मेक ईरान ग्रेट अगेन : युद्ध के बीच तेल बेचने की अनुमति!



श्रीगंगानगर। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के नारे के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में प्रवेश किया था और मैगा समर्थकों की जय-जयकार अमेरिका में हो रही थी। अब ईरान के साथ युद्ध के बीच में उन्होंने मेक ईरान ग्रेट अगेन का नारा दिया है अर्थात ईरान के आधारभूत ढांचे को जो नुकसान हुआ है, उसके पुनर्निर्माण में अमेरिका सहयोग करेगा। 

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध चल रहा है और तीन सप्ताह के बाद युद्ध समाप्ति के संकेत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दिये हैं। इस बीच उन्होंने अचानक ही तेहरान को बढ़ी राहत भी प्रदान की है। अमेरिका-जी 7 ने कई सालों से ईरान के तेल बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ था और अब उस प्रतिबंध को यूएसए ने वापिस ले लिया है। हालांकि यह अस्थायी है किंतु ईरान के अगले कदमों को देखने के बाद इसका स्थायी भी किया जा सकता है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने इन आदेशों के जरिये दुनिया भर को राहत प्रदान की है क्योंकि तेल और गैस को लेकर भय का माहौल बन गया था अगर यह दोनों ही पदार्थ नहीं मिलते तो जीवन का चक्र प्रभावित हो सकता था। 


‘मीगा’ के लिए फंड जुटा सकते हैं राष्ट्रपति 

प्रेजीडेंट ट्रम्प अमेरिका में एक अभियान चलाकर मेक ईरान ग्रेट अगेन के लिए फंड जुटा सकते हैं। युद्ध से ईरान का आधारभूत ढांचा को भारी नुकसान हुआ है और इसके पुनर्निर्माण में राष्ट्रपति सहयोग कर सकते हैं। 

यह अभियान मानवता के आधार पर चलाय जा सकता है। वर्ष 2016 से 2020 के बीच में भी ट्रम्प ने कोई युद्ध नहीं किया था और प्रथम वर्ष भी उन्होंने अपना यह रिकॉर्ड बरकरार रखा था। अब ईरान के लिए सहायता जुटाने का कार्य भी वे कर सकते हैं और तेहरान को तेल बेचकर उसकी आय में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में