Wednesday, January 21, 2026

 

नाटो के टूटने का खतरा फिलहाल टला, रूटे के आग्रह को ट्रम्प ने किया स्वीकार



श्रीगंगानगर। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों पर लगाये गये टैरिफ को फिलहाल स्थगित करन का निर्णय लिया है। नाटो के चेयरमैन मार्क रूटे के आग्रह को स्वीकार करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ग्रीनलैण्ड मुद्दे पर टैरिफ को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा, हमें इसकी (ग्रीनलैण्ड) की जरूरत है। यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक के लिए उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और विशेष दूत विटकॉफ को नामित किया। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान दावोस के लिए रवाना होने के बाद यू टर्न लेकर लौट आया। इससे एक बार यह संभावना थी कि वे दावोस नहीं जा रहे हैं। इसके बाद वे एयरफोर्स वन से दूसरे विमान में सवार हुए और वापिस दावोस के लिए रवाना हो गये। व्हाइट हाउस  ने कहा, विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद यू टर्न लिया गया था। 

दावोस में संबोधन के दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल के बारे में बताया कि महंगाई पांच साल के न्यूनतम स्तर पर है। बॉर्डर सुरक्षित हैं। एक साल के भीतर 18 ट्रिलियन डॉलर का टैरिफ राजस्व अर्जित किया गया है। 20 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया जा रहा है। यह बहुत बढिय़ा उपलब्धियां हैं। 

हालांकि उनके देरी से दावोस पहुंचने के कारण जर्मन के चांसलर से पूर्व निर्धारित द्विपक्षीय बैठक को स्थगित किया गया किंतु मार्क रूटे जो नाटो के चेयरमैन हैं, के साथ बैठक हुई। 

इस बैठक के बाद ट्रम्प ने कहा, वे यूरोपीय देशों पर लगाये गये ग्रीनलैण्ड से संबंधित टैरिफ को एक बार स्थगित कर रहे हैं। 

रूटे के साथ बैठक के बाद यह भी तय हो गया है कि नाटो के अस्तित्व पर उठ रहे सवालों को एक बार विराम मिल गया है। 

पहले यूरोपीय संघ दो भागों में बंट गया था। एक गुट के कुछ देश फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के पक्ष में चले गये थे। 


ईरान को लेकर बयान नहीं आया सामने

ईरान में आंदोलन के शांत होने के उपरांत दावोस के शिखर सम्मेलन के दौरान भी इस पर चर्चा नहीं हुई। हालांकि एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें तेहरान की सडक़ों पर हथियारबंद मलिशिया नजर आ रहे हैं। ट्रम्प ने भी इस पर अभी तक कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]