Monday, February 9, 2026
ट्रम्प क्या दुनिया का सबसे बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार हैं? अमेरिकंस से 17 मई को जनसैलाब का आह्वान किया
श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 17 मई को अमेरिकंस से कहा है कि वे सार्वजनिक स्थान पर जनसैलाब के रूप में एकत्रित हों। वे दुनिया को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और वह घोषणा करने वाले हैं, जिससे पूरी दुनिया आश्चर्यचकित रह सकती है।
राष्ट्रपति ट्रम्प इस समय बड़े फैसले ले रहे हैं और पूरी दुनिया को चकित कर रहे हैं। ताजा मामले में उन्होंने वाशिंगटन में ब्यूरोक्रेसी पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में राष्ट्रपति का कहना है कि वे बड़ा स्वच्छ अभियान चलाने वाले हैं और ब्यूरोक्रेसी पर नियंत्रण स्थापित किया जायेगा। सुरक्षा एजेंसियों पर इंस्पेक्टर राज को समाप्त किया जायेगा।
उन्होंने कहा, इंस्पेक्टर जनरल आजाद होकर स्वविवेक से निर्णय कर सकें, इस तरह की व्यवस्था को स्थापित किया जायेगा।
उन्होंने नौकरशाही सहित भ्रष्टाचार के बारे में कई बड़ी और अहम घोषणाओं के संबंध में कहा है कि यह वर्ग अमेरिकंस से झूठ बोलता रहा। अब ऐसा नहीं होगा।
अमेरिकंस को बुलावा भेजा
अमेरिका में 17 मई को एक बड़ा आयोजन होने वाला है, हालांकि यह आयोजन वाशिंगटन में होगा या कहीं ओर, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पायी है। राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि वे अमेरिका में एक बड़ा संबोधन देने वाले हैं और यह दुनिया का सबसे बड़ा फैसला होगा। वे अमेरिका को ईश्वर को समर्पित करने वाले हैं। इस तरह से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है। इस कारण माना जा रहा है कि क्या वे दुनिया का सबसे बड़ा और अहम फैसला लेने के लिए बिलकुल तैयार हैं? उन्होंने दुनिया को एक तारीख भी दे दी है।
मोदी पर ट्रम्प का बयान वायरल
वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान करते हैं। वे भी ट्रम्प से प्यार करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे मोदी का राजनीतिक कैरियर समाप्त कर सकते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प के इस बयान के बाद भारत की राजनीति गर्मा गयी है और वे इस संबंध में पूरी जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों में भी इस बात को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है कि वाशिंगटन के पास ऐसी कौनसी सीक्रेट फाइल्स हैं, जिनके आधार पर सीधा एक राष्ट्राध्यक्ष दूसरे राष्ट्राध्यक्ष के लिए तीखा बयान जारी कर रहे हैं।
अगले सप्ताह बुला सकते हैं पीस बोर्ड की बैठक
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक नये मंच का गठन किया है जिसको पीस बोर्ड के नाम से पुकारा जा रहा है। इस बोर्ड की पहली बैठक अगले सप्ताह होने की संभावना है। पाकिस्तान इस बोर्ड का सदस्य है और डॉन समाचार ने एक सरकारी अधिकारी के नाम का हवाला देते हुए इस संबंध में जानकारी दी है।
हालांकि यह गाजा को लेकर बोर्ड गठित किया गया है जो वहां पर शासकीय नियमावली को अन्तिम रूप देगा और सचिवालय के संबंध में अन्तिम निर्णय लेगा। वहीं यह भी माना जा सकता है कि इस बोर्ड का विस्तार किया जायेगा और विश्व में अन्य स्थानों पर शांति को स्थापित किया जायेगा। हालांकि इस बोर्ड में नाटो के कुछ देश नहीं है लेकिन बोर्ड बैठक में जापान, रूस आदि को भी आमंत्रित किया गया है।
Subscribe to Comments [Atom]
