ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में ग्वाले की कैप पहनी
वाशिंगटन डीसी। डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में एक शिष्टमंडल से मुलाकात की। यह शिष्टमंडल गायों को पालने और उनके लिए भोजन की व्यवस्था करता है।
ग्वालों के साथ शिष्टाचार मुलाकात में डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके जैसा रूप धारण करने के लिए काउब्वाय कैप को भी अपने सिर पर रखा। इससे सभी प्रसन्न हो गये। यह कार्यक्रम ओवल कार्यालय में आयोजित किया गया।
सनाए ताकाईची 19 मार्च को वाशिंगटन में
टोक्यो। जापान की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची 19 मार्च को वाशिंगटन की यात्रा पर होंगी। पीएम बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि जापान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के गोल्ड डैम कार्यक्रम में शामिल हो रहा है।
ताकाईची ने हाल ही में चुनावों में अपनी पार्टी को दो तिहाई बहुमत दिलाकर इतिहास रच दिया है और वह पहली महिला पीएम हैं। उन्होंने इस तरह की सफलता के लिए खूब प्रचार किया था।