Monday, December 22, 2025
दिल्ली से भी खराब गंगानगर का मौसम, स्मॉग से बुरा हाल
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर का मौसम दिल्ली से भी ज्यादा खराब बताया जा रहा है। दिल्ली में एक्यूआई का लेवल 351 है तो जिला मुख्यालय पर इसका स्कोर 354 है। शासन, प्रशासन, पुलिस और अन्य वर्ग सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार श्रीगंगानगर को आज प्रात: काल से ही काली घटाओं, स्मॉग ने घेरा हुआ था। शीतलहर के कारण लोगों का बुरा हाल है। दो दिनों से मौसम बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोग घरों से भी कम निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
वायु प्रदूषण के कारण हैल्थ डिपार्टमेंट भी लोगों को सावधान रहने के लिए कह रहा है।
वहीं समाचारों में जानकारी दी गयी है कि उत्तर भारत में चल रही ठण्डी हवाओं से पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है।
Subscribe to Comments [Atom]