होरमूज जल डमरू मध्य की ईरान से आजादी जरूरी!
श्रीगंगानगर। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के विस्फोटों के बीच हरमूज जल डमरूमध्य पर कब्जा कर लिया है और इस कब्जे के कारण कमर्शियल जहाज जो तेल टैंकर हैं, वह नहीं निकल पा रहे हैं और दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थ का एक संकट पैदा हो गया है। ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि हमने युद्ध को जीत लिया है। हम अभी वहां से नहीं आने वाले हैं और अमेरिका अपना काम पूरा करके आयेगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का कहना है कि हमने अयातुल्ला अली खामनेयी को मार गिराया है और अब उनके उत्तराधिकारी की बारी है। इस तरह से युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। एक निंदा प्रस्ताव भी ईरान के खिलाफ पास किया गया जिसमें खाड़ी के देशों पर हमला एक कारण था। अब जल डमरू मध्य एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां से कमर्शियल जहाज पेट्रोलियम पदार्थ लेकर निकलते हैं और इन जहाजों के नहीं निकल पाने के कारण दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थ का संकट पैदा हो रहा है। हालांकि दुनिया के पास कनाडा, अमेरिका, रूस, वेनेजुएला जैसे कई अन्य विकल्प हैं जहां से...