पाकिस्तान क्या भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है?



श्रीगंगानगर। पाकिस्तान की जिस तरह से बॉर्डर के पास गतिविधियों में इजाफा हुआ है और वह अपनी सैन्य क्षेत्र को पुर्नस्थापित कर रहा है और हवाई इलाके को भी मजबूत कर रहा है, उससे यह सवाल उठ रहा है। 

सोशल मीडिया पर पाक अधिकृत पंजाब की सीएम मरियम नवाज तथा पीएम शाहबाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सैनिक की तरह से परिवार से मिलकर विदाई ले रहे हैं। उससे यह सवाल को बल मिलता दिखाई दे रहा है। 

पाकिस्तानी मीडिया का डॉन अखबार भी बता रहा है कि पाकिस्तान अमेरिका से नयी सैन्य और तकनीक सहायता प्राप्त करने में कामयाब हो रहा है। पाक के पास एफ=-16 सीरिज के लड़ाकू विमान हैं और अब उनको उन्नत किया जा रहा है। इसके लिए अमेरिकी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। 

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधिकारी पिछली 7 दिसंबर 2025 से नई दिल्ली में हैं और भारत सरकार के विभिन्न अधिकारियों और नेताओं से लगातार बैठकें कर रहे हैं। उनका 11 दिसंबर को वापिस जाने का कार्यक्रम है जो गुरुवार को होगा। 

दूसरी तरफ 686 मिलियन डॉलर से अमेरिका से एफ 16 की उन्नत तकनीक को हासिल किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने बिना किसी एनओसी के विमानों को उन्नत और तकनीक साझा करने के लिए कह दिया है। 

ध्यान रहे कि भारतीय सेना भी लगातार पाक सीमा के पास युद्धाभ्यास कर रही है। 

भारतीय सेना के लिए पिछले एक साल से मोदी सरकार जेट विमानों के लिए विक्रेताओं की तलाश कर रही है किंतु अभी यह तलाश पूरी नहीं हो पायी है। अमेरिका, फ्रांस और रूस के साथ इस संबंध में डील पूरी नहीं हो पायी है। इससे पहले अमेरिका से एफ 35 की खरीद के लिए प्रयास किये गये थे और रूस एसयू सीरिज तथा फ्रांस से राफेल की खरीद के लिए प्रयास किये गये। 

पाकिस्तान के पास आर्थिक खजाना खाली था तो हाल ही में एमआईएफ ने पाक को 1.3 बिलियन डॉलर का नया ऋण मंजूर किया है। इस तरह से एक साल के भीतर इस वित्तीय संस्थान से इस्लामाबाद से 3 बिलियन डॉलर से अधिक की सहायता प्राप्त कर ली है। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में