दुनिया भर में फैले अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को आपात बैठक के लिए बुलाया





न्यूयार्क। दुनिया भर में अमेरिका की सेना अनेक देशों में तैनात है और अनेक बेस कैम्प भी हैं, इन सभी के कंट्रोलिंग अधिकारियों को रक्षा मंत्री (युद्ध मंत्री) पीट हेगसेथ ने आपात बैठक के लिए बुलाया है। 

इस आपात बैठक की जानकारी जैसे ही बाहर आयी, सभी खुफिया एजेंसीज के कान खड़े हो गये। 

जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सैन्य अधिकारियों को भेजे गये तार में कहा गया है कि वे अगले सप्ताह अमेरिका पहुंचें। 2 से लेकर चार स्टारधारी अधिकारियों को बुलाया गया है। 

हालांकि अभी यूएन सभा चल रही है और अमेरिकी प्रशासन उस तरफ ज्यादा व्यस्त है। इस बीच युद्ध मंत्री का अधिकारियों को तार भेजना, इस बात का संकेत है, कहीं न कहीं अमेरिका अब अपनी तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। 

यह भी संभवत: पहली बार होगा कि पीट हेगसेथ पहली बार अपने अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ध्यान देने योग्य यह बात भी है कि पूर्व प्रशासन के अधीन कार्य करने वाले अनेक उच्चाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया था। 

Popular posts from this blog

ईरान परमाणु हथियारों पर समझौता करेगा, ट्रम्प इस्लामाबाद जायेंगे!

कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव किसी धमाके से कम नहीं

ट्रम्प से मुलाकात : सनाए ताकाईची आज व्हाइट हाउस में