अब खेल खत्म : ट्रम्प, मध्यपूर्व पहुंच रहे हैं 82वीं एयरबोर्न के ट्रूप्स, हजारों थल सैनिकों को तैनात करने की तैयारी





श्रीगंगानगर। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और गहरा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में लिखा है, नो मोर गेम। इस चेतावनी के बाद वैश्विक हलचल तेज हो गयी है। हजारों नये सैनिकों को तैनात किया जा रहा है, इससे आशंका है कि समझौते की जो संभावना थी, वह खत्म हो चुकी है। 

मंगलवार को प्राप्त समाचारों में बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में खड़े एक तेल टैंकर पर ईरान ने हमला किया और इस हमले से आग लग गयी। भयंकर आग। 

इस घटना के उपरांत राष्ट्रपति का नया बयान सामने आया और उन्होंने ईरान को नयी चेतावनी जारी कर दी। हालांकि समझौता के लिए पहले 6 अप्रेल तक की तारीख निर्धारित थी। 

ट्रम्प का कहना है कि अब ईरान के तेल के कुओं को सूखा दिया जायेगा और ईरान के भीतर जो समुन्द्र खारे पानी को मीठा करने का संयंत्र है, बिजली ग्रिड सबको नष्ट कर दिया जायेगा। हमारे पास दुनिया की सबसे बहादुर सेना है। 


इस चेतावनी के बाद वैश्विक हलचल काफी बढ़ गयी है। 

वहीं 82वीं एयरबोर्न के हजारों एयर ट्रूप्स मध्य पूर्व एशिया पहुंच गये हैं। वहीं सेना की तैनाती को लेकर भी तैयारी चल रही है। इस तरह से पश्चिमी एशिया में चल रहा युद्ध का विस्तार होने की पूरी संभावना बन गयी है। सभी सरकारें आवश्यक कदम उठा रही हैं। भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो आदेश जारी हुए हैं, उससे नयी समस्या सामने आ रही है। सरकार को जिस समय आम आदमी के साथ होना चाहिये था, उस समय घरेलू गैस की जगह केरोसीन आवंटन के आदेश जारी कर दिये गये हैं। 


जापान ने येन की गिरती कीमतों पर जांच बैठायी

टोक्यो ने कहा है कि येन की मार्च माह के बाद गिरी कीमतों की जांच की जा रही है। सटोरियों की एकजुटता ने येन को गिराया प्रतीत होता है। भारत में भी रुपया निम्रस्तरीय शिखर 95 प्रति डॉलर को छू चुका है और सट्टेबाजी को इसका कारण माना जा रहा है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में