Posts

इवांका 2028 : राष्ट्रपति चुनावों के लिए सबसे बड़ा चेहरा

Image
श्रीगंगानगर। एक तरफ जहां ईरान युद्ध को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है तो दूसरी ओर इवांका ट्रम्प के 2028 के राष्ट्रपति चुनावों में बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं।  अमेरिका के युवा वर्ग ही नहीं अपितु अश्वेत और अन्य वर्ग में भी इवांका की लोकप्रियता काफी ऊंचाई पर है।  उन्होंने पांच करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रकल्प को पूरा किया और इसमें अश्वेत महिलाओं को स्वरोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाने का उनका प्रयास महत्वपूर्ण रहा।  इवांका हालांकि इन दिनों राजनीतिक मंच पर ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं दे रही है और उनको सोशल मीडिया पर लोगों को खाद्य सामग्री भेंट करते हुए कैप्चर किया जाता है।  वे परोपकारी कार्यों में सदैव आगे रही हैं। युक्रेन युद्ध आरंभ हुआ तो उन्होंने दवाओं से भरा एक हवाई जहाज भेजा। इसमें जरूरतमंदों के लिए हर  प्रकार की दवाइयां और सर्जरी उपकरण शामिल थे।  इसी तरह से उन्होंने जब भी अमेरिका में प्राकृतिक आपदा आयी है, वे सबसे पहले वहां पर राहत सामग्री लेकर पहुंची हैं और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा है।  इवांका के कदम भले ही परोपकारी रहे हों लेकिन उनकी लोक...

व्हाइट हाउस में राजा चाल्र्स तृतीय का स्वागत करते हुए ट्रम्प ने कहा, हमारी भाषा और मूल्य एक है

Image
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्रिटेन और अमेरिका की भाषा समान है। मूल्य एक जैसे हैं। उन्होंने अपनी मां के बारे में कहा कि उनको युवा राजकुमार चाल्र्स पर कृष था। ब्रिटिश महाराजा की यह यात्रा अमेरिका की आजादी के 250 साल के जश्र के मौके पर हो रही है।  हालांकि ईरान युद्ध के दौरान ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की आलोचनाओं के बीच हो रही है। फिर भी राष्ट्रपति ने अपने स्वागत भाषण में ब्रिटेन के साथ अपने मतभेदों का जिक्र नहीं किया।  ब्रिटिश शासक किंग चाल्र्स तृतीय संसद को भी संबोधित करेंगे।  चीन यात्रा से पहले राजा चाल्र्स की यात्रा के मायने? राष्ट्रपति डोनाल्ड 14 से 16 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। 17 मई को उनको अमेरिका में एक विशाल जनसभा को संबोधित करना है। यह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है किंतु यह आयोजन चीन यात्रा की सफलता पर भी निर्भर करेगा।  चीन यात्रा से पहले ट्रम्प, राजा चाल्र्स के साथ गुफ्तगू करेंगे। इस मुलाकात के बाद वे संवाददाताओं को क्या बताते हैं, यह भी देखने वाला होगा। वहीं राजा चाल्र्स का संबोधन भी कहीं न कहीं दुनिया...

चार बार..ट्रम्प को टारगेट करते हुए गोलियां चलाने का प्रयास क्यों?

Image
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जीवन को बार-बार खतरा उत्पन्न हो रहा है। कौनसी शक्तियां हैं जो बार-बार राष्ट्रपति को निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं। ईरान के हाथ होने के साक्ष्य सामने नहीं आये हैं।  अमेरिकी प्रेजीडेंट के प्रथम कार्यकाल (वर्ष 2016-2020) में गोलियां चलने की पहली बार वारदात सामने आयी थी। पत्रकार वार्ता चल रही थी और व्हाइट हाउस के बाहर गोलियां चलने की आवाज आयी। राष्ट्रपति को सीक्रेट सर्विस कॉप सुरक्षित स्थान पर ले गये थे।  दूसरी वारदात में उनको चुनाव प्रचार 2024 में निशाना साधते हुए गोली चलायी गयी जो उनके कान को छेदते हुए निकल गयी। सौभाग्य से उनका जीवन बच गया। राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्वाचित होने के उपरांत उनके निजी आवास पर एक व्यक्ति हथियार सहित कैप्चर हुआ था।  अब चौथी बार फिर से पत्रकारों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान भोजन करते हुए गोलियां चलने की आवाज सामने आयी। कॉल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने सीक्रेट सर्विस के एक कॉप को घायल भी कर दिया था।  रात्रिभोज के दौरान सुरक्षा में चूक हुई और खामियाजा सामने आया। व्हाइट हाउस के भ...

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वे तेहरान के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, कनाडा के लंदन में संदेहास्पद रैंडम में मौत

  श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड कुणाल ने अमेरिका के खिलाफ कहा है कि वह कभी-कभी ईरान के परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में सवाल करने वाले पत्रकार को भी जदकियाया और कहा कि यह कैसा दोस्ती वाला सवाल है। दूसरी ओर कनाडा में एक भारतीय विश्वविद्यालय के संदेहास्पद रियोडोम में मृत्यु हो गई। इस तरह का सवाल उठ रहा है कि क्या बच्चों को इस तरह से लावारिस का नुकसान हो रहा है? यह एक बड़ी चर्चा का विषय है।  कनाडा के ओंटारियो इलाके के लोनी जिले के एक पार्क में एक लड़की का शव मिला है। उनकी पहचान अनमोल कौर के रूप में हुई है। वह 2021 में स्टडी के लिए गई थी और स्टडीज वर्कशॉप में वह असेंबल केयर के रूप में काम कर रही थी।  उनकी मृत्यु का कारण अज्ञात है। कनाडा पुलिस ने परिवारजनों को लोनी में सूचना दी है। वह मनुके गांव की रहने वाली थी।  कनाडा पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अज्ञात है। नॉर्वे पुलिस वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।  इस घटना से पहले पंजाबी फिल्मों के कलाकारों ने भी परिवार से अपील कर कहा है कि वे अपने बच्चों को इस तरह अकेले न छोड़ें।  ...

ट्रम्प ने गेंद तेहरान के पाले में डाली, शांति वार्ता नहीं तो फिर युद्ध भडक़ने की संभावना

Image
श्रीगंगानगर। अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति की गेंद ईरान के पाले में डालते हुए युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है अर्थात अवधि निर्धारित नहीं है। अनिश्चिकाल की अवधि कल भी समाप्त हो सकती है और एक महीना या इससे अवधि तक भी युद्धविराम रह सकता है।  पाकिस्तान ने ईरान को मनाने के भरसक प्रयास किये किंतु शांति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर तक इस्लामाबाद नहीं पहुंचा था। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के आग्रह पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने युद्धविराम की अवधि समाप्त होने के उपरांत उसकी अवधि को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है।  तेहरान ने वार्ता के लिए अभी कोई संकेत नहीं दिया है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह अनिश्चितकाल की युद्धविराम की घोषणा के बाद भी अपनी तैयारियां उच्चस्तर पर कर रही है।  ध्यान रहे कि 15 दिन के युद्धविराम की अवधि आज भारतीय समयानुसार प्रात: समाप्त हो गयी।  इस्लामाबाद मध्यस्थता कर रहा है लेकिन वह ईरान को वार्ता के लिए नहीं मना पाया है। असमंजस भरे माहौल में आज प्रात: शेयर बाजार ...

विश्व में तेल का संकट बढऩे के आसार, कल युद्धविराम का आखिरी दिन-ईरान अभी असमंजस में

Image
 श्रीगंगानगर। विश्व में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को जहां 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गयी थी, वहीं मंगलवार को यह कम होने आरंभ हो गये। हालांकि अभी तक ईरान असमंजस की स्थिति में है और उसने वार्ता के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं।  मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों ही शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया हुआ है। सोमवार को वार्ता आरंभ होनी थी और पाक के अधिकारी ईरानी प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करते रहे। इसी तरह की स्थिति मंगलवार दोपहर तक बनी हुई थी।  दूसरी ओर अमेरिका ने अपने प्रतिनिधिमंडल को तैयार रखा हुआ है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वार्ताकार जैरेड कुशनर तथा स्टीव विटकॉफ उड़ान भरने के लिए तैयार बताये गये हैं।  राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने कहा है कि अगर वार्ता नहीं होती है तो बहुत बम फटेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है, ईरान वार्ता करेगा। वार्ता में डील होने की संभावना है। ट्रम्प ने यह भी संदेश दिया कि ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रहेगी।  वहीं समाचारों के अनुसार तेहरान ने कहा है कि होर्मूज जल डमरू मध्य स...

संविधान संशोधन विधेयक : विश्व गुरु का सिंहासन हिलने लगा है!

Image
श्रीगंगानगर। नई संसद के भीतर 131वां संविधान संशोधन पास करवाने का प्रयास कर रही नरेन्द्र मोदी सरकार को जोर का झटका लगा है। यह पहला मौका है जब 12 सालों के शासनकाल में मौजूदा सरकार का बिल पारित नहीं हो पाया। अब तक वह जो बिल चाहती थी, वह पास करवाती रही।  जीएसटी जैसा विवादित बिल भी संविधान संशोधन विधेयक के जरिये पारित हो गया था। कांग्रेस सरकार 2014 में विदाई ले रही थी तो उस समय 99 संविधान संशोधन हुए थे और इस तरह से मोदी सरकार ने 12 सालों के भीतर 31 संविधान संशोधन पारित करवाये। 32वीं बार वह फेल हो गयी।  असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल आदि विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और उस बीच में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। इस स्पैशल सैशन को कॉल करने के लिए यही समय क्यों चूना गया, यह समझ से परे है और हैरानी की बात यह भी रही विपक्ष ने भी इसका विरोध नहीं किया।  कहां गया विश्व गुरु का खिताब विश्व का मंच हो या घरेलू राजनीति, दोनों ही क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी अब कहीं खो गये हैं। वे चुनावों के समय कहा करते थे, दुनिया में कोई भी समस्या हो, दुनिया भारत (नरेन्द्र मोदी) की ओर देखती है। विधानसभा चुनाव...