ईरान महायुद्ध को दे रहा आमंत्रण, जल डमरू इलाके में निकासी के लिए टोल वसूली
श्रीगंगानगर। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की टेबल नहीं सज पा रही है। ईरान ने हरमूझ जल डमरू मध्य से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूली की तैयारी कर रहा है और इसके लिए एक कानून बनाया जा रहा है।
संयुक्त राज्य ने समझौता वार्ता के लिए 15 सूत्री मांगें रखीं थी, जिसको ईरान ने मानने से इनकार करते हुए अपनी तरफ से पांच शर्तें रख दी हैं और कहा है कि शर्तों के आधार पर ही समझौता होगा। इस तरह से ईरान एक महायुद्ध को आमंत्रण दे रहा है।
दूसरी ओर यह भी समाचार आ रहा है कि जल डमरू मध्य से गुजरने वाले प्रत्येक जहाज-कार्गो से टोल वसूला जायेगा। यह हैरानी वाला कदम है और इस तरह से तेहरान ने सार्वजनिक रूप से बता दिया है कि हरमूझ जल डमरू मध्य पर उसका स्वामीत्व है।
अमेरिका ने चेतावनी दी है कि पांच दिवस के भीतर अगर समझौता नहीं होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उससे भी कहीं ज्यादा जिसकी कल्पना की जा सकती है।
वाशिंगटन और तेहरान दोनों ही अपनी-अपनी शर्तों पर अडिग है जिससे धीरे-धीरे तनाव एक बार पुन: पश्चिमी एशिया की ओर बढ़ रहा है।
