ट्रम्प की आवाज से कांप गया बाजार, शेयर बाजार गिरे, कू्रड में तेजी
श्रीगंगानगर। वाशिंगटन डीसी समयानुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और उधर दुनिया भर के बाजार में हलचल मच गयी और धड़ाम से गिर गये। हालांकि राष्ट्रपति ने कहा, शेयर बाजार में गिरावट का दौर आशिंक है और जल्दी ही फिर से बाजार फिर से तेजी को दौड़ेगा।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को लेकर अपनी नीति को स्पष्ट कर दिया और कहा कि ईरान अगर समझौता नहीं करता है तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अगले दो से तीन सप्ताह महत्वपूर्ण होने वाले हैं। उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर तो बयान दिया किंतु नाटो को लेकर कोई चर्चा नहीं की।
नाटो का नाम महत्वपूर्ण क्यों?
पिछले 7 दशक से भी अधिक समय से नाटो और यूरोपीय देश एकजुट होकर युद्ध लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार नाटो में विघटन पैदा हो गया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में एक बयान में उसे अमेरिका के बिना कागजी शेर बताया था। ब्रिटेन और फ्रांस को लेकर राष्ट्रपति काफी नाराज हैं।
नाटो से बाहर निकलने को लेकर उन्होंने आज कोई बयान नहीं दिया किंतु उन्होंने विगत दिवस ही व्हाइट हाउस का एक ऐप भी जारी कर दिया है और इसमें राष्ट्रपति से संबंधित फोटोज, वीडियोज और जारी किये गये प्रेस नोट उपलब्ध होते हैं। इससे वे सीधे आम जनता से संबंध बनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने एक लिंक भी दिया है जिसमें अमेरिकी या गैर अमेरिकी अपनी समस्या उन तक पहुंचा सकते हैं। इस तरह से वे दुनिया भर के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सीधे जनता के हाथों में एप पहुंचा दिया है।
पिछले कुछ समय के दोरान देखें तो संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका सीमित होती चली गयी और अमेरिका को आगे आकर शांति प्रयासों को समर्थन देना पड़ा। ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के उपरांत 8 युद्ध को समाप्त करवाने का वायदा किया था और वेनेजुएला में भी सालों से लगे प्रतिबंधों को हटा लिया था, क्योंकि वहां पर सत्ता परिवर्तन करवाने में कामयाब हो गये। इसी तरह से रूस से भी तेल से संबंधित प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया।
ट्रम्प ने ईरान को 6 अप्रेल तक की समय सीमा दी हुई है। उनका कहना है कि अगर समझौता नहीं होता है तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया जायेगा। भारतीय समयानुसार 2 अप्रेल हो गयी है। 3 अप्रेल को गुड फ्राइडे, 4-5 को वीकेंड है और 6 अप्रेल सोमवार को रात 8 बजे तक अल्टीमेटम दिया गया है।
भारतीय समयानुसार यह 7 अप्रेल मंगलवार प्रात:काल का समय होगा।
बाजार में गिरावट का दौर
अमेरिकी शेयर बाजार के डाउ जोंस में 400 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि नैस्डक और एसएण्ड पी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। इसमें प्रात: 10 बजे से पहले ही 12 सौ से ज्यादा अंकों की गिरावट को दर्ज किया गया। क्रूड ऑयल में भी तेजी का दौर देखा गया। प्रति बैरल 105 डॉलर का आकड़ा पार कर गये थे।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी निर्देशों के बाद सट्टेबाजों पर रुपये को लेकर कारोबार करना मुश्किल हुआ है और इससे उसकी स्थिति में गुरुवार को सुधार देखा गया।
