एआई समिट में अडाणी-अम्बानी 210 अरब डॉलर निवेश करेंगे, दोनों की नेटवर्थ 200 अरब डॉलर की नहीं, फोब्र्स और ब्लूमबर्ग दोनों की रिपोर्ट के अनुसार


श्रीगंगानगर। भारत में एआई समिट का आयोजन आज सम्पन्न हो गया। शिखर सम्मेलन में आईटी सैक्टर के कई नेता आये थे और समिट सम्पन्न हुई तो शेयर बाजार धड़ाम गिर गया। बाजार को शायद समिट में ज्यादा निवेश की आशा थी। वहीं रुपया भी 91 को पार कर गया है पहले यह 90 रुपये तक पहुंच गया था। 92 को पार करने के बाद आरबीआई ने हस्ताक्षेप किया था और इससे बाजार में रुपये की हालत में सुधार हुआ था। 

एआई शिखर सम्मेलन के दौरान गौतम अडाणी ने 100 अरब डॉलर के निवेश का एलान किया। मुकेश अम्बानी ने 110 अरब डॉलर। 

वहीं ब्लूमबर्ग और फोब्र्स की रियल टाइम सूची के अनुसार दोनों के पास 210 अरब की  नेटवर्थ नहीं है। मुकेश अम्बानी 100 अरब डॉलर के मालिक हैं तो गौतम अडाणी के पास दोनों इंडेक्स में 90 अरब डॉलर भी नहीं दिखाये गये हैं। 

इसका अर्थ यह है कि भारत के दोनों सबसे अमीर भारतीय अपनी प्रमुख कंपनियों के मालिकाना हक के बावजूद इतनी सम्पत्ति नहीं रखते कि 210 अरब डॉलर का निवेश किया जाये। इतना निवेश करने के लिए देशी बैंकों या बाजार से विभिन्न रूप में फंड जुटाना होगा। 

इन शब्दों के अर्थ को समझने की आवश्यकता है। 

वहीं शेयर बाजार में 12 सौ अंकों की ज्यादा गिरावट को दर्ज किया गया है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में