंत्री बेंजामिन सबसे पहले विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रूबियो से मिले। इसके बाद व्हाइट हाउस में अनौपचारिक मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प से मिले।  भारतीय समयानुसार देर रात को दोनों शिखर नेता औपचारिक वार्ता के लिए ओवल कार्यालय पहुंचे। तीन घंटे तक की लम्बी बातचीत के बाद दोनों नेता ने एक संयुक्त बयान जारी किया, लेकिन यह संक्षिप्त था। इसमें बताया गया कि अमेरिका ईरान के साथ वार्ता जारी रखेगा। इजरायल के प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा से संबंधित पक्ष रखने क...

इवांका से तलाक के लिए जैरेड मांग रहा एक पुत्र की कस्टडी, फ्रांस के राष्ट्रपति अमेरिका के खिलाफ क्यों उगल रहे हैं जहर

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पुत्री इवांका ट्रम्प और दामाद जैरेड कुशनर के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच यह भी जानकारी सामने आ रही है कि बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों पक्ष सहमत नहीं है। जैरेड एक पुत्र को साथ रखने का प्रयास कर रहे हैं।  इवांका के पास तीन संतान हैं, इनके नाम अरबेला रोज, जोसेफ फेडरिक और थियोडोर जोसफ। यह तीनों ही नाम पेटेंट हैं।  कुशनर और इवांका ने प्रेम विवाह किया था और इवांका ने यहूदी धर्म को अपना लिया था। अब दोनों पक्ष तलाक लेने पर सहमत हो गये हैं, इस तरह के समाचार आ रहे हैं। तीनों ही संतान सूर्यवंशी है।  अब कुशनर चाहते हैं कि जोसेफ फेडरिक की कस्टडी उनके पास रहे। वहीं इवांका भी उन पर अपना पूर्ण हक जता रही है। हालांकि यही माना जाता है कि संतान सदैव के माता के पास रहनी चाहिये, ताकि वह उचित संभाल कर सके।  इस तरह से मामला पारिवारिक माहौल से व्हाइट हाउस से बाहर आ गया है।  बांग्लादेश को अमेरिका ने दी बड़ी राहत वहीं अमेरिका ने बांग्लादेश को बड़ी राहत देकर भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार को एक बार पुन: राजनीतिक झटका दिया ...

ट्रम्प क्या दुनिया का सबसे बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं? अमेरिकंस से 17 मई को जनसैलाब का आह्वान किया

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 17 मई को अमेरिकंस से कहा है कि वे सार्वजनिक स्थान पर जनसैलाब के रूप में एकत्रित हों। वे दुनिया को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और वह घोषणा करने वाले हैं, जिससे पूरी दुनिया आश्चर्यचकित रह सकती है।  राष्ट्रपति ट्रम्प इस समय बड़े फैसले ले रहे हैं और पूरी दुनिया को चकित कर रहे हैं। ताजा मामले में उन्होंने वाशिंगटन में ब्यूरोक्रेसी पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में राष्ट्रपति का कहना है कि वे बड़ा स्वच्छ अभियान चलाने वाले हैं और ब्यूरोक्रेसी पर नियंत्रण स्थापित किया जायेगा। सुरक्षा एजेंसियों पर इंस्पेक्टर राज को समाप्त किया जायेगा।  उन्होंने कहा, इंस्पेक्टर जनरल आजाद होकर स्वविवेक से निर्णय कर सकें, इस तरह की व्यवस्था को स्थापित किया जायेगा।  उन्होंने नौकरशाही सहित भ्रष्टाचार के बारे में कई बड़ी और अहम घोषणाओं के संबंध में कहा है कि यह वर्ग अमेरिकंस से झूठ बोलता रहा। अब ऐसा नहीं होगा।  अमेरिकंस को बुलावा भेजा अमेरिका में 17 मई को एक बड़ा आयोजन होने वाला है, हालांकि ...

हिंदुओं को आपस में लड़ाकर अभी भी राष्ट्रवादी नेता की पहचान बनाये हैं मोदी? मुस्लिम नेता को बताया ऑयडल-भारत में बदलती राजनीति, जापान में ताकाइची को स्पष्ट बहुमत

Image
श्रीगंगानगर। यूजीसी के मामले में हिन्दू-हिन्दू आपस में लड़ रहे हैं और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं मुस्लिम बाहुल्य देश जाकर अनवर इब्राहिम को अपना आदर्श नेता बताकर क्या पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की बिसात में नया खेल खेलने का प्रयास किया है? वहीं जापान में सनाए ताकाइची को स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया है। उन्होंने अचानक ही 8 फरवरी को चुनाव करवाने का एलान किया था। रात को परिणाम आये तो वे गठबंधन नेताओं के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल करती नजर आ रही हैं। यूएसए प्रेजीडेंट ने ताकाइची को खुला समर्थन दिया था।  चीन के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने और परमाणु बम के लिए बयान जारी करने वाली सानाए ताकाइची की पार्टी को संसद के निचले सदन के लिए हुए चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया है। लिबरल पार्टी को समर्थकों के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल होता नजर आया है।  प्रधानमंत्री बनने के उपरांत ताकाईची ने जापान के परमाणु बम के बारे में बयान जारी किया था, इससे एक बार तो पूरी दुनिया में हडक़म्प मच गया था और चीन की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। प्रशांत महास...

पंजाब की राजनीति में बाबा गुरविन्द्रसिंह ढिल्लो की एंट्री, भाजपा बनायेगी सीएम फेस? दिल्ली में 800 लोग गायब, 235 को तलाशने का दावा

Image
श्रीगंगानगर। पंजाब की राजनीति में नया धमाका होने वाला है। एक डेरा से जुड़े बाबा को भाजपा राजनीति में लाना चाहती है और सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। उनकी राजनीतिक शक्ति को किस कदर बढ़ा दिया गया है, यह पिछले दिनों पंजाब की जनता ने देखा भी है। सीएम भगवंत मान को भी बाबा के राजनीति में आने की फिक्र हो रही है, इस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिखे उन्होंने कटाक्ष भी किया है।  गुरविन्द्रसिंह और दिल्ली में रिश्ते पिछले कुछ समय में गहरे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरविन्द्रसिंह को पीएम आवास पर आमंत्रित किया है और स्वयं भी उनके मुख्य कार्यालय में भ्रमण किया है। इस तरह से दोनों की मित्रता है। ढिल्लो विवादों में भी रहे हैं और उन पर उनके भांजों ने ही 5 हजार करोड़ रुपये को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामा भी दायर किया था।  यह मामला दब गया क्योंकि इसके बाद बाबा के साथ पीएम की कई फोटोज सामने आ गये थे।  गुरविन्द्रसिंह ढिल्लो को कुछ दिन पहले सारी दुनिया की नजरों में शक्तिशाली बाबा के रूप में पेश किया गया। जेल में बंद अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से वे मुलाकात करने ...

डाइजेस्ट : मोदी दूसरे पीएम बन गये जो अभिभाषण पर भाषण नहीं दे पाये, अनोखा रिकॉर्ड; ट्रेड डील पर समझोता क्यों नहीं हो पाया, ईरान के साथ महाजंग के लिए मैदान तैयार-पाकिस्तान मध्यस्थ

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और शुक्रवार को दोनों पक्ष ओमान में वार्ता कर रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में होगा। अगर वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो क्या होगा? इसका उत्तर यह कहा जा सकता है कि तेहरान और वाशिंगटन जंगी जगह पर नजर आ सकते हैं। वहीं गुरुवार को भी पीएम का अभिभाषण पर संसद में भाषण नहीं हो पाया और लोकसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित भी कर दिया। राज्यसभा में पीएम ने अपनी बात रखी। नरेन्द्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री बन गये हैं जो अभिभाषण पर स्पीच नहीं दे पाये। इससे पहले 2004 में भाजपा ने डॉ. मनमोहनसिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण नहीं करने दिया था। इस तरह से इतिहास को दोहराया गया।  शुक्रवार को जिसको अरब देशों में जुम्मा कहा जाता है, को ओमान पर सबकी नजर रहेंगी। अमेरिका ने इसमें पाक के आग्रह पर उसको मध्यस्थ की भूमिका के रूप में स्वीकार कर लिया है और इस तरह से यह वार्ता त्रिस्तरीय हो गयी है।  ईरान ने ओमान में ही वार्ता की शर्त रखी थी, जिसको अमेरिका ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया। पाक के उप प्रधानमंत्री इशाक डार भी इसमें शामिल हो सकते हैं।  ...

मोदी क्यों बदलते चले गये राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम? अमेरिका ने भारतीय अर्थव्यवस्था को दी ऑक्सीजन-रुपया और शेयर बाजार दोनों में चमक, लियो की नीतियां मसीह की आवाज को मजबूत करती हैं?

Image
श्रीगंगानगर। पोप लियो इन दिनों चर्चा में हैं। वे पहले अमेरिकन पोप हैं जो वेटिकन के बॉस बनाये गये हैं। 250 करोड़ से ज्यादा इसाई समाज के वे सबसे बड़े धर्मगुरु हैं, लेकिन हमें पहले ईश्वर की संतान, ईसा मसीह के शब्दों को याद करना होगा, उन्होंने अपने हमलावरों को भी यह कहकर माफ कर दिया कि हे प्रभु, यह नहीं जानते, ये क्या कर रहे हैं। इनको क्षमा कर देना। वहीं पोप लियो शायद इन शब्दों का मर्म नहीं समझ पा रहे हैं। वहीं अमेरिकन इवांका ट्रम्प ने बिना धार्मिक और सामाजिक भेदभाव किये पांच करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया और आज की तारीख में वे महिलाएं स्वयं परिवार का पालन पौषण कर पा रही हैं।  शेयर बाजार और रुपये में सुधार नहीं तेजी दूसरी ओर देखा जाये तो सामने आ रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जिस तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत देते हुए टैरिफ को 50 प्रतिशत से कम कर अचानक 18 प्रतिशत कर दिया, इससे इकॉनोमी को नयी ऊर्जा मिल गयी है और शेयर बाजार जो बजट के कारण 1 फरवरी 2026 को गिर गया था, वह फिर से ऊंचाइयों को छू रहा है। रुपया दो रुपये तक बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है। 92 रुपय...

राफेल डील से एक पंथ और दो निशाने साध रहे हैं मोदी, मैकां के साथ अपनी राजनीति को भी बचाने का प्रयास

Image
श्रीगंगानगर। क्रिकेट के जानकार जानते हैं कि अगर दो बॉल पर रोहित शर्मा और विराट आउट हो जायें तो भारत के मैच जीतने की क्षमता कितनी प्रभावित हो जाती है, उसी तरह से भारत के दो दशक या इससे भी अधिक समय से रक्षा सहयोगी रहे अमेरिका, रूस दोनों ही अब भारत की मुख्य रक्षा जरूरतों से दूर हो रहे हैं। नया पार्टनर तलाशा गया है पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां इस समय अपने देश में सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि एक वर्ष के भीतर उन्होंने पांच प्रधानमंत्रियों को बदला है। अगले वर्ष राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हैं और ऐसे समय उन्हें राजनीतिक खुराक की आवश्यकता थी जो भारत गणराज्य की नरेन्द्र मोदी सरकार दे रही है।  यह समाचार आम सामान्य समाचार नहीं है बल्कि भारत की विदेश, आर्थिक और रक्षा नीति को उजागर करने वाला समाचार है।  भारत सरकार फ्रांस के साथ रक्षा समझौता कर रही है। उस समय जब अमेरिका, रूस अपनी विदेश नीति को परिवर्तित कर रहे हैं। दिखाने के लिए कुछ भी किया जा सकता है किंतु हकीकत वही होती है जब सहयोग मिलता हो।  नरेन्द्र मोदी सरकार इस समय दुनिया में सबसे बड़े दबाव का ...

मोदी सरकार ‘जंग’ की तैयारी कर रही है, पाक ने भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने से किया इंकार

Image
श्रीगंगानगर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अवकाश के दिन 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष का बजट भाषण पढ़ा तो साफ हो गया कि भारत गणराज्य की मौजूदा सरकार युद्ध के लिए तैयारी कर रही है। यह युद्ध बांग्लादेश अथवा पाकिस्तान से हो सकता है, क्योंकि चीन का रक्षा बजट भारत से कहीं ज्यादा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 15 प्रतिशत रक्षा बजट बढ़ाया है जो अप्रत्याशित है। यह बजट करीबन 8 लाख करोड़ रुपये है। इस बजट के माध्यम से ही फ्रांस के साथ रक्षा खरीद का समझौता होना है। पेरिस के इमैनुअल मैक्रां इसी माह नई दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं। भारत के रक्षा बजट को देखकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आयी कि वह भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले टी-20 विश्वकप के लीग मैच से स्वयं को अलग कर रहा है।  दक्षिण एशिया में उस समय हडक़म्प मच गया जब भारत सरकार की वित्त मंत्री ने रक्षा बजट का नाम लिया। 7 लाख 85 हजार करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव किया गया है जो पिछले रक्षा बजट से 15 प्रतिशत अधिक है और असमान्य है। उल्लेखनीय है कि इस माह भारत गणराज्य की सरकार और फ्रांस के बीच राफेल के नये विमानों की खरीद के लिए समझौता ह...