भारत के साथ रूक गयी ट्रेड डील वार्ता, अमेरिका चेतावनी दे रहा है
वाशिंगटन। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर वार्ता अब रूक गयी है। सितंबर में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का कहना था कि नवंबर और फिर दिसंबर तक डील होने की बात कही थी और अब तो जनवरी का प्रथम सप्ताह भी बीत गया है। वार्ता करने वाले सितारे कहीं नजर नहीं आ रहे। 2+2 वार्ता भी रूक गयी है और क्वाड की बैठक होगी भी या नहीं, इसको लेकर भी अनिश्चितता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत दिवस ही देश को बताया कि 18 ट्रिलियन डॉलर सिर्फ टैरिफ से यूएसए की आय हुई है जो पहले चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर भी नहीं थी। उनका इशारा सीधे जे. बाइडे प्रशासन की ओर था।
वहीं ट्रम्प का यह भी कहना था कि टैरिफ की आय का सिलसिला लम्बे समय तक नहीं चलेगा, इसकी जानकारी उनके पास है। लेकिन वे अपने देश में आयकर समाप्त करने और सीनियर के लिए प्रोपर्टी टैक्स समाप्त करने के लिए कोई निर्णय कर सकते हैं।
दूसरी ओर फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी आते हुए नये साल पर पत्रकारों को पहली बार कहा कि भारत सरकार उनको खुश करना चाहती थी और खुश करने की कोशिश भी की लेकिन वे खुश नहीं हैं। ट्रम्प का कहना था कि भारत सरकार ट्रेड डील नहीं करना चाहती है और इसका अर्थ है कि भारत पर टैरिफ का स्तर बढ़ाया जायेगा। वहीं एक रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि वे एक प्राइवेट बिल ला रहे हैं जिससे भारत गणराज्य पर आयात का 500 प्रतिशत तक टैक्स लगाये जाने का प्रावधान किया गया है। सांसद उनके साथ ही एयरफोर्स वन में यात्रा कर रहे थे।
अखण्ड अमेरिका की ओर बढ़ा रहा है यूएसए
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर वहां पर नयी शासन व्यवस्था के लिए प्रयास आरंभ कर दिये हैं। वहीं क्यूबा और कोलम्बिया जैसे देश भी इस समय संकट में हैं कि कब अमेरिका उन पर हमला कर दे। हालांकि राष्ट्रपति ने अभी तक अखण्ड अमेरिका की बात नहीं की है लेकिन यह संभव हो सकता है। इससे अन्य देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में भी सुधार आ सकता है।
जिस महाद्वीप पर वाशिंगटन है, उसको अमेरिका कहा जाता है और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के रूप में कुछ देश हैं जैसे अर्जेटाइना, ब्राजील, कनाडा, मैक्सिको आदि। अभी ट्रम्प की नजर मैक्सिको पर है। कनाडा को भी वे 51वां स्टेट बनने के लिए ऑफर कर चुके हैं। इस तरह से यूएसए अखण्ड अमेरिका बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है?
