मादुरो की गिरफ्तारी के बाद फेंटानाइल का व्यापार क्या अब बंद हो जायेगा?
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने एक सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपनी गिरफ्त में ले लिया। अब उन पर न्यूयार्क की एक अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है। वहीं सवाल है कि क्या अमेरिका के बॉर्डर अब और सुरक्षित हो जायेंगे? क्या अब फेंटानाइल की सप्लाई नहीं हो पायेगी?
फेंटानाइल ने अमेरिकी युवाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया और अब ओवरडोज जैसी समस्याओं से अमेरिका को राहत मिल पायेगी।
कुछ साल पहले ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म का निर्माण हुआ था और इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गयी थी क्योंकि यह फिल्म विधानसभा चुनाव से पूर्व और नशे के खिलाफ अभियान पर आधारित थी। ‘नशा’ पर अनेक समाचारों का भी प्रकाशन हुआ।
फेंटाइल और पंजाब
असल में जो अमेरिका से छनकर जानकारी बाहर आ रही है, उसके अनुसार फेंटाइल नशीली दवा के लिए जो रा-मैटीरियल सप्लाई हो रही थी वह जालंधर-अमृतसर के आसपास के क्षेत्रों से हो रही थी। यह वेनेजुएला जाती और वहां से अमेरिका तक ट्रैफिकिंग होती। इसी कारण अमेरिका ने पिछले 8 सालों से भी ज्यादा समय से वेनेजुएला पर अनेक प्रतिबंध लगाये हुए थे। प्रतिबंधों के कारण तेल का उत्पादन रूस तकनीकी मदद कर दे रहा था और चीन सबसे बड़ा आयातक था। इन बातों को गंभीरता से पढ़ा जाना चाहिये, क्योंकि यह आपकी पीढ़ी के लिए भी संदेश दे रही है। यह एक खतरनाक, नहीं बहुत खतरनाक खेल था।
पंजाब में अकाली दल सरकार के मंत्री मजीठिया पर आरोप लग रहे थे और इसके लिए मजीठिया को भारत की जांच एजेंसी ने गिरफ्तार भी किया था और अब वह पुन: जेल में है। उन पर गंभीर आरोप हैं। हालांकि सुखबीर सिंह बादल की पत्नी जो मजीठिया की रियल बहन भी हैं, ने कहा था, उनका भाई कभी इस मैटर में नहीं रहा।
मजीठिया सोशल मीडिया पर लगातार सीएम भगवंत सिंह मान को चैलेंज कर रहा था और एक दिन सतर्कता टीमों ने मजीठिया के निवास आदि पर छापा मारकर वहां से नकदी आदि को बरामद किया।
पंजाब से श्रीलंका-चीन से हो रहा था निर्यात
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब से रा मैटीरियल श्रीलंका और चीन होते हुए यूएसए तक पहुंच रहा था। उत्तरी अमेरिकी देश वेनेजुएला में इसका भंडारण कर यूएसए के विभिन्न शहरों तक पहुंचाया जाता था। फेंटानिल इतना भयानक नशा था कि एक बार जिसने इसको निगल लिया, वह पुन: इसी नशे की ओर आकर्षित हो जाता था और अंत में मौत ही उसका कारण बन जाती थी। यह उड़ता पंजाब में भी दिखाया गया।
राधा-स्वामी डेरा प्रमुख की जेल में मुलाकात
दुनिया उस समय हैरान रह गयी जब राधा स्वामी डेरा के प्रमुख गुरविन्द्र सिंह ढिल्लो एक दिन अचानक ही जेल पहुंच गये और मजीठिया से मुलाकात की। इसको लेकर समाचारों की सुर्खियां बननी थी और बनी भी। एक धार्मिक उपदेशक का राजनेता या ड्रग तस्करी के पुलिस आरोपों के बाद जेल में बंद मजीठिया से क्या रिश्ता था?
यह रिश्ता बहुत कुछ कहता है किंतु इसको कभी सुर्खियां नहीं बनाया गया क्योंकि भाजपा पंजाब में सरकार बनाना चाहती है और वह डेरा प्रमुख गुरविन्द्रसिंह का सहयोग चाहती है। हालांकि पिछले चुनावों में भाजपा को दो सीट ही हासिल हुई थी और उप चुनावों में भी उनको हार का सामना करना पड़ा।
डेरा के करोड़ों समर्थक
राधा स्वामी डेरा के समर्थकों की कमी नहीं है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और विदेशों में बसे लोग भी वहां होने वाले कार्यक्रम में पहुंचते हैं। करोड़ों की संख्या है। भाजपा इसलिए बार-बार डेरा भी पहुंचती है। डेरा प्रमुख से मिलने वालों में आरएसएस के नेता और केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि शामिल हैं।
