Posts

गुड-बैड आतंकवाद का मंत्र क्यों भूल गयी भारत सरकार, सोने-चांदी में सट्टाबाजी पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकार-गरीब हिन्दू से मंगलसूत्र भी छीन गया

Image
श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य की सरकार पाकिस्तान पर आरोप लगाती है कि वह गुड-बैड टैरेरिज्म का मूल्यांकन करती है जबकि आतंकवाद की कोई परिभाषा नहीं होती। अब वही भारत सरकार तालिबान को जिस प्रकार स्पोर्ट कर रही है, क्या वह नीति अपनायी जा रही है जो अब तक पाक निभाता आया है। वहीं हिन्दू गरीब परिवार से मंगलसूत्र का अधिकार भी छीन गया, सरकार ने कोई कदम उठाया हो, यह नजर नहीं आया।  अफगानिस्तान में इस समय आतंकवादी के रूप में संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित तालिबान की सत्ता है। जो सरकार अफगानी नागरिकों ने लोकतंत्र के जरिये चुनी थी, वह गिराकर उस पर कब्जा किया गया। अब मीडिया रिपोर्ट में महिलाओं की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाओं के स्कूल जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।  अगर महिलाएं स्कूल-कॉलेज नहीं जा पायेंगी तो वह डॉक्टर-इंजीनियर कैसे बन पायेंगी। अफगानिस्तान में शरिया कानून है और वहां पर महिला किसी गैर पुरुष को अपना चेहरा नहीं दिखा सकती। काबुल हो या कंधार सब जगह महिला चिकित्सकों की कमी दिखाई दे रही है और गर्भवती महिलाओं को परेशानी ज्यादा हो रही है। संस्थागत प्रसव ...

अमेरिका ने चारों दिशा से घेरा, ईरानी सेना को पहली खेप में मिले 1 हजार ड्रोन, सरकारी एजेंसियां कितने दिन संभालेंगी शेयर बाजार, यूरोपीय बाजार में भारतीयों का कितना निवेश-जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही सरकार?

Image
श्रीगंगानगर। हवाला या अन्य रूट से हजारों या लाखों करोड़ रुपये यूरोपीय बाजार में भारतीयों के निवेश हैं? अनेक नेताओं के संस्थान वहां फल-फूल रहे हैं। अगर दुनिया की सबसे बड़ी खबर की ओर रुख किया जाये तो सामने आता है अमेरिकी सेना की बड़ी खेप का ईरान के चारों दिशाओं में पहुंच जाना। 40 हजार सैनिक इस समय तेहरान में शांति बनाये रखने के लिए विभिन्न युद्धपोत अथवा अन्य क्षेत्रों में तैनात किये गये हैं।  यूरोप और भारत गणराज्य की सरकार के बीच हुए समझौते का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तो यह क्यों नहीं बताया जा रहा कि इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को फायदा नहीं होने वाला। यूरोपीय बाजार अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं और लग्जरी उत्पाद जब भारतीय बाजार में प्रवेश करेंगे तो यूरोप को भारतीय मुद्रा में कनवर्ट करने पर यह मिडिल क्लास फैमिली की अप्रोच से बाहर हो जायेंगे। वहीं अपर क्लास जब खरीद करेगी तो यही धन विदेश जायेगा और रुपये पर दबाव और बढ़ जायेगा।  रुपये पर जब-जब दबाव आयेगा तो इसका सीधा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर सीधा पड़ेगा।  अगर आज के हालात को देखा जाये तो आर्थिक स्थिति की गणना इस ...

विमान दुर्घटना में अजीत पंवार की मौत पर सवाल कई साल तक उठते रहेंगे?

Image
श्रीगंगानगर। महाराष्ट्रा में बुधवार 28 जनवरी 2026 को एक बड़ी दुर्घटना में उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार का निधन हो गया। पायलट सहित चार अन्य की भी मौत हो गयी। एयर चार्टर कनाडा का था और पंवार इसका प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए कर रहे थे। भारत के सबसे शक्तिशाली परिवारों में से एक पंवार (शरद पंवार)के सदस्य अजीत ने कुछ दिन पहले, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस के साथ एक बहस में भी भाग लिया था, हालांकि दोनों पक्ष सत्ता में एक साथ थे।  करीबन 7 माह पहले 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश हुआ था। डबल इंजन वाला विमान अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा था और दोनों इंजन फेल हो गये। विमान एक हॉस्टल के ऊपर गिर गया था। हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम, पंजाब के प्रभारी विजय रूपानी का निधन हो गया। यह हादसा इसलिए सुर्खियों में रहा क्योंकि कहीं-कहीं यह समाचार सामने आ रहा था कि रूपानी कुछ दस्तावेज लेकर साथ जा रहे थे। वह गायब हो गये या विमान के साथ जल गये, यह जानकारी सामने नहीं आ पायी।  ऐसा नहीं है कि भारतीय राजनीति में विमान हादसे चर्चा का विषय नहीं बनते। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रीत्च कार्यकाल में संजय गा...

मेक इन इंडिया में क्या हो रहा है? यूरोपीय सामान पर टैक्स खत्म, रक्षा क्षेत्र के लिए अडाणी को हजारों करोड़ का नया लोन मिलेगा? ब्राजिल के साथ समझौता आग में घी डालने का काम नहीं करेगा?

Image
श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी चीन और अमेरिका के साथ तनाव के समाचार देखते हैं तो उनको भारतीय बाजार नजर आता है और मेक इन इंडिया के नाम पर योजना ले आते हैं। अब अमेरिका और रूस से हथियार नहीं मिल रहे तो गौतम अडाणी के समूह को रक्षा क्षेत्र में उतार दिया है। अब वे ब्राजील के साथ नया एयरक्रॉफ्ट तैयार करेंगे। ब्राजील के साथ अमेरिका के रिश्ते इन दिनों सर्द मौसम में गर्मी रखे हुए हैं, यह कदम आग में घी डालने का काम नहीं करेगा? ब्राजील और भारत गणराज्य दोनों ही ब्रिक्स समूह के सदस्य देश हैं।  शुक्रवार को सप्ताह के आखरी दिन शेयर बाजार ने अडाणी समूह को करीबन सवा लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। शेयर बाजार धड़ाम से नीचे गिरे तो संभवत: अडाणी समूह में निवेश करने वाली सरकारी कंपनियों को भी नुकसान हुआ होगा, जो अभी तक किसी मीडिया रिपोर्ट में सामने नहीं आया।  उसी दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने यह मान लिया कि बैंकों के पास तरलता की कमी है और आरबीआई ने सवा लाख करोड़ रुपये के नये लोन बैंकों को जारी करने के लिए बाजार में राशि भेजने का निर्णय लिया। इस तरह से अडाणी समूह को एक सहारा तो मिल गया, क्...

रूपनगर में बालाजी की मूर्ति के फेस पर सवाल, भाई-बहन एण्ड एसोसिएट में क्या दरार आ गयी, ट्रम्प की धमकी के बाद कनाडा डील से हाथ खींच लिये, भारत-यूरो सहमत लेकिन समझौते पर हस्ताक्षर 6 माह के लिए टले

Image
श्रीगंगानगर। कनाडा और चाइना के बीच होने वाला व्यापार समझौता टलने के आसार बन गये हैं क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी है। वहीं भारत और यूरोप के बीच जो समझौता चल रहा था, उसको अन्तिम रूप दे दिये जाने का समाचार मिला है लेकिन घोषणा के बाद इस समझौते पर 6 माह बाद हस्ताक्षर होने की संभावना जतायी गयी है। दूसरी ओर कांग्रेस में भाई-बहन के बीच खींचतान की जानकारी सामने आ रही है।  कनाडा के प्रधानमंत्री मार्को कोर्नी ने हाल ही में चीन की यात्रा की थी। अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर तनाव बने रहने के कारण कनाडा अपने लिये नये बाजार देख रहा है और चीन के साथ वह एक ट्रेड डील करने पर भी सहमत हो गया था। इस डील पर आगे बढ़ पाती, उधर से अमेरिका से नयी जानकारी सामने आ गयी।  राष्ट्रपति ट्रम्प ने कनाडा को चेतावनी दी कि अगर ओटावा-बीजिंग के बीच कोई ट्रेड डील होती है तो वे 100 प्रतिशत टैरिफ कनाडा पर लगा देंगे। इस चेतावनी के बाद कोर्नी बैकफीट पर आ गये हैं। यूएसए ने पहले ही बॉर्डर को बंद करते हुए कनाडा से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ लगाये हुए हैं। इस कारण अब कनाडा में ...

मोदी सरकार की क्रोनोलॉजी समझिये, बाजार में अडाणी को 1.25 से ट्रिलियन रुपये का झटका, आरबीआई ने इतनी ही मूल्य की तरलता राशि लोन के लिए बैंकों को जारी की

Image
श्रीगंगानगर। शेयर बाजार में शुक्रवार को तूफान आ गया। गौतम अडाणी समूह के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली और समूह को करीबन 1.25 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ। यह तूफान अमेरिका से आई एक खबर के बाद आया। वहीं रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को ही 1.25 लाख राशि बैंकों को तरलता बढ़ाने के लिए जारी की है। ध्यान रहे कि अडाणी के खिलाफ अमेरिका में रिश्वत का मुकदमा चल रहा है और इसे एफबीआई जांच कर रही है।  नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने के बाद दुनिया के नंबर दो अमीर बने अडाणी के खिलाफ एक अमेरिकी संस्था ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में व्यापारिक मामलों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया। इस रिपोर्ट से अडाणी समूह को भारी नुकसान हुआ था। वहीं विदेशी संस्थाओं ने ऋण देने के मामले में सावधानी बरतनी आरंभ कर दी थी।  आंध्र प्रदेश के सीएम को रिश्वत देने के मामले में अमेरिका में एक मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की जांच संघीय जांच एजेंसी कर रही है। एफबीआई के हवाले से गत दिवस रॉयटर समाचार एजेंसी ने समाचार दिया था कि अमेरिकी अदालत से प्रार्थना की गयी है कि वह गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर को सम्...

रूस-युक्रेन युद्ध पर आज बन सकती है बात, अमेरिका के नेतृत्व में होगी चर्चा

Image
श्रीगंगानगर। विश्व की दो महाशक्तियां अमेरिका और रूस के बीच गुरुवार देर रात मास्को में वार्ता हुई और यूएई में युक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए व्हाइट हाउस, क्रेमलिन और कीव एक मंच पर शुक्रवार को होंगे।  जो जानकारी विभिन्न संवाद सेवाओं के माध्यम से सामने आयी है, उसके अनुसार दावोस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और युक्रेन के व्लादीमिर जेलेंस्की के बीच सीधी वार्ता हुई। अमेरिका ने एक प्रस्ताव रूस और युक्रेन को भेजा था, इस पर युक्रेन के साथ वार्ता हुई थी। बंद कमरे में बातचीत के बाद ट्रम्प के दामाद जे. कुशनर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने कीव में युक्रेनी अधिकारियों से वार्ता की और इसके बाद वे वार्ता के लिए रात को ही मास्को पहुंच गये। क्रेमलिन में उनकी मुलाकात राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ हुई।  मास्को में चली वार्ता के बाद रात को ही यह दल यूएई के आबूधाबी के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार और शनिवार को दो दिन त्रिपक्षीय वार्ता होगी। इसमें युक्रेन, रूस और अमेरिका का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा।  चार साल से यह युद्ध चल रहा है। अमेरिका पूर्व में युक्रेन को मदद कर रहा था किंत...