व्हाइट हाउस में राजा चाल्र्स तृतीय का स्वागत करते हुए ट्रम्प ने कहा, हमारी भाषा और मूल्य एक है
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्रिटेन और अमेरिका की भाषा समान है। मूल्य एक जैसे हैं। उन्होंने अपनी मां के बारे में कहा कि उनको युवा राजकुमार चाल्र्स पर कृष था। ब्रिटिश महाराजा की यह यात्रा अमेरिका की आजादी के 250 साल के जश्र के मौके पर हो रही है।
हालांकि ईरान युद्ध के दौरान ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की आलोचनाओं के बीच हो रही है। फिर भी राष्ट्रपति ने अपने स्वागत भाषण में ब्रिटेन के साथ अपने मतभेदों का जिक्र नहीं किया।
ब्रिटिश शासक किंग चाल्र्स तृतीय संसद को भी संबोधित करेंगे।
चीन यात्रा से पहले राजा चाल्र्स की यात्रा के मायने?
राष्ट्रपति डोनाल्ड 14 से 16 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। 17 मई को उनको अमेरिका में एक विशाल जनसभा को संबोधित करना है। यह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है किंतु यह आयोजन चीन यात्रा की सफलता पर भी निर्भर करेगा।
चीन यात्रा से पहले ट्रम्प, राजा चाल्र्स के साथ गुफ्तगू करेंगे। इस मुलाकात के बाद वे संवाददाताओं को क्या बताते हैं, यह भी देखने वाला होगा। वहीं राजा चाल्र्स का संबोधन भी कहीं न कहीं दुनिया को बड़ा संदेश देने वाला होगा। दुनिया की दो महाशक्तियों के शासक मुलाकात कर रहे हैं, इसलिए हर शब्द का महत्व है।
होर्मूज के कारण दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका
स्ट्रेट ऑफ होर्मूज के कारण दुनिया में पेट्रोल और एयर बस के फ्यूल में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है और यह सभी सरकारों के लिए चिंता का कारण है। होर्मूज पार पेट्रोलियम पदार्थ बाजार से बाहर हो गया है। इस तरह से विश£ेषक चिंता जता रहे हैं कि दुनिया में आर्थिक मंदी की एंट्री हो सकती है।
