Friday, December 19, 2025

 

दुनिया के सबसे अमीर आतंकवादी संगठन हिजुब्बलाह पर कार्यवाही जारी, ट्रम्प आज फिर से देश को संबोधित करेंगे

 


वाशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे अमीर संगठन हिजुब्बलाह पर इजरायल की सैन्य कार्यवाही जारी है। लेबनान में मिसाइल से हमलों को अंजाम दिया गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज फिर से देश को संबोधित करने वाले हैं। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस समय टॉप फॉर्म में है और वे लगातार फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं। निकोलस मादुरो के देश वेनेजुएला पर दबाव बनाये हुए हैं। संभव है कि शुक्रवार दोपहर को 1 बजे जबकि भारतीय समयानुसार रात के करीबन 12 बजे देश को संबोधित करेंगे। 

युक्रेन और रूस के युद्ध को लेकर जहां यूरोपीयन देश का मानना है कि राष्ट्रपति व्लादोमीर जेलेंस्की को 90 अरब यूरो का लोन दिया जायेगा, जिससे वह हथियार और अन्य तरह के विकास कार्य को पूरा कर पायेगा। यूरोप यह राशि शीघ्र ही जारी कर सकता है।

इस तरह से दुनिया भर में आर्थिक दौर से ज्यादा शांति बहाली के लिए युद्ध चल रहे हैं। अमेरिका का मानना है कि उनके देश में फेंटानिल नाम का नशा वह तस्करी कर रहा है, जो बहुत ही खतरनाक नशा है। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत दिवस ही राष्ट्र के नाम संदेश दिया था और आज पुन: 1 बजे दोपहर को फिर से देश को संबोधित करने वाले हैं। 

करीबन 3 से चार घंटे के बाद वे देश को संबोधित करते हुए दिखाई देंगे और उनके निशाने पर वेनेजुएला हो सकता है। कारण यह है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने वेनेजुएला को पानी की चारों दिशाओं से घेरा हुआ है। 

इसके उपरांत भी वेनेजुएला ने दो सुपर कार्गो जहाज को रवाना किया है जो किसी स्थान पर तेल का परिवहन करेंगे।

अपने सैनिकों में जोश भरने के लिए ट्रम्प ने सभी सैनिकों जिनकी संख्या करीबन 15 लाख है, को 1776 डॉलर देने का एलान किया है। इस तरह से वे क्रिसमिस पर अधिक खरीददारी कर सकेंगे। यह वैसे ही निर्णय लिया गया है जिस तरह से सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर भारत में बोनस दिया जाता है। 

ट्रम्प ने आंतरिक सुरक्षा और बॉर्डर को सिक्योर करने के लिए नैशनल गार्ड की नियुक्ति की हुई है। ट्रम्प प्रशासन दावा करता है कि पिछले 11 महीनों में बॉर्डर क्रासिंग की एक भी घटना नहीं हुई। ध्यान रहे कि ट्रम्प ने 21 जनवरी 2025 को दूसरे कार्यकाल के लिए ज्वाइन किया था। 

इवांका कहां है?

एक तरफ जहां अमेरिका में जश्र जैसा माहौल है, क्योंकि इस समय 100 प्रतिशत रोजगार के अवसर बढ़े हैं और महंगाई पिछले करीबन 50 सालों में सबसे कम है। इस बीच यह जानकारी सामने नहीं आ रही है कि इवांका ट्रम्प, जो पिछले कार्यकाल में एडवाइजर थीं, अब कहां हैं। अब वे राजनीति से दूर हैं किंतु वे ट्रम्प के साथ मौजूदा समय में नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि वे किसी खुफिया कार्य में सक्रिय हैं। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]