क्रूड के दाम बढ़े, शेयर बाजार और रुपया गिरा-जयशंकर और रूबियो फ्रांस में, क्या प्रशांत महासागर की स्वतंत्रता पर होगी चर्चा
श्रीगंगानगर। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री जी-7 और सहयोगियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज पेरिस में है। इस दौरान शेयर बाजार में फिर से भूचाल आ गया और शेयर बाजार तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को 15 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट को देखा जा रहा था और निवेशकों के लिए यह चिंता का कारण बन गया था। रुपया भी 94 की दशा को एक बार पुन: पार कर गया और दोपहर 1 बजे तक वह निम्रस्तरीय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा था। वहीं कच्चे तेल में आज तेजी का दौर देखने को मिला।
पश्चिम एशिया में ईरान ने नयी धमकी अमेरिका को दी है कि उसके पार्क और पर्यटन स्थल अब सुरक्षित नहीं है। इस चेतावनी के बाद अमेरिका में सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।
दूसरी तरफ पेरिस में जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है, इसमें यूएसए, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, कनाडा और सहयोगी देश के रूप में भारत शामिल हो रहा है।
मार्को रूबियो और एस जयशंकर के बीच एक बार अमेरिका प्रवास के दौरान बातचीत हुई है। रूबियो विदेश सचिव/मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद एक बार भी नई दिल्ली की यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाया।
इसका मुख्य कारण प्रशांत महासागर की स्वतंत्रता को लेकर है। क्वाड की अध्यक्षता भारत के पास है और भारत में यह आयोजन गत वर्ष होना था, लेकिन नहीं हो पाया। फिर बताया गया कि ट्रम्प चीन यात्रा से पहले भारत का दौरा करेंगे, लेकिन यह कार्यक्रम भी तय नहीं हो पाया है क्योंकि पहले विदेश मंत्रियों की बैठक में एजेंडा तय होता है और अभी तक यह बैठक नहीं हो पायी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15-16 मई को बीजिंग की यात्रा पर होंगे और उसके बाद उनका 17 मई को वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम है, जिसमें मैगा समर्थक शामिल होंगे। इस तरह से 14 मई से पहले बैठक होना मुश्किल ही नहीं असंभव भी हो गया है।
भारत में आर्थिक हालात विकट, मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा
नई दिल्ली में सत्ता की चूलें हिल रही हैं। हालात हाथ से बाहर होते जा रहे हैं। पश्चिम एशिया में आरंभ हुआ संकट का असर भारत में साफ दिखाई दे रहा है। रुपया 94.70 के स्तर को छू गया।
क्रूड ऑयल और सोना में तेजी का दौर बना हुआ है। शेयर बाजार 15 सौ अंक तक नीचे आ चुके थे। प्रधानमंत्री ने आज 27 मार्च 2026 को शाम को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलायी है और इसमें हालात पर चर्चा किये जाने की संभावना है।
