Sunday, February 1, 2026

 

मोदी सरकार ‘जंग’ की तैयारी कर रही है, पाक ने भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने से किया इंकार



श्रीगंगानगर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अवकाश के दिन 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष का बजट भाषण पढ़ा तो साफ हो गया कि भारत गणराज्य की मौजूदा सरकार युद्ध के लिए तैयारी कर रही है। यह युद्ध बांग्लादेश अथवा पाकिस्तान से हो सकता है, क्योंकि चीन का रक्षा बजट भारत से कहीं ज्यादा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 15 प्रतिशत रक्षा बजट बढ़ाया है जो अप्रत्याशित है। यह बजट करीबन 8 लाख करोड़ रुपये है। इस बजट के माध्यम से ही फ्रांस के साथ रक्षा खरीद का समझौता होना है। पेरिस के इमैनुअल मैक्रां इसी माह नई दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं। भारत के रक्षा बजट को देखकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आयी कि वह भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले टी-20 विश्वकप के लीग मैच से स्वयं को अलग कर रहा है। 

दक्षिण एशिया में उस समय हडक़म्प मच गया जब भारत सरकार की वित्त मंत्री ने रक्षा बजट का नाम लिया। 7 लाख 85 हजार करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव किया गया है जो पिछले रक्षा बजट से 15 प्रतिशत अधिक है और असमान्य है।

उल्लेखनीय है कि इस माह भारत गणराज्य की सरकार और फ्रांस के बीच राफेल के नये विमानों की खरीद के लिए समझौता होना है और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां इसी माह भारत यात्रा करने वाले हैं। 

नया वित्त वर्ष 1 अप्रेल से लागू होगा और यात्रा फरवरी माह में समझौते पर मुहर के लिए आरंभ होगी और इसके बाद राशि का हस्तांतरण होना है। हालांकि भारत सरकार ने यह नहीं बताया है कि यह सौदा भारतीय रुपये में होगा या यूरो के माध्यम से। 

हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी नाटो सदस्यों से अपने रक्षा बजट को बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया था और भारत के 40 लाख करोड़ के बजट में से करीबन 8 लाख करोड़ अर्थात पांचवां हिस्सा सीधे रक्षा बजट को दिया जायेगा। 

इसके लिए अन्य मद में कटौती हुई है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आधा दर्जन विभागों को मिला दिया जाये तो भी 8 लाख करोड़ रुपये की राशि के बराबर बजट नहीं होता। रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सडक़ परिवहन विभाग 3 लाख 09 हजार करोड़ रुपये, रेल मंत्रालय को 2 लाख 81 हजार करोड़ का बजट का प्रस्ताव किया गया है। 

इस बजट पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होगी और प्रधानमंत्री के अभिभाषण संबोधन के बाद संभवत: बजट पारित किया जायेगा। मोदी सरकार के पास दोनों सदनों में बहुमत है। 


‘जंग’ की तैयारी में है भारत?

करीबन 8 लाख करोड़ रुपये का रक्षा विभाग का बजट जो प्रस्तावित किया गया है, वह अपने सर्वकालीन इतिहास में सबसे ज्यादा है। अब सवाल यह है कि इतना बड़ा बजट जारी करने का महत्व क्या है। अगले एक से डेढ़ साल के भीतर अनेक राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, गुजरात आदि के चुनाव होने हैं जो संसदीय चुनाव के लिहाज से स्विंग स्टेट हैं, इस तरह से सेना की तैयारियों को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव भी लड़े जा सकते हैं। 

वहीं सरकार का यह भी कहना है कि सिंदूर 2.0 के लिए तैयारी की जा रही है। बांग्लादेश ने भारत के साथ रिश्तों को लगभग समाप्त कर दिया है। वह भारत में क्रिकेट वल्र्ड कप का बहिष्कार कर रहा है और टीम को नहीं भेजा गया है। 

वहीं पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आयी है। पाक की क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलम्बो में होने वाले भारत के साथ मैच का बहिष्कार करेगी। इस तरह से पाकिस्तान ने रक्षा बजट के बाद स्वयं को अलग कर लिया है। अभी तक भारतीय टीम ही पाकिस्तान के साथ मैचों का बहिष्कार करती आयी थी और यह पहला मौका है जब पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से इन्कार कर दिया है। वह भी तब जब आईसीसी में चेयरमैन जयंत शाह हैं। 

बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों की कई सौ किमी की सीमाएं भारत के साथ लगती हैं। इस तरह से भारत को पूर्व और पश्चिम दोनों सीमाओं पर खतरा नजर आ रहा है। बांग्लादेश इससे पहले आरोप लगा चुका है कि शेख हसीना के समय बांग्लादेश के साथ जो अडाणी समूह ने बिजली समझौता किया था, वह अंतरराष्ट्रीय दरों के मुकाबले कहीं अधिक महंगा था। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]