सोशल मीडिया ने युद्ध को लेकर हडक़म्प पैदा कर दिया?

 


श्रीगंगानगर। ईरान में चल रहे युद्ध के बाद एलपीजी की किल्लत के समाचार सुर्खियां बन गये हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार के बाद लोग इलेक्ट्रॉनिक कूकर, चूल्हा खरीद रहे हैं। कारण यह है कि बताया जा रहा है कि युद्ध की आग कभी भी भारत तक पहुंच जायेगी। 

एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में ही पीएम कह रहे हैं कि भारत को युद्ध में  नहीं घसीटा जाये नहीं तो परिणाम खतरनाक होंगे। 

इसका अर्थ साफ है कि खुफिया एजेंसियों के पास रिपोर्ट है कि भारत भी आग की लपटों में गिर सकता है जो युद्ध पश्चिम एशिया में है। उसका विस्तार होगा और दक्षिण एशिया में भी युद्ध हो सकता है। 


पाक के साथ युद्ध की संभावना नहीं?

पाकिस्तान के साथ फिलहाल युद्ध की संभावना नहीं है क्योंकि इस्लामाबाद के साथ रियाद की मित्रता हो गयी है और दोनों देश एक दूसरे देश पर हमले को अपना मानेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो भारत लालगढ़ आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान पर स्ट्राइक की कार्यवाही कर चुका होता। 

बांग्लादेश को युद्ध का डर सता रहा है और इसी कारण शेख हसीना की रिहाई की मांग को ठंडे बैग में डाल दिया गया है। बांग्लादेश के साथ किसी देश ने अभी तक कोई समझौता नहीं किया है जो नाटो जैसा हो। इस कारण पाकिस्तान की तरफ वह देख रहा है वहीं नये प  प्रधानमंत्री तारिक अनवर ने अभी ऐसा कोई बयान भी नहीं दिया हो जिससे लगता हो कि वह युद्ध के लिए तैयारी कर रहे हैं। 

केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल में चुनाव का बिगुल बजने वाला है और उस समय अगर भारत अपनी ताकत को प्रदर्शित कर रहा होता तो युद्ध के साथ-साथ चुनावों में भी सत्ताधारी दल को लाभ प्राप्त हो चुका होता। 


Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में