Friday, January 9, 2026
वेनेजुएला के बाद ट्रम्प की नजर ईरान पर!
श्रीगंगानगर। वेनेजुएला में कार्यकारी सरकार का गठन करने के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के मौजूदा हालात पर नजर रख रहे हैं और माना जा रहा है कि शीघ्र ही तेहरान में भी बांग्लादेश, नेपाल की तरह तख्ता पलट हो सकता है।
वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपदस्थ करने के बाद वहां पर उपराष्ट्रपति को अस्थायी तौर पर कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर इस मुद्दे पर सीनेट में चर्चा हुई और एक प्रस्ताव, जो डेमोक्रेट्स लेकर आये थे, उनमें पांच रिपब्लिकन का भी समर्थन हासिल हो गया और इस तरह से प्रस्ताव सीनेट से पास होकर नीचले सदन कांग्रेस के पास चला गया है। वहां पर रिपब्लिकन बहुमत में हैं।
राष्ट्रपति के पास वीटो पावर है। अगर ट्रम्प के पास यह प्रस्ताव दोनों सदनों में पारित होकर राष्ट्रपति तक पहुंचता भी है तो वे अपने वीटो पॉवर के माध्यम से उसको निष्फल कर सकते हैं। इसको पुन: संसद में पारित करवाना होगा वह भी दो तिहाई बहुमत से। इस तरह से इस प्रस्ताव का कोई भौतिक कारण नहीं है।
दूसरी ओर ईरान सरकार ने अपने खिलाफ चल रहे आंदोलन के बाद पूरे देश में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामनेई को हटाकर इस्लामी शासन को समाप्त करने की मांग यह लोग कर रहे हैं।
सर्वोच्च नेता ने पश्चिमी देशों पर युवाओं को समर्थन देने का आरोप लगाया है। हालांकि इसको जेन-जैड का नाम नहीं दिया गया है किंतु यह आंदोलन बांग्लादेश, नेपाल आदि देशों की तरह ही है, जहां पर सरकार का तख्ता पलटना ही मुख्य उद्देश्य बन गया है क्योंकि ईरान ने गोलीबारी कर 45 प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया है।
राष्ट्रपति ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि अगर आंदोलनकारियों को कुचलने की चेष्टा की गयी तो वह ईरान के खिलाफ सेना शक्ति का प्रयोग कर सकता है। पहले ही ट्रम्प ने बजट को 50 प्रतिशत बढ़ाते हुए 1.50 ट्रिलियन डॉलर करने के लिए संसद को लिखा है।
Subscribe to Comments [Atom]