Saturday, February 28, 2026

 

आई एम नॉट ओबामा : ट्रम्प, बुश के संसद को दिये गये भाषण के अंश सामने आये



श्रीगंगानगर। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर बयान दिया था, आई एम नॉट ओबामा! इसका अर्थ समझने के लिए काफी मेहनत की आवश्यकता महसूस हुई क्योंकि आज प्रात: भारतीय समयानुसार 9 बजे अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से हमला कर दिया। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसा क्यों बयान दिया कि ईरान, आई एम नॉट ओबामा। इसका अर्थ समझने के लिए अमेरिकी संसद के इतिहास के पन्नों को देखा गया। 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र को रात के समय संबोधित किया था। जून में आयोजित कार्यक्रम में बुश ने कहा था, ईरान से अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा है। इस तरह से उन्होंने मध्य पूर्व एशिया में घटित होने वाले घटनाक्रम पर प्रकाश डाला था। 

राष्ट्रपति बुश के इस बयान के बाद भी हालांकि न तो बुश और न ही उनके बाद 8 साल तक राष्ट्रपति रहने वाले ईरान पर कार्यवाही की गयी। उस घटना के 23 साल बाद अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी 2026 को हमला किया। 

राष्ट्रपति ट्रम्प  ने फिर से ईरान से उत्पन्न होने वाले खतरों बारे अवगत करवाया और बताया कि तेहरान ने अमेरिकंस के लिए सदैव खतरा उत्पन्न किया है। अमेरिका के लोगों और सैनिकों की हत्या की घटनाओं का भी उन्होंने सिलसिलेवार वर्णन किया। राष्ट्रपति ट्रम्प और बुश दोनों के ही बयान ऑनलाइन उपलब्ध हैं और उनको पढ़ा, देखा व सुना जा सकता है। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]