जल डमरू मध्य स्वतंत्र रहे : नाटो; ट्रम्प की धमकी से क्रूड ऑयल के बाजार में आज लग सकती है आग






श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो को कायर कहा तो इसके बाद हलचल तेज हो गयी और 20 से ज्यादा देश ट्रम्प की योजना में शामिल होने के लिए तैयार हो गये हैं। इनमें यूएई और अन्य सहयोगी देश भी शामिल है।

नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक बयान में कहा है कि हरमूझ जल डमरू मध्य को स्वतंत्र रहना चाहिये और कनाडा, यूएई, नाटो के अधिकांश सदस्य देश इस स्वतंत्रता की लड़ाई में शामिल हो रहे हैं। 

जापान जो अब तक निष्पक्ष बना हुआ था अब वह भी इस बात के लिए सहमत हो गया है कि जल डमरू मध्य को स्वतंत्र रहना चाहिये। 


अनेके देशाय अमेरिकादेशे शरणम् याचन्ते

हरमूझ जल डमरू मध्य पर ईरान का कब्जा हो चुका है और इस कब्जे को हटाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 48 घंटे की तस्वीर खींच दी है और कहा है कि अगर तेहरान अपना कब्जा नहीं हटाता है तो उनके पास ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाना के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। यह एक बयान ही बाजार में हलचल तैयार करने के लिए काफी है। दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि वह खाड़ी के देशों में बिजली, पानी संयंत्रों को निशाना बनाने से बाज नहीं आयेगा। 

एलपीजी, एनपीजी और तेल को लेकर अनेक देश अब अमेरिका से मदद मांग रहे हैं और शीघ्र ही सप्लाई दिये जाने की मांग की जा रही है। अमेरिका से एशियाई देशों को बड़े स्तर पर गैस और तेल की आपूर्ति की जा रही है जबकि तब जब दर्जनों टैंकर खड़े हैं और जल डमरू मध्य को पार नहीं कर पा रहे हैं। 


दो दिन अवकाश के बाद आज खुलेगा मार्केट

शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद शेयर बाजार, कमोडिटी और अन्य बाजार आज सोमवार 23 मार्च 2026 को आरंभ होंगे तो दुनिया के नजर कू्रड ऑयल पर रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों में आग लगने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 


भारत की हालत चिंताजनक हो सकती है

लगभग डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत देश में गैस और पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर चिंता बनी हुई है और लोग स्टॉक करने में जुटे हैं। वल्र्ड वॉर 3 की चिंता उनको सता रही है। 

दूसरी ओर भारत में आरटीआई और सोशल मीडिया को कमजोर करने की ताकतों को रोकने के लिए पत्रकार और एक्टिवस्ट एकजुट हो रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार के निजता कानून के खिलाफ पत्रकार सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में