रूस और वेनेजुएला से प्रतिबंध हटाकर दुनिया को बड़ी राहत देने में कामयाब रहे ट्रम्प



श्रीगंगानगर। ईरान के पास स्थित फारस की खाड़ी के मार्ग हरमूज जलडमरू मध्य से एक बार गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति रूकी हुई है और भारत सहित विभिन्न देशों में संकट गैस संकट को देखा जा रहा है हालांकि सरकार की लापरवाही भी सामने आयी, संकट को अनदेखा कर दिया गया था और उत्पादन को बढ़ाने पर विचार ही नहीं किया गया। 

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर में संकट देखा तो तुरंत प्रभाव से जो बाइडेन प्रशासन ने जिन प्रतिबंधों को लगाया हुआ था, उनको हटा दिया और अब रूस से दुनिया को गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई हो सकेगी। 

इस सप्लाई को हरमूज जलडमरूमध्य के बीच में से नहीं निकलना होगा और यह सीधे ही हिन्दूस्तान तथा अमेरिका तक पहुंच सकती है क्योंकि अमेरिका और रूस की जल सीमा अलास्का राज्य में है। 

यूरोप की नीतियों को लेकर राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन नाराज हैं और इसी कारण उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि यूरोप को गैस सप्लाई रोकने के लिए एक रोडमैप तैयार करें। क्रेमलिन नहीं चाहता कि वह यूरोप को गैस सप्लाई दे क्योंकि यूरोपिय देश लगातार यूक्रेन को आर्थिक, सैन्य व खुफिया मदद दे रहे हैं जिससे रूस को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प के वेनेजुएला से भी प्रतिबंधों को हआ दिया गया है। इस तरह से वहां से भी भारत, यूएसए, उत्तरी अमेरिका और अन्य स्टेट को पेट्रोलियम पदार्थों की आसानी से आपूर्ति हो सकती है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में