Monday, December 22, 2025
ट्रम्प ने नये युद्धपोत निर्माण को दी मंजूरी, पाकिस्तान की सेना को बॉर्डर पर तैनाती के इशारे, फील्ड मार्शल चेयर ऑफ चीफ की कुर्सी पर, पीएम शाहबाज शरीफ साइडलाइन
श्रीगंगानगर। उदारवाद या आर्थिक दौर से बाहर आकर दुनिया अब वल्र्ड वॉर 3 की ओर बढ़ रही है? हर देश नये हथियार खरीद के लिए प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान ने लेबनान को हथियार देने का निर्णय लिया है तो भारत गणराज्य की सरकार ने श्रीलंका को 45 मिलियन डॉलर की सहायता देने का एलान मंगलवार को किया है।
अमेरिका अब नये युद्धपोत को तैयार कर रहा है। इस युद्धपोत को निर्धारित सीमा में सेना को सौंपने के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी है। साफ कहा गया कि अगर देरी होती है तो अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार माना जायेगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रम्प क्लॉस’ को संबोधित करने वाले युद्धपोत का नामकरण किया है। इससे पहले वे दुनिया को बता चुके हैं कि अमेरिका छठी पीढ़ी के विमान को तैयार कर चुका है जो अभी तक दुनिया के समक्ष पेश नहीं किया है। यह सरप्राइज है जो समय आने पर दुनिया के सामने प्रकट होगा।
राष्ट्रपति को पीस प्रेजीडेंट के नाम से दुनिया में संबोधित किया जा रहा है और उन्होंने 70 बार या इससे भी कहीं ज्यादा बार भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए शाबाशी ली है।
वहीं पाक के फील्ड मार्शल आसिफ आमीर की फोटाज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक बैठक की अध्यक्षता वे कर रहे हैं और प्रधानमंत्री ऐसे स्थान पर बैठे हैं, जहां वे किसी को दिखाई नहीं दे रहे हैं।
वहीं पाक आर्मी ने लेबनान को हथियार देने की घोषणा की है। यह हथियार आर्मी अपने कारखानों में निर्माण करती है।
जिस तरह से बैठक में जनरल दिखाई दे रहे थे, उससे साफ था कि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ युद्ध के लिए स्वयं को तैयार कर रही है और मनोबल बढ़ाने के लिए दावा किया गया कि भारत के हथियारों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था।
भारत की सेना भी तैयार
भारतीय सेना के सीडीएस का कहना है कि भारत दीर्घावधि व छोटी अवधि के दोनों तरह के युद्ध के लिए स्वयं को तैयार कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि मई माह में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित युद्ध हुआ था और दोनों देशों ने एक दूसरे के विमान को गिराने का दावा किया था।
Subscribe to Comments [Atom]
