शेयर बाजार में तेजी, कू्रड ऑयल में कमजोरी, गोल्ड ने पांच हजार की बढ़त दिखाई
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान का क्या अर्थ होता है, यह दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने शनिवार को चेतावनी दी थी कि ईरान के बुनियादी ढांचें खासकर बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जायेगा। सोमवार को अपना फैसला उन्होंने टाल दिया।
इस फैसले का फर्क बुधवार को साफ नजर आया जब कू्रड ऑयल के दामों में कमजोरी देखी गयी। सोना एक बार फिर से 5 हजार रुपये के करीब तेज हो गया। शेयर बाजार भी नाच-गा रहा था क्योंकि एक दिन में 1700 अंकों की बढ़ोतरी देखी जा रही थी। बिटकॉइन भी तेजी का रूप धारण किये हुए था।
भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह अंतर मंगलवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदीकी आपसी बातचीत के बाद आया है लेकिन हरमूझ जल डमरू मध्य को लेकर ईरान की स्थिति साफ नहीं है।
ईरान के सशस्त्र सेना बल के प्रवक्ता का कहना था कि सेना हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार है।
फेसबुक पर बाल यौन शोषण सामग्री को प्रोत्साहित के मामले में 21 सौ करोड़ डॉलर का जुर्माना
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका से संचालित होने वाली वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर आरोप है कि उसने बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाली सामग्री को प्रोत्साहित किया। अदालत ने उस पर 21 सौ करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
जूरी के पास मामला पहुंचने के उपरांत इस पर फैसला आया है और इसे संबंधित बच्चों के अभिभावकों ने एक सच्ची जीत और न्याय दिलाने वाला फैसला बताया है।
