अमेरिका ने सेना प्रमुख को हटाया, ट्रम्प ने न्याय मंत्री बॉण्डी को बर्खास्त कर दिया



श्रीगंगानगर। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच वाशिंगटन ने अपने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और उप प्रमुख को चार्ज लेने के लिए आदेश दिया गया है तो दूसरी ओर न्याय विभाग की प्रभारी पॉम बाण्डी को बर्खास्त कर दिया गया। ध्यान रहे कि गत दिवस ही डोनाल्ड ट्रम्प को एक अपीलीय अदालत में स्वयं उपस्थित होने की जानकारी सामने आयी थी। यह मामला जन्मजात नागरिकता से संबंधित था। सर्वोच्च न्यायालय इस मामले की सुनवाई कर रहा था और फैसला सरकार के पक्ष में नहीं आया। 

व्हाइट हाउस में आने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने 200 ईओ पर हस्ताक्षर किये और कुछ मामले सर्वोच्च न्यायालय में चले गये। कुछ मामलों में ट्रम्प समर्थित जज होने के बावजूद फैसले सरकार के हक में नहीं आये, इनमें सबसे चर्चित केस टैरिफ से संबंधित था। 

सुप्रीम कोर्ट में ट्रम्प के नामित जज भी उनके खिलाफ फैसला दे रहे थे और ट्रम्प को आखिर में स्वयं 1 अप्रेल 2026 को सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित होकर सुनवाई में भाग लेना पड़ा। ऐसा करने वाले वे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत बॉण्डी को बर्खास्त कर दिया। हालांकि बॉण्डी को उन्होंने अपना मित्र बताया है। 

दूसरी ओर पेंटागन प्रभारी मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को हटा दिया है। सेना प्रमुख जॉर्ज को डेमोक्रेटिक पार्टी के नजदीकी माना जाता था क्योंकि वे बाइडेन प्रशासन में तत्कालीन रक्षा मंत्री के सचिव के रूप में काम कर चुके थे और इसके बाद बाइडेन ने उन्हें सेना प्रमुख के रूप में नामित किया था। 

इस समय ईरान के साथ युद्ध कर रहा है और युद्ध के बीच में सेना प्रमुख को उस समय हटाया गया है जब एक माह बीत जाने के बावजूद ईरान सरेंडर नहीं कर रहा है। 

राष्ट्रपति ने ईरान के सरेंडर नहीं करने पर गुरुवार को आखरी चेतावनी जारी की है जिसमें ईरान को बहुत भयंकर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर ट्रम्प  ने एक ईरानी पुल के गिरने का वीडियो भी शेयर किया है और चेतावनी दी है कि डील नहीं होने पर और पुल इस तरह से क्षतिग्रस्त हो जायेंगे। 

तेहरान ने जवाबी कार्यवाही की धमकी दी है कि और मध्यपूर्वी देशों के पुलों पर हमले किये जाने का बयान दिया है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में