भारत में गौ सुरक्षा राष्ट्रीय अधिनियम क्यों नहीं बन पाया?
श्रीगंगानगर। भारत देश में आरएसएस समर्थित भाजपा सरकार होने के बावजूद 12 सालों में गायों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गौ सुरक्षा अधिनियम नहीं बन पाया है।
राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब सहित 20 राज्यों में गायों की हत्या किये जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है और यह 5 से लेकर 10 साल तक की सजा का भी प्रावधान है। गाय की तस्करी भी नहीं की जा सकती।
गौवंश की सुरक्षा के लिए भारत सरकार अधिनियम नहीं बना पायी। हिन्दू धर्म के लिए यह तो पूजनीय है। फिर क्या कारण रहे कि एक यर्थाथवादी सरकार इस तरह का कानून नहीं बना पायी। यह सवाल अवश्य किया जाना चाहिये।
