Friday, December 12, 2025

 

शनिवार को दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित श्रीगंगानगर



श्रीगंगानगर। शनिवार 13 दिसंबर 2025 के समाचारों को देखा जाये तो सामने आता है कि प्रदूषण बहुत ज्यादा हो गया है और यह अत्यधिक गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का ‘खिताब’ हासिल करने वाली नई दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। 

सर्दी के मौसम में प्रदूषण इतना ज्यादा हो जाता है कि सांस लेना भी दूभर हो जाता है। शनिवार को जब लोग उठे तो उनको दमा के मरीज की तरह की हालत का सामना करना पड़ा। 

वहीं श्रीगंगानगर में दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण को दर्ज किया गया है और एक्यूआई 501 या इससे अधिक बताया गया। 


मैस्सी कोलकाता पहुंचे, दर्शकों में हुजूम

फुटबॉल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी मैस्सी कोलकाता पहुंचे हैं। देर रात को उनका निजी विमान कोलकाता के हवाई अड्डे पर उतरा। अगले तीन दिनों में वे देश के महानगरों का भ्रमण करते हुए फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान देंगे। 

मैस्सी का विमान जैसे ही कोलकाता पहुंचा, भारी भीड़ जुट गयी और लोग अपने हीरो की एक झलक देखने को तरस गये। 


नाटो से नाखुश हैं राष्ट्रपति

युक्रेन युद्ध को लेकर नाटो में अलग-अलग रणनीति होने के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अनेक सदस्यों से खुश नहीं हैं। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग अब नया गठबंधन भी तैयार कर रहा है। इसमें सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, यूनाइटेड किंगडम, सउदी अरब, ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया जा रहा है। क्वाड के तीन देशों ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका इसमें शामिल हो रहे हैं तो भारत को इसमें सदस्य नहीं बनाये जाने से अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रहा तनाव बढऩे का साफ संकेत है। 

भारत में एक थिंकटैक का मानना है कि अमेरिका जिस तरह से पाकिस्तान को सैन्य और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रहा है, उससे भारत सरकार का एक वर्ग अपने लिये चुनौति मान रहा है। 

वाशिंगटन डीसी ने हाल ही में पाक को 600 मिलियन से ज्यादा की सैन्य सहायता का एलान करते हुए 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का लोन भी दिलाया था। पाकिस्तान पहले ही युद्धाभ्यास कर रहा है और सेना के पदों में भी आमूलचूल परिवर्तन किया जा चुका है। 

पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का पुतिन के साथ मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देर रात को वायरल कर दिया गया, इससे पहले समाचारों में कहा जा रहा था कि शरीफ के साथ पुतिन ने मुलाकात नहीं करने की इच्छा जतायी है। 


एमइए के साथ सम्पर्क टूटा, फिलीस्तान में बाढ़ का खतरा

संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) के प्रवक्ता का कहना है कि एमईए के साथ सम्पर्क नहीं बन पाने के कारण गाजा में सहायता पहुंचाने में परेशानी हो रही है। यूएन का कहना है कि वहां पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हालांकि अनेक देश हालात पर नजर रखे हुए हैं। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]