हिजुबल्लाह और हमास एक मंच पर, क्या करेंगे अमेरिका और इजरायल?
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकतवार और धनाढय़ आतंकवादी संगठन जिसे अमेरिका सहित अनेक देशों ने प्रतिबंधित किया हुआ है, उस संगठन की हमास के साथ संबंध और मजबूत हो गये हैं।
इजरायल को गाजा में हमास को लेकर पहले ही आशंका थी कि वह कभी भी हथियारों को सरेंडर नहीं करेगा। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का भी यही मानना था।
अब हालात उसी तरफ जा रहे हैं। लेबनान में इजरायल लगातार मिसाइलों से हमला कर रहा है। हमास को नेस्तनाबूद करने के लिए अमेरिका भी लगातार प्रयास कर रहा है और कुछ समय पहले ओमान में उनके ठिकानों पर हमले भी किये गये थे।
हमास+ हिजुब्बलाह दोनों का एक ही मंच पर आना गाजा में साफ दिखाई दे रहा है। पट्टी क्षेत्र में यह गठजोड़ किसी भी सूरत में पट्टी को खाली करने के पक्ष में नहीं है।
इजरायल की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू 29 दिसंबर को अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। समाचार संवाद सेवा के अनुसार दोनों शिखर नेता मिलेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में 11 माह के भीतर नेतनयाहू की यह चौथी यात्रा होगी।
