Monday, December 29, 2025
दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, अरावली की लड़ाई जारी रहने की संभावना
श्रीगंगानगर। भारत गण राज्य की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। वहीं दिसंबर माह के आखिरी दिनों में शीतलहर और कोहरे ने दिल्ली वासियों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है।
नई दिल्ली और उत्तर भारत के अनेक राज्यों में इस समय कोहरे के कारण स्थिति खराब है और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली का एक्यूआई लेवल अर्थात वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में है और उसको 300 से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा था।
श्रीगंगानगर में भी वायु प्रदूषण को कम नहीं आंका जा सकता है।
अरावली को लेकर चिंता बरकरार
राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित अनेक राज्यों को अपने आगोश में रखने वाली अरावली पर्वतमाला की चिंता लोगों को सता रही है।
राजस्थान में आंदोलन की रुपरेखा तैयार हो गयी थी किंतु उसी समय सरकार ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया। अरावली की चिंता इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें खनन करने वालों को पट्टेधारी बड़े राजनीतिक नेता है। उन्होंने अपने या अपने मित्रों के नाम पर पट्टे लिये हुए हैं।
अरावली को लेकर एक मंत्री तो अदालत में पेश हो चुका है किंतु उसके बाद सुनवाई तक नहीं हुई। इसलिए अरावली की चिंता सभी लोगों को है।
Subscribe to Comments [Atom]
