सिमरनजीत सिंह मान कहां है?
श्रीगंगानगर। पंजाब की आत्मा, वहां की संस्कृति को बचाने के लिए लम्बे समय तक संघर्ष करने वाले सिमरनजीत सिंह मान कहां हैं? अब वे सक्रिय दिखाई नहीं दे रहे, शायद उम्र का तकाजा कहा जा सकता है।
सिमरणजीत सिंह मान को दक्षिणपंथी नेता माना जाता है जो सांसद बनने के बाद सिख धर्म की मान मर्यादा के अनुसार तलवार लेकर संसद पहुंच गये थे। आईपीएस पद से रिटायरमेंट लेकर उन्होंने सियासत में कदम रखा था और सांसद भी निर्वाचित हुए।
अब एक बार पुन: पंजाब में राजनीति का शोर मच रहा है और फिर सीनियर नेता मान नहीं दिखाई नहीं दे रहे तो सवाल उठना लाजमी है। उन्होंने एक बयान में कहा था कि उन्होंने लम्बा संघर्ष किया अब किसी को नयी जिम्मेदारी उठानी होगी।
वे हाल ही में संगरूर से भी सांसद रहे थे और अब अपने राजनीतिक दल अकाली-दल अमृतसर के लिए उनको चुनाव लडऩा चाहिये। उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।
