Sunday, December 28, 2025

 

पुतिन-ट्रम्प की वार्ता में क्या रहा, जेलेंस्की मार ए लागो पहुंचे



वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को सरकारी अवकाश के बीच मास्को के ब्लादीमिर पुतिन से वार्ता की। दोनों शिखर नेताओं के बीच वार्ता में क्या रहा, अभी इसकी जानकारी औपचारिक रूप से नहीं दी गयी है और संभवत: सोमवार शाम तक इस संबंध में यूएसए बयान जारी कर सकता है। 

राष्ट्रपति ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो में दोनों नेता मिलेंगे। अमेरिका ने यूक्रेन को शांति प्रस्ताव का मसौदा दिया था, जिसमें 90 प्रतिशत मामलों पर दोनों सहमत हो गये थे। 11 माह के बीच दोनों नेता अमेरिका में तीसरी बार मिल रहे हैं। 

अमेरिका ने वहीं यह बयान भी जारी किया है कि यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात से पूर्व ट्रम्प ने मास्को में ब्लादीमिर पुतिन से फोन पर वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच बात रचनात्मक हुई और इससे ट्रम्प काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। 


रूसी विदेश मंत्री का नया बयान 

मास्को के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस किसी भी हमले का विनाशकारी जवाब देगा। वहीं उन्होंने कहा, रूस-युक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए जिस तरह से ट्रम्प प्रयास कर रहे हैं, वह सराहनीय है। 


पाक को यूएई से मिला झटका

यूएई के राष्ट्राध्यक्ष दो दिन पहले पाकिस्तान आये थे। प्रोटोकॉल के विपरीत प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लामाबाद में यूएई के किंग का स्वागत करने के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगाये गये थे और सडक़ों का नवीनीकरण, सौंदर्यकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये गये किंतु अरबी नेता ने एयरपोर्ट पर वार्ता के तुरंत बाद ही वापसी कर ली और सारे इंतजाम धरे रह गये। बताया गया है कि सउदी अरब की रणनीति और विदेश नीति उस समय भी काम कर रही थी। 


अमेरिका ही अब असली संयुक्त राष्ट्र

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस समय जो हालात हैं, उसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने दुनिया भर में चल रहे 8 युद्ध को रुकवाया है और यूएन की भूमिका न के बराबर रही। 

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र को इस समय अपने अस्तित्व और नीतियों पर विचार करना चाहिये। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]