ट्रम्प ने एक और बम फोड़ा, बैंक फेल हो सकते हैं, गरीब का धन उसको मिलेगा



सतीश बेरी

श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति के पास अखबार वालों के लिए हर रोज एक बड़ा समाचार होता है जो मुख्य समाचार बनकर पूरी दुनिया तक संदेश पहुंचा देता है। मात्र तीन घंटों के अंदर ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर उनको एक गैंगस्टर की तरह पुलिस अभिरक्षा में न्यूयार्क की सडक़ों पर घुमा कर विस्फोट करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने एक और बम फोड़ दिया है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि वे आर्थिक सुधारों का एक बड़ा अभियान आरंभ करने वाले हैं और इस अभियान के बाद गरीबों को हक उनके खातों में पहुंचेगा। देश में आयकर समाप्त हो जायेगा और अमेरिका के सीनियर सिटीजन को प्रोपर्टी टैक्स नहीं देना होगा। 

ट्रम्प ने कहा, कुछ बैंक फेल हो सकते हैं लेकिन इससे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सुधार जब होते हैं तो कुछ पल कष्ट के भी आते हैं। उन्होंने क्वांटम सिस्टम का जिक्र करते हुए कहा कि अब भौतिक डॉलर के साथ डिजीटल डॉलर का भी अनावरण होगा और यह एक बहुत बड़ा कदम होगा। उन्होंने अपने आर्थिक सुधार के तहत तीन तरह के कार्यक्रम का एलान किया। 

राष्ट्रपति ने यह भी कहा, खरबों डॉलर अमेरिका में ऐसे हैं, जो अवैध हैं। इनको जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी। आर्थिक सुधार के इस सिस्टम में आईएमएफ, वल्र्ड बैंक को एक बार मुख्य सिस्टम से अलग किया जायेगा। 


ग्रीनलैण्ड के लिए होगा मिल्ट्री ऑपरेशन

अमेरिका के राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि देश की सुरक्षा के लिए यूएसए के पास ग्रीनलैण्ड होना चाहिये और इसके लिए जो भी कुछ करना हो, वे करेंगे। वहीं व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया, ग्रीनलैण्ड के लिए सेना की कार्यवाही का विकल्प अभी भी खुला है। प्रेजीडेंट ने साफ शब्दों में कहा, ग्रीनलैण्ड के पास अन्य देशों चीन, रूस के जहाजों को देखा जाता है जो पश्चिमी ही नहीं बल्कि अमेरिका के लिए बड़ा खतरा है। 


‘लॉ मेकर जनता की आवाज उन तक पहुंचायें’

राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, मध्यावधि चुनावों में पार्टी की जीत आवश्यक है नहीं तो अगले दो साल तक कार्य करना डेमोक्रेट मुश्किल कर देंगे। उनके खिलाफ किसी बहाने से महाभियोग भी लाया जा सकता है। रिपब्लिकंस नेताओं से कहा, वे जनता के बीच जाकर उनकी आवाज को सुनें और उनको बताएं। जनता की आवाज के अनुसार ही आगे के कार्य किये जायेंगे। 


वेनेजुएला अरबों डॉलर का तेल भेजेगा अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा, वेनेजुएला के वर्तमान प्रशासन को उन्होंने आदेशित किया है कि वे उनको 30 से 50 मिलियन बैरल ऑयल तुरंत भेजें। उन्होंने कहा कि इस ऑयल की कीमत 2 अरब डॉलर से भी ज्यादा होगी। इस राशि का उपयोग अमेरिका और वेनेजुएला की जनता के हितों के लिए खर्च किया जायेगा। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके सरकारी आवास से अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया था और इसके लिए स्ट्राइक की गयी। वेनेजुएला की सेना को अपने राष्ट्रपति के अपहरण का पता तब लगा जब दर्जनों अमेरिकन विमान वेनेजुएला में विभिन्न स्थानों पर विस्फोट कर रहे थे। अमेरिका लाकर उनको खुले वाहन में न्यूयार्क की सडक़ों पर घुमाया गया और वेनेजुएला व दुनिया की जनता का सबसे बड़ा अपराधी बताते उनको टोपी भी वह पहनायी गयी जिस पर दो सिंग जैसे थे। फर्क साफ था, बताया गया कि आधुनिक रावण यही है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में