ट्रम्प का अगले दो महीने का बहुत व्यस्त कार्यक्रम, 15 मई को चाइना की यात्रा और 17 को यूएसए में विशाल रैली
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अगले दो महीने का व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है और उन्होंने ईरान के साथ युद्धविराम को भी 6 अप्रेल 2026 की रात: 8 बजे (ईस्ट समयानुसार) बढ़ा दिया है। वहीं वे 15-16 मई को दक्षिण पूर्व एशिया के मुख्य देश चाइना की यात्रा करेंगे।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले मार्च माह में चाइना की यात्रा करनी थी किंतु पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और पांच अप्रेल को इस्टर पर्व को ध्यान में रखते हुए चाइना की यात्रा को स्थगित कर दिया था। पहले तीन दिन का दौरा था जिसे कम कर दो दिनी कर दिया गया है। वे अब 15-16 मई को बीजिंग की यात्रा पर रहेंगे।
बीजिंग की यात्रा उनके राजनैतिक कैरियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस यात्रा की तारीख को भी महत्वपूर्ण माना जाये क्योंकि 17 मई को उन्होंने अमेरिका के भीतर एक विशाल रैली भी करनी है, जिसकी घोषणा वे पहले ही कर चुके हैं।
ट्रम्प की चीन यात्रा को लेकर जो हलचल दिखायी देनी चाहिये थी, वह दिखाई दे रही है।
ईरान के साथ युद्धविराम 6 अप्रेल तक
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया के देश ईरान के साथ अपने युद्ध को 6 अप्रेल तक विराम दे दिया है। राष्ट्रपति ने कहा, हम ईरान की वायु, नेवी को समाप्त कर चुके हैं। उनके मिसाइल और ड्रोन के जखीरे को समाप्त कर चुके हैं। 26 मार्च 2026 को 10 तेल टैंकरों ने हरमूझ जल डमरू मध्य को सुरक्षित पार कर लिया है।
पांच अप्रेल को ईस्टर पर्व है और इसाई समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण दिन होता है और चर्च में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन होता है। लॉ मेकर भी दो सप्ताह के लिए राजधानी वाशिंगटन डीसी से अपने गंतव्य के लिए निकल गये हैं। संसद में दो सप्ताह तक अवकाश रहेगा।
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका अब देश में घुसकर जमीनी कार्यवाही की तैयारी कर रहा है और हजारों सैनिकों को वहां पर भेजा जा चुका है।
ट्रम्प की विशाल रैली पर सबकी नजर
आगामी 17 मई 2026 को डोनाल्ड ट्रम्प ने एक विशाल रैली का आयोजन करने का एलान किया हुआ है। इस रैली पर रिपब्लिकन ही नहीं अपितु डेमोक्रेट्स और दुनिया भर की नजरें जमीं रहने की संभावना है और उससे पहले वे चाइना की दो दिवसीय लम्बी दूरी यात्रा से वापिस लौटेंगे।
मध्यावधि चुनाव से पहले उनकी रैली पर विशेष नजर रहेगी और यह चुनाव का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। मध्यावधि चुनाव नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने है और उसके लिए ट्रम्प लगातार रैलियां भी कर रहे हैं।
