ईरान के साथ सीजफायर का एलान जल्द कर सकते हैं ट्रम्प



श्रीगंगानगर। ईरान में तीन सप्ताह तक एयर स्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि वे जल्द ही मिडिल ईस्ट में अपने सेना के अभ्यास को समाप्त कर सकते हैं। 

इजरायल-अमेरिका गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला बोला था और 21 दिन गुजरने के बाद इस सैन्य कार्यवाही का खत्म करने का संकेत मिला है। राष्ट्रपति की तरफ से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि होमूज जलडमरूमध्य की सुरक्षा चेक प्वाइंट स्थापित किये जायेंगे। 

राष्ट्रपति का कहना है कि इजरायल, सउदी अरब, कतर, यूएई की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब जी-7 सदस्य देश जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची वाशिंगटन की यात्रा पर हैं। 

ट्रम्प का कहना है कि हमने ईरान की हथियार बनाने की क्षमता, नेवी और बहुत कुछ नष्ट कर दिया है। अब हम अपने सहयोगियों को उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम करेंगे। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में