ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में



श्रीगंगानगर। रविवार से लेकर गुरुवार तक चार दिनों के भीतर बहुत कुछ बदल गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी है। जापान की पीएम सनाए ताकाईची आज वाशिंगटन में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। गोल्डन डोम मुद्दा होगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया में तेल और गैस की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए ईरान के कब्जे से होर्मूज जलडमरूमध्य को आजाद करवाने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेनाएं भेजने का आह्वान किया था। 

जापान, चीन, फ्रांस ने यह मांग सार्वजनिक रूप से ठुकरा दी थी। तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन की यात्रा को स्थगित या यूं कहें कि रद्द कर दिया। वहीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज व्हाइट हाउस में होंगी। 

राष्ट्रपति ट्रम्प अब मीडिया के समक्ष ही सीधी बात करते रहे हैं और इस तरह से आज भी बंद कमरे के स्थान पर ओवल कार्यालय में मीडिया की उपस्थिति में वार्ता हो सकती है हालांकि यह वार्ता के बिंदू तय करेंगे कि वार्ता किस स्तर पर की जानी है। 

जापान ने अमेरिका को गोल्डन डोम में सहयोग का वादा किया था। इस पर चर्चा होगी या नहीं, यह कहना आसान नहीं है क्योंकि परिस्थितियां बदल गयी हैं। चार दिनों के भीतर बहुत कुछ बदला है। 

फ्रांस, जर्मन और ब्रिटिश सरकारों की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सार्वजनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं। 

 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं